LIVE | ...
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - गिद्दड़विंडी में 66 केवी सब स्टेशन का रखा नींव पत्थर

गिद्दड़विंडी में 66 केवी सब स्टेशन का रखा नींव पत्थर

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 22 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
ETO
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा बर्मी में 66केवी सब स्टेशन और 10.6 किलोमीटर लाईन लोगों को समर्पित
  • धान की बिजाई के सीजन के दौरान किसानों को आठ घंटे निर्विघ्न बिजली आपूर्ति मिलेगी: ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

चंडीगढ़/लुधियाना, 22 मई (The News Air) धान की बिजाई के सीजन के दौरान किसानों को बिजली की उचित आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए पंजाब के ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज गाँव बर्मी में 66 केवी बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन करने के अलावा गिद्दड़विंडी में नए 66 केवी सब स्टेशन का नींव पत्थर रखा और 10.6 किलोमीटर लाईन लोगों को समर्पित की।

इस दौरान स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के साथ जगराओं से विधायक सरवजीत कौर माणूके, रायकोट से विधायक हाकम सिंह ठेकेदार, डायरैक्टर डिस्ट्रीब्यूशन पी.एस.पी.सी.एल. इंजीनियर डीपीएस गरेवाल, चीफ़ इंजीनियर डिस्ट्रीब्यूशन सैंट्रल ज़ोन (पीएसपीसीएल), इंजीनियर एस.आर. वशिष्ट, चीफ़ इंजीनियर ट्रांसमिशन लाईन इंजीनियर इन्दरजीत सिंह और एस ई सब-अर्बन लुधियाना इंजीनियर जगदेव हंस भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब के हर वर्ग के उपभोक्ताओं को मानक, भरोसेमन्द और निर्विघ्न बिजली आपूर्ति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

स. हरभजन सिंह ने खुलासा किया कि इस नए 66 केवी सब स्टेशन गिद्दड़विंडी के लिए एक नया 12.5 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है और इस सब स्टेशन के लिए एक नई 6.5 किलोमीटर 66 केवी ट्रांसमिशन लाईन बिछाई गई है। इस प्रोजैक्ट की कुल लागत 409.47 लाख रुपए रही।

ऊर्जा मंत्री ने आगे कहा कि यह सब स्टेशन 66 केवी सब स्टेशन सिद्धवां बेट और 66 केवी सब स्टेशन किशनपुरा का लोड घटाने में सहायक होगा। जिससे गिद्दड़विंडी, लोधीवाल, तिहाड़ा, मलसियाँ बाजन, सोढीवाल, जनेतपुरा, शेरेवाल, कन्नियां हुसैनी, परजीयां, बहादरके और सफीपुरा समेत कई अन्य गाँवों को बिजली आपूर्ति में वृद्धि होगी।

इसके अलावा, 66 केवी सब स्टेशन सिद्धवां बेट को सिंगल सोर्स-220 केवी सब स्टेशन जगराओं द्वारा बिजली सप्लाई किए जाने को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा 244.5 लाख रुपए की लागत के साथ एक नई 10.6 किलोमीटर लम्बी 66 केवी सिद्धवां बेट-भून्दड़ी ट्रांसमिशन लाईन बिछाई गई है। अब, यह नया 66 केवी लिंक सब स्टेशन सिद्धवां बेट के लिए बैकअप सप्लाई के तौर पर काम करेगा। जिससे सब स्टेशन सिद्धवां बेट की बिजली सप्लाई 220 केवी सब स्टेशन जगराओं से बिजली सप्लाई काटने के बाद भी प्रभावित नहीं होगी। इस तरह सभी गाँवों को 24 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाएगी।

बिजली मंत्री ने रायकोट के गाँव बर्मी का भी दौरा किया और लोगों को नया 66 केवी सब स्टेशन समर्पित किया। स. हरभजन सिंह ने बताया कि इस सब स्टेशन पर नया 8.0/10.0 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है और 11 केवी ट्रांसमिशन लाईन बिछाई गई है। इस प्रोजैक्ट की कुल लागत 3.86 करोड़ रुपए है।
उन्होंने बताया कि यह सब स्टेशन 66 केवी सब स्टेशन रायकोट और 66 केवी सब स्टेशन पक्खोवाल का लोड घटाने में मदद करेगा, जिससे 15 गाँवों के 20,000 उपभोक्ताओं को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस 66 केवी सब स्टेशन बर्मी का सीधा लाभ नूरपुरा, ताजपुर, कैले, बुर्ज लिट्टाँ, गोंदवाल, हलवारा और अन्य पास के गाँवों को मिलेगा।

स. हरभजन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा सेवाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इस धान की बिजाई के सीजन में सरकार किसानों को 8 घंटे निर्विघ्न बिजली की आपूर्ति सुनिश्श्चित बनाएगी।

उन्होंने इस सम्बन्धी तैयारियों का जायज़ा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को सभी ट्रांसफ़ॉर्मरों और ट्रांसमिशन लाईनों की जाँच करने और यदि कोई दिक्कत है, तो उसको तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

यह भी पढे़ं 👇

Mava Dhiya Satkar Yojana

Mava Dhiya Satkar Yojana: CM मान ने रक्खड़ पुन्निया पर 181.50 करोड़ की सौगात दी

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Nepal Flash Flood

बड़ा खतरा! Nepal Flash Flood का असर बिहार-UP तक, Tibet Glacier Burst ने मचाई तबाही

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Social Media Addict

बड़ा खुलासा! Meta ने बच्चों को Social Media Addict बनाया, ₹1.5 लाख करोड़ का सेटलमेंट

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Cash Donation

बड़ा मुद्दा! Political Parties को Cash Donation पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 31 को

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ने 20 मई से 31 मई तक धान की सीधी बिजाई के लिए बिजली सप्लाई के समय के विवरण को साझे करते हुए बताया कि हरेक कृषि फीडर को वैकल्पिक दिन आठ घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि डीएसआर क्षेत्रों को ग्रुपों में बाँटा गया है। उन्होंने कहा कि खन्ना, श्री फतेहगढ़ साहिब और तरन तारन ग्रुप ए1 (ए) के अधीन क्षेत्रों और फिऱोज़पुर, बरनाला और मलेरकोटला ग्रुप ए1 (बी) के अधीन आने वाले क्षेत्रों को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 8 घंटे निर्विघ्न आपूर्ति दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह ग्रुप ए 2 (ए) में जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना (सिटी और सब-अर्बन) और ग्रुप ए2 (बी) में संगरूर, एसबीएस नगर (नवांशहर) को सुबह 7.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक बिजली आपूर्ति मिलेगी।

जबकि ग्रुप बी 1 (ए) जिसमें फरीदकोट, मोगा, अमृतसर (सिटी और सब-अर्बन) हैं और ग्रुप बी1 (बी) समेत श्री मुक्तसर साहिब, फाजि़ल्का, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), गुरदासपुर, पठानकोट और रोपड़ को सुबह 8.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली आपूर्ति मिलेगी।

इस दौरान इंटरनेशनल बॉर्डर एरिया ग्रुप (काँटेदार तार से पार फीडर) और क्षेत्रों-पटियाला, कपूरथला, बठिंडा और मानसा को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्विघ्न आपूर्ति दी जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब पुलिस की ए. जी. टी. एफ. ने लारेंस बिशनोयी गैंग के चार शूटरों को किया गिरफ्तार

Next Post

वॉल्वो बस में टिकटों की चोरी पकड़ी, कंडक्टर को नौकरी से निकालने के आदेश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mava Dhiya Satkar Yojana

Mava Dhiya Satkar Yojana: CM मान ने रक्खड़ पुन्निया पर 181.50 करोड़ की सौगात दी

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Nepal Flash Flood

बड़ा खतरा! Nepal Flash Flood का असर बिहार-UP तक, Tibet Glacier Burst ने मचाई तबाही

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Social Media Addict

बड़ा खुलासा! Meta ने बच्चों को Social Media Addict बनाया, ₹1.5 लाख करोड़ का सेटलमेंट

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Cash Donation

बड़ा मुद्दा! Political Parties को Cash Donation पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 31 को

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Shivraj Chouhan

बड़ी खबर! Shivraj Chouhan आज पंजाब दौरे पर, किसानों से होगी सीधी बातचीत

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
SAD-BJP

बड़ा राजनीतिक मोड़! पंजाब में SAD BJP Alliance पर PM Modi का सीधा नियंत्रण

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Next Post
Bhuller

वॉल्वो बस में टिकटों की चोरी पकड़ी, कंडक्टर को नौकरी से निकालने के आदेश

RTO office

आर.टी.ए दफ़्तर का किया औचक दौरा, 63 बसों के कागज़ों की जांच, मौके पर पाँच बसें ज़ब्त और 14 बसों के किए चालान

Sanjay Singh

पीएम मोदी का अध्यादेश बाबा साहब के लिखे संविधान, संघीय ढांचे को ख़त्म करने और सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को पलटने की कार्रवाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।