LIVE | ...
बुधवार, 9 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दीवार चित्रों से नुक्कड़ नाटकों तक; पंजाब सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए जमीनी स्तर पर पहुँच के लिए व्यापक आई.ई.सी. योजना बनाई

दीवार चित्रों से नुक्कड़ नाटकों तक; पंजाब सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए जमीनी स्तर पर पहुँच के लिए व्यापक आई.ई.सी. योजना बनाई

व्यापक अभियान का उद्देश्य पर्यावरण–पक्षीय प्रथाओं की ओर व्यवहारिक बदलाव लाने के लिए लोगों के दिलों और दिमागों को जीतना है: गुरमीत सिंह खुड्डियां

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 28 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Gurmeet Khudian
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 28 सितंबर (The News Air) राज्य में पराली जलाने की गंभीर समस्या से निपटने और टिकाऊ कृषि प्रथाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार द्वारा फसली अवशेष प्रबंधन (सी.आर.एम.) के लिए एक व्यापक और महत्वाकांक्षी सूचना, शिक्षा और संचार (आई.ई.सी.) योजना की शुरुआत की गई है। यह घोषणा पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने की।

इस पहल के बारे में जानकारी साझा करते हुए स खुड्डियां ने कहा कि इस व्यापक अभियान का उद्देश्य राज्य के समुदायों, विद्यार्थियों और किसानों को सीधे तौर पर शामिल करना है ताकि पर्यावरण–अनुकूल प्रथाओं की ओर व्यवहारिक बदलाव लाया जा सके और टिकाऊ कृषि को प्रोत्साहित किया जा सके।

कृषि मंत्री ने बताया कि बहु–आयामी आई.ई.सी. रणनीति में अधिकतम पहुँच और प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। उन्होंने बताया कि जानकारी को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के लिए विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना–सम्पन्न संदेश प्रसारित करने हेतु 50 समर्पित प्रचार वैनें तैनात की जाएँगी। इसके अतिरिक्त, सांस्कृतिक ढंग से संदेश पहुँचाने के लिए 444 ‘नुक्कड़ नाटक’ आयोजित किए जाएँगे। उन्होंने आगे बताया कि फसली अवशेष प्रबंधन (सी.आर.एम.) के लाभ और धान की पराली जलाने के नकारात्मक प्रभावों को उजागर करने के लिए पूरे राज्य में 12,500 सूचना–सम्पन्न दीवार चित्र बनाए जाएँगे।

यह भी पढे़ं 👇

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026

स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि किसानों को फसली अवशेष प्रबंधन (सी.आर.एम.) के बारे में जानकारी, विशेषज्ञों की सलाह और सरकारी योजनाओं तक सीधी पहुँच प्रदान करने के लिए 3,333 गाँव–स्तरीय शिविर और 296 ब्लॉक–स्तरीय शिविर लगाए जाएँगे, जिससे उन्हें टिकाऊ प्रथाओं को अपनाने के लिए जागरूक किया जा सकेगा। इसके अलावा, प्रत्येक परिवार तक व्यक्तिगत रूप से संदेश पहुँचाने के लिए 148 आशा वर्करों को गाँवों में घर–घर जागरूकता अभियान चलाने के लिए लामबंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों में छोटी उम्र से ही पर्यावरण चेतना विकसित करने के लिए उन्हें निबंध लेखन, पेंटिंग और विचार–विमर्श प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाएगा।

स खुड्डियां ने कहा, “हमारी मिट्टी और हमारे लोगों का स्वास्थ्य हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। इस वर्ष, हम केवल मशीनरी प्रदान करने पर ही ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने किसान समुदाय के दिलों और दिमागों को जीतने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यह व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम पराली जलाने के विरुद्ध एक ‘जन–आंदोलन’ है। हम सीधे जमीनी स्तर पर गाँवों, स्कूलों और घरों तक पहुँच बना रहे हैं ताकि हमारे किसानों को फसली अवशेष प्रबंधन में आगे आने के लिए शिक्षित, सशक्त और प्रेरित किया जा सके। हमारा लक्ष्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पंजाब सुनिश्चित करना है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की वायु प्रदूषण की चुनौती से निपटने की दृढ़ प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने कहा कि वर्ष 2018-19 से अब तक राज्य के किसानों को कुल 1.58 लाख फसली अवशेष प्रबंधन मशीनें प्रदान की जा चुकी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सामुदायिक भागीदारी और कृषि क्षेत्र के मशीनीकरण के साथ इस सीजन में पराली जलाने की घटनाओं में बड़े पैमाने पर कमी आएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

India-US Trade Deal Talks: Trump टीम का बदलता Sur, Tariff War पर U-Turn

Next Post

बच्ची का दर्द भरा वीडियो साझा कर केजरीवाल ने कहा, ‘‘पेपर खुद लीक थोड़ी होते हैं, इनके मंत्री-नेता कराते हैं?’’

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Nepal Hydropower Disaster

Nepal Hydropower Disaster: 1300+ की मौत, हिमालय का वरदान बना अभिशाप, जलवायु परिवर्तन ने ली भारी कीमत

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Climate Crisis

Climate Crisis: 1.5°C की सीमा पार करना अब अनिवार्य, UN की चेतावनी – ग्लोबल वार्मिंग रोकना असंभव

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Next Post
Kejriwal

बच्ची का दर्द भरा वीडियो साझा कर केजरीवाल ने कहा, ‘‘पेपर खुद लीक थोड़ी होते हैं, इनके मंत्री-नेता कराते हैं?’’

CM Mann

मुख्यमंत्री द्वारा खटकड़ कलां में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित

Cheema

क़ब्ज़ेदारों पर लगाम! पंजाब में 'साँझी ज़मीन' पर कब्ज़ा करने पर बिल्डरों को भरना होगा चार गुना जुर्माना, हक़ मिलेगा गाँववालों को!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।