LIVE | ...
मंगलवार, 28 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मेरे लिए अमेठी और रायबरेली अलग-अलग नहीं : Rahul Gandhi

मेरे लिए अमेठी और रायबरेली अलग-अलग नहीं : Rahul Gandhi

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 4 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Rahul Gandhi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

रायबरेली, 4 मई (The News Air) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अमेठी से 15 साल तक सांसद रहे राहुल ने कहा कि उनके लिए अमेठी और रायबरेली अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही उनका परिवार हैं। राहुल ने रायबरेली सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने से मुश्किल से घंटा भर पहले अपना पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस ने इससे पूर्व रायबरेली सीट पर उम्मीदवारी को लेकर बने रहस्य से पर्दा हटाते हुए सुबह यहां से राहुल गांधी को मैदान में उतारने की घोषणा की थी। रायबरेली पिछले दो दशक से उनकी मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है।

नामांकन पत्र दाखिल करते समय राहुल के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाद्रा तथा उनके पति राबर्ट वाद्रा भी मौजूद थे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस दौरान गांधी परिवार के साथ थे। राहुल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक संदेश में रायबरेली से नामांकन दाखिल करने को एक भावुक क्षण बताया और कहा कि अमेठी तथा रायबरेली उनके लिए अलग-अलग नहीं है। दोनों ही उनके परिवार हैं। उन्होंने कहा, रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था! मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है।

अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरा परिवार हैं और मुझे ख़ुशी है कि 40 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरी लाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। राहुल ने कहा, अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में, मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं। मुझे विश्वास है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं। राहुल गांधी 2019 में अमेठी सीट से चुनाव हार गये थे, लेकिन केरल की वायनाड सीट से जीते थे।

यह भी पढे़ं 👇

मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ रायबरेली में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सहयोगी दलों के नेता भी थे। कांग्रेस ने अमेठी लोकसभा सीट से गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। राहुल गांधी इस बार उस सीट से किस्मत आजमा रहे हैं जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व में उनकी मां सोनिया गांधी, दादी इंदिरा गांधी और दादा फिरोज गांधी करते रहे हैं।

भाजपा ने बृहस्पतिवार को दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी से हार गए थे। नामांकन से पहले बृहस्पतिवार शाम को अमेठी जिले में गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीरों वाले पोस्टर लाए गए। केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी भी इस सीट से अपना नामांकन पत्र भर चुकी हैं। उन्होंने अपने खिलाफ गांधी परिवार के किसी सदस्य के नहीं उतरने पर चुटकी ली।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अमेठी में गांधी परिवार का मैदान में नहीं होना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस ने मतदान से पहले ही अमेठी में अपनी हार मान ली है।’’ अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा के कुछ ही समय बाद ईरानी ने कहा, ‘‘अगर उन्हें इस सीट पर अपनी जीत की थोड़ी भी संभावना लगती तो यहां से चुनाव लड़ते और किसी और को नहीं उतारते।’’ इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने अमेठी और रायबरेली दोनों सीट पर गांधी परिवार के सदस्यों के चुनाव लड़ने की मांग की थी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Ujjivan SFB के MD और CEO होंगे संजीव नौटियाल, RBI ने नियुक्ति को दी मंजूरी

Next Post

लोकसभा चुनाव से पहले ही लड़ाई क्यों हार रही कांग्रेस? सूरत..

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Delhi Violence Big Expose

Delhi Violence Big Expose: CJP प्रदर्शन में 980 अपराधी, पुलिस ने किया खुलासा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Campus

PU Campus Tragic Death: भारी बारिश में करंट लगने से PhD Scholar की मौत

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Next Post
Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव से पहले ही लड़ाई क्यों हार रही कांग्रेस? सूरत..

हवनकुंड

मंदिर के पुजारियों ने की 33 साल के नौजवान की बेहरमी से हत्या…

Rahul Gandhi

जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है... लोहरदगा में कांग्रेस JMM पर बरसे PM मोदी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।