LIVE | ...
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री द्वारा खटकड़ कलां में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित

मुख्यमंत्री द्वारा खटकड़ कलां में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित

कहा, शहीद भगत सिंह विरासत कॉम्प्लेक्स लोगों को जल्द किया जाएगा समर्पित

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 28 सितम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

खटकड़ कलां (शहीद भगत सिंह नगर), 28 सितंबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए कहा कि आने वाले महीनों में महान शहीद के पुश्तैनी गाँव में शहीद भगत सिंह विरासत कॉम्प्लेक्स राज्य को समर्पित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने शहीद-ए-आज़म के जन्म दिवस पर संग्रहालय में स्थापित किया गया 100 फीट ऊँचा तिरंगा झंडा भी लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह 30 x 20 फीट आकार का राष्ट्रीय ध्वज शहीद भगत सिंह विरासत कॉम्प्लेक्स का हिस्सा है, जो सभी के लिए पूजनीय इस स्थल का मान-सम्मान और बढ़ाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कॉम्प्लेक्स का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है, जो बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 51.70 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा यह कॉम्प्लेक्स शहीद-ए-आज़म को एक विनम्र श्रद्धांजलि है।

शहीद भगत सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महान शहीद ने भारत को विदेशी साम्राज्यवाद की गुलामी की बेड़ियों से आज़ाद करवाने के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट देश की निस्वार्थ सेवा के लिए आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करेगा और कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य हमारी मिट्टी के महान सपूत की बेमिसाल विरासत को संजोना और और अधिक प्रफुल्लित करना है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह कॉम्प्लेक्स केवल एक स्मारक नहीं होगा, बल्कि एक अनोखा अनुभव होगा क्योंकि यह सैलानियों को मातृभूमि के लिए शहीद भगत सिंह की महान कुर्बानी, उनकी गहन दूरदर्शिता और बहादुराना भावना के बारे में निकट से जानने का अवसर देगा।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि इस स्मारक में एक ग्रैंड थीमैटिक गेट, शहीद भगत सिंह संग्रहालय को उनके पुश्तैनी घर से जोड़ती 350 मीटर लंबी विरासत गली होगी, जो शहीद-ए-आज़म के जीवन और भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मूर्तिकला, 2डी/3डी दीवार कला और पुतलों के माध्यम से बयां करते हुए उपनिवेशवादी युग के भारत के सार को दर्शाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें 700 सीटों वाला पूरी तरह एयर-कंडीशंड ऑडिटोरियम भी होगा और साथ ही शहीद भगत सिंह के लायलपुर (अब पाकिस्तान में) स्थित पुश्तैनी घर का एक मॉडल भी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही विरासत गली में उनके पुश्तैनी गाँव की झलक भी बखूबी ढंग से पेश की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा खटकड़ कलां में महान शहीद के पुश्तैनी घर को सुरक्षित ढंग से बहाल किया जा रहा है। इसके साथ ही सैलानियों को अतीत में ले जाकर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के क्रांतिकारी जोश का साक्षी बनाने के लिए उनके अदालती मुकदमे की डिजिटल झलक भी तैयार की जा रही है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि मौजूदा लाइब्रेरी का भी आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण किया जा रहा है ताकि इसके अनुभव को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स में अन्य सुविधाओं में एक टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, कॉटेज, बागबानी लैंडस्केपिंग, एक संगीतमय फव्वारा और पर्याप्त पार्किंग स्थल होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह राज्य सरकार का फ़र्ज़ है कि वह मातृभूमि के लिए अपनी जानें कुर्बान करने वाले महान शहीदों की विरासत को कायम रखे।

यह भी पढे़ं 👇

Jio IPO

Jio IPO पहले दिन ही 3 गुना भरा, निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Punjab Adulteration Bill 2026

Punjab Adulteration Bill: मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माना, 7 साल जेल का प्रस्ताव

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Partap Bajwa

Bajwa Jhotta Case Assembly: विधानसभा में उठाएंगे मामला, CM से मांगेंगे इस्तीफा

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Balkaur Singh Jhotta Father Meeting

Balkaur Singh Jhotta Father: मेरे जैसी गलती मत करना, इंसाफ नहीं मिला

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि एक सोच थे और हमें देश की प्रगति के लिए उनके नक्शेकदमों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का हर प्रयास शहीद भगत सिंह के सपनों के अनुसार एक प्रगतिशील और खुशहाल पंजाब बनाने की ओर केंद्रित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री और उनके पूरे मंत्रिमंडल ने खटकड़ कलां की इस पवित्र धरा पर पद की शपथ ली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 मार्च, 2022 को शहीद भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर हुसैनीवाला से भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन शुरू की गई थी, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ़ जंग की शुरुआत थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, एसएएस नगर (मोहाली) के प्रवेश द्वार पर शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी की 30 फीट ऊँची प्रतिमा उनके सम्मान में स्थापित की गई थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कठोर प्रयासों से, मोहाली हवाई अड्डे का नाम औपचारिक रूप से शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी सरकारी दफ़्तरों में शहीद भगत सिंह और डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की तस्वीरें लगाने का भी निर्णय किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के लोग इन महान शख्सियतों से प्रेरणा लेकर राज्य की सेवा करें। इस दौरान उन्होंने लोगों को रंगला और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए इन क्रांतिकारी नेताओं के नक्शेकदमों पर चलने का आह्वान किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की और महान शहीद के पिता सरदार किशन सिंह की यादगार पर श्रद्धा के फूल भेंट किए। इस मौके उन्होंने महान शहीद की तस्वीर की रंगोली बनाने वाली मजारा ढिंगरिया की 11वीं कक्षा की छात्रा दीक्षा राजू को शाबाशी भी दी।

इस मौके लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग और अन्य मौजूद थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बच्ची का दर्द भरा वीडियो साझा कर केजरीवाल ने कहा, ‘‘पेपर खुद लीक थोड़ी होते हैं, इनके मंत्री-नेता कराते हैं?’’

Next Post

क़ब्ज़ेदारों पर लगाम! पंजाब में ‘साँझी ज़मीन’ पर कब्ज़ा करने पर बिल्डरों को भरना होगा चार गुना जुर्माना, हक़ मिलेगा गाँववालों को!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Jio IPO

Jio IPO पहले दिन ही 3 गुना भरा, निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Punjab Adulteration Bill 2026

Punjab Adulteration Bill: मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माना, 7 साल जेल का प्रस्ताव

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Partap Bajwa

Bajwa Jhotta Case Assembly: विधानसभा में उठाएंगे मामला, CM से मांगेंगे इस्तीफा

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Balkaur Singh Jhotta Father Meeting

Balkaur Singh Jhotta Father: मेरे जैसी गलती मत करना, इंसाफ नहीं मिला

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
SGPC Chief Dhami

Jhotta Murder Case: परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी, निहंगों ने घेरा अस्पताल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit: पैर छुए, झुककर प्रणाम किया, एक्सपर्ट बोले फंसी AAP सरकार

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Next Post
Cheema

क़ब्ज़ेदारों पर लगाम! पंजाब में 'साँझी ज़मीन' पर कब्ज़ा करने पर बिल्डरों को भरना होगा चार गुना जुर्माना, हक़ मिलेगा गाँववालों को!

Punjab police

पंजाब पुलिस ने संगठित अपराधों की रिपोर्टिंग के लिए समर्पित हेल्पलाइन ‘1800-330-1100’ शुरू की

Rangla punjab

रंगला पंजाब की डिजिटल दस्तक: मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता डेटा टेक्नोलॉजी अवार्ड 2025

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।