LIVE | ...
मंगलवार, 1 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - नड्डा और शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए देशभर के क्लस्टर प्रभारियों के साथ की बैठक

नड्डा और शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए देशभर के क्लस्टर प्रभारियों के साथ की बैठक

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 17 जनवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
नड्डा और शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए देशभर के क्लस्टर प्रभारियों के साथ की बैठक

नड्डा और शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए देशभर के क्लस्टर प्रभारियों के साथ की बैठक

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 16 जनवरी (The News Air) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए देशभर के क्लस्टर प्रभारियों के साथ मंगलवार को मैराथन बैठक कर, पार्टी की चुनावी तैयारियों को बूथ स्तर तक जाकर पुख्ता करने को लेकर अहम निर्देश दिए। बैठक में सभी लोकसभा सीटों की चर्चा हुई तथा इस पर भाजपा एवं सहयोगी दलों के उम्मीदवारों की विजय सुनिश्चित करने के लिए विशेष योजनाएं तैयार की गई।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में अमित शाह ने अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की बात करती है, भगवान राम में हमारी आस्था है, राम हमारे हैं और भगवान राम पर हमारा अधिकार है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश में माहौल राममय है और हमें एक दूसरे का अभिवादन राम-राम कहकर करना चाहिए। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मीडिया को बताया कि पार्टी के 300 कार्यकर्ताओं (नेताओं) में लोक सभा की 543 सीटों का बंटवारा किया गया है।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से जिन 300 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। देशभर के उन प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की तारीखों के आधार पर ही मतगणना की तारीख से लेकर आज तक के काम का रिवर्स टाइम टेबल बनाया है कि किस तिथि तक कौन-कौन सा काम करना जरूरी है और किस तारीख तक क्या-क्या करना है।

उन्होंने बताया कि आज की बैठक में लाभार्थियों से संपर्क करने, नव मतदाताओं से संपर्क कर उन तक 2014 के पहले के भारत और 2014 के बाद के बदले हुए विकसित भारत की जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ पिछड़े, दलित, आदिवासी, युवा और महिलाओं तक सरकार द्वारा उनके लिए किए गए काम की जानकारी पहुंचाने के तौर-तरीकों पर चर्चा हुई और आगे की रणनीति बनाई गई।

बैठक में नव मतदाता संपर्क अभियान, गांव चलो, लाभार्थी संपर्क, पिछड़ा, दलित, आदिवासी युवा, महिला संपर्क अभियान विशेष रूप से संपन्न कराने पर विचार किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी के ये तीन सौ कार्यकर्ता भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को जिताने के लिए अपने-अपने दायित्व वाले लोकसभा सीटों पर काम करेंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी ने दक्षिण भारत के राज्यों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों के लिए अलग से विशेष रणनीति बनाई है। तावड़े ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य मात्र चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की अवधारणा को साकार करना है, जन-जन तक लास्ट माइल डिलीवरी सुनिश्चित करना है।

शाह ने समाज के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय व्यक्तियों को भाजपा के साथ जोड़ने पर जोर देते हुए बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए यह भी कहा कि समाज के अलग-अलग वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व एवं नेता जो राष्ट्रवादी प्रवाह में जुड़ना चाहते हैं, आप उनसे संपर्क करें और आत्मसात करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा की ताकि भारत विकसित राष्ट्र बने। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के लिए शहीदों के सपने को साकार करने के लिए काम किया है। भाजपा महासचिव ने आगे बताया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समापन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को शक्ति केन्द्रों और बूथ लेवल तक और ज्यादा सक्रिय होने को कहा।

यह भी पढे़ं 👇

September 1 Historical Events

1 सितंबर का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा, जानें वो बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 1 सितम्बर 2026
September 2026 Weather Alert

September 2026 Weather Alert: IMD ने दी चेतावनी, सामान्य से कम बारिश की संभावना

मंगलवार, 1 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 1 September 2026

Breaking News Live Updates 1 September 2026: New Month Live, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 1 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 1 September 2026

Aaj Ka Rashifal 1 September 2026: मिथुन को 90% भाग्य, आपकी राशि में क्या?

मंगलवार, 1 सितम्बर 2026

उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर भाजपा के वोटों की संख्या बढ़ाने और पार्टी का विस्तार करने का आह्वान करते हुए कहा कि जहां पार्टी थोड़ी कमजोर है, वहां कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत लगाकर पार्टी को मजबूत करें। नड्डा ने कहा कि 2014 में सरकार में आने के पहले दिन से ही प्रधानमंत्री मोदी ने मजबूती से गरीब कल्याण पर काम किया। पिछले साढ़े 9 वर्षों में भारत दुनिया की टॉप फाइव सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हुआ। नीति आयोग के मुताबिक, पिछले 9 वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटों के साथ हैट्रिक बनाने के मिशन से चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा ने पूरे देश को लोकसभा सीट वाइज 146 क्लस्टरों में बांट दिया है। एक-एक क्लस्टर में 2 से 4 लोकसभा सीटों को रखा गया है। इन क्लस्टरों की जिम्मेदारी पार्टी ने अपने 300 महत्वपूर्ण नेताओं को दी है और भविष्य की रणनीति तय करने के लिए पार्टी आलाकमान ने इन्हीं 300 नेताओं को देशभर से बैठक के लिए मंगलवार को दिल्ली बुलाया था।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भारतीय अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और गिरता रुपया……

Next Post

नोएडा में किसानों ने दिनभर किया हंगामा,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 1 Historical Events

1 सितंबर का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा, जानें वो बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 1 सितम्बर 2026
September 2026 Weather Alert

September 2026 Weather Alert: IMD ने दी चेतावनी, सामान्य से कम बारिश की संभावना

मंगलवार, 1 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 1 September 2026

Breaking News Live Updates 1 September 2026: New Month Live, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 1 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 1 September 2026

Aaj Ka Rashifal 1 September 2026: मिथुन को 90% भाग्य, आपकी राशि में क्या?

मंगलवार, 1 सितम्बर 2026
OBC Scholarship Punjab

OBC Scholarship Punjab: 39,320 छात्रों को मिली 15.72 करोड़ की छात्रवृत्ति, सपनों को मिली उड़ान

सोमवार, 31 अगस्त 2026
teen age

Drug Abuse Warning Signs: क्या आपका बच्चा नशे की ओर बढ़ रहा? जानें शुरुआती संकेत

सोमवार, 31 अगस्त 2026
Next Post
नोएडा में किसानों ने दिनभर किया हंगामा,

नोएडा में किसानों ने दिनभर किया हंगामा,

डीएनए डेटा बैंक

सुप्रीम कोर्ट ने अज्ञात मृतकों और लापता व्यक्तियों के लिए डीएनए डेटा बैंक...

इमरान खान, बुशरा बीबी 'गैर-इस्लामिक' निकाह मामले में दोषी ठहराए गए

इमरान खान, बुशरा बीबी 'गैर-इस्लामिक' निकाह मामले में दोषी ठहराए गए

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।