गुरदासपुर , 26 अगस्त (The News Air)
पूर्व अकाली नेता सेवा सिंह सेखवां आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में उनका स्वागत दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया। केजरीवाल आज सेवा सिंह सेखवां के गृह गांव सेखवां पहुंचे। आप में शामिल होने से पहले अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रधान भगवंत मान एवं कुंवर विजय प्रताप के साथ सेखवां की बैठक हुई।
सेवा सिंह सेखवां अकाली-भाजपा सरकार में दो बार मंत्री रहे हैं। बाद में सेखवां ने अकाली दल छोड़ कर सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ हाथ मिला लिया था। इन दिनों वह ढींडसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) से जुड़े हुए हैं। आम आदमी पार्टी का मानना है कि सेखवां के आप में आने से माझा में पार्टी को लाभ मिलेगा। क्योंकि माझा में आप कमज़ोर है। माझा में आम आदमी पार्टी को मज़बूत चेहरों की ज़रूरत है। माझा में पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के पास सुच्चा सिंह छोटेपुर जैसा चेहरा था लेकिन मतभेदों के कारण छोटेपुर चुनाव से पहले आप से अलग हो गए थे।
फसल विविधीकरण से ₹477 करोड़ की बिजली और 5 बीसीएम भूजल की हुई बचत: भगवंत मान
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पंजाब के किसानों को उनकी सलाह मानने और...