मंगलवार, 17 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नोएडा में किसानों ने दिनभर किया हंगामा,

नोएडा में किसानों ने दिनभर किया हंगामा,

डीएम कार्यालय का किया घेराव, पीएम के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 17 जनवरी 2024
A A
0
नोएडा में किसानों ने दिनभर किया हंगामा,

नोएडा में किसानों ने दिनभर किया हंगामा,

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नोएडा, 16 जनवरी (The News Air) भारतीय किसान परिषद के तत्वाधान में किसानों का धरना मंगलवार को 36वें दिन भी जारी रहा। दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास किसान मोदी मॉल के पास एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय गए। इस बीच विधायक पंकज सिंह के कार्यालय के बाहर भी किसानों ने जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी पुलिस बल और बेरिकडिंग की गई। शाम करीब चार बजे के आसपास डीएम मनीष वर्मा से किसानों ने वार्ता की। इस दौरान किसानों ने 15 सूत्रीय एक ज्ञापन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा। इसके साथ ही कुछ किसान चिल्ला बॉर्डर पर भी पहुंच गए।

किसानों ने गौतमबुद्ध नगर के सांसद से मिलने की मांग की। इसके बाद सांसद ने किसानों से मुलाकात की और उन्हें समझा-बुझा कर वापस भेजा। परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा, “कुछ भी हो जाए, हम अपना हक लेकर जाएंगे। इसके लिए हमें दिल्ली कूच करना, पड़े हम जाएंगे। विधायक से लेकर सांसद तक का घेराव करेंगे। प्राधिकरण और एनटीपीसी की तालाबंदी भी की जाएगी।”

यह भी पढे़ं 👇

Gangajal Ke Upay

Gangajal Ke Upay: गंगाजल के 5 आसान उपाय जो घर में लाएंगे खुशहाली और सुख-सौभाग्य

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Bhav Nashak Yoga

Bhav Nashak Yoga: कुंडली का यह अशुभ योग बर्बाद करता है किस्मत, जानें उपाय

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Dry Cough

Dry Cough का घरेलू इलाज: तुलसी-शहद-अदरक से मिलेगी राहत, पर इन लक्षणों पर तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Stone Man Syndrome

Stone Man Syndrome: राजस्थान में 9 साल के बच्चे का शरीर पत्थर बन रहा, जानें पूरा मामला

मंगलवार, 17 मार्च 2026

इसके बाद हजारों की संख्या में पुरुष, युवा और महिला किसान हाथों में तिरंगा लेकर निकल पड़े। जिस तरफ से किसान निकले, उस रूट को ट्रैफिक के लिए बदल दिया गया। पूरी सड़क पर सिर्फ किसान ही किसान नजर आए। करीब डेढ़ घंटे पैदल मार्च के बाद किसान डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां वे सड़क बैठ गए। डीएम ने किसानों की समस्यओं को सुना और आश्‍वस्त किया कि उनकी मांगों को लेकर सक्षम अधिकारियों के साथ बातचीत की जाएगी। इस मौके पर किसानों ने जन प्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

डीएम से वार्ता के दौरान परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि 9 सितंबर 2021 से 29 दिसंबर 2021 तक चले प्रदर्शन के दौरान 31 दिसंबर 2021 को भारतीय किसान परिषद और प्राधिकरण अधिकारियों के बीच एक समझौता हुआ था, जिसमें 15 सूत्री मांगों पर लिखित में आश्‍वासन दिया गया था। इसमें सभी किसानों को 10 प्रतिशत विकसित भूमि का अधिकार प्राधिकरण द्वारा दिया जाए। मांगें थीं – किसानों की आबादी का पूर्ण निस्तारण कर रेवेन्यू रिकार्ड से प्राधिकरण का नाम हटाकर काश्तकार का नाम चढ़ाया जाए। आबादी विनयमावली 2011 के अनुसार 450 वर्गमीटर की सीमा को 1000 वर्गमीटर किया जाए। ग्रमा में पेरीफेरी के अंदर अधिग्रहीत आबादी में रहने वाली पुश्तैनी किसानों के विनिमय के लिए कब्‍जा दस्तावेज के आधार पर किया जाए। 5 प्रतिशत विकसित भूखंड पर पूर्व में संचालित कमर्शियल गतिविध करने की नीतिगत अनुमति दी जाए। नोएडा प्राधिकरण के 81 गांव में विकास भूलेख विभाग में न रोककर सुचारु रूप से कार्यपाली किया जाए। गांव में निर्माणाधीन मकानों पर भवन नियमावली लागू नहीं की जाए।

सुखबीर खलीफा ने कहा, “नोएडा प्राधिकरण को काफी समय दिया गया। आश्‍वासन मिलने के बाद चेयरमैन से वार्ता की गई। लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला। इसलिए 18 जनवरी को नोएडा प्राधिकरण पर तालाबंदी की जाएगी। किसी भी अधिकारी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इस दौरान यदि जेल जाना पड़े तो वो भी स्वीकार होगा।”

कुछ किसान चिल्ला बॉर्डर पर भी पहुंच गए थे। वे सांसद से मिलने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद सांसद महेश शर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझकर वापस भेजा।

Previous Post

नड्डा और शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए देशभर के क्लस्टर प्रभारियों के साथ की बैठक

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने अज्ञात मृतकों और लापता व्यक्तियों के लिए डीएनए डेटा बैंक…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gangajal Ke Upay

Gangajal Ke Upay: गंगाजल के 5 आसान उपाय जो घर में लाएंगे खुशहाली और सुख-सौभाग्य

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Bhav Nashak Yoga

Bhav Nashak Yoga: कुंडली का यह अशुभ योग बर्बाद करता है किस्मत, जानें उपाय

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Dry Cough

Dry Cough का घरेलू इलाज: तुलसी-शहद-अदरक से मिलेगी राहत, पर इन लक्षणों पर तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Stone Man Syndrome

Stone Man Syndrome: राजस्थान में 9 साल के बच्चे का शरीर पत्थर बन रहा, जानें पूरा मामला

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Ramayana Hidden Science

Ramayana Hidden Science: रामायण कहानी नहीं बल्कि जीवन का Manual है, जानें छिपा रहस्य

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Greater Israel Third Temple

Greater Israel Third Temple: जेरूसलम पर इजराइल की खतरनाक प्लानिंग का पूरा सच

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
डीएनए डेटा बैंक

सुप्रीम कोर्ट ने अज्ञात मृतकों और लापता व्यक्तियों के लिए डीएनए डेटा बैंक...

इमरान खान, बुशरा बीबी 'गैर-इस्लामिक' निकाह मामले में दोषी ठहराए गए

इमरान खान, बुशरा बीबी 'गैर-इस्लामिक' निकाह मामले में दोषी ठहराए गए

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।