LIVE | ...
बुधवार, 22 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - किसान हमारे भाई हैं, PM Modi के साथ मिलकर किए जाएंगे सारे मसले हल : Hardeep Puri

किसान हमारे भाई हैं, PM Modi के साथ मिलकर किए जाएंगे सारे मसले हल : Hardeep Puri

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 22 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
PM Modi
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पटियाला, 22 मई (The News Air) : केंद्रीय मंत्री डा. हरदीप सिंह पुरी ने आज यहां दैनिक सवेरा टीवी के साथ विशेष बातचीत में कहा कि जो यह कहते थे पंजाब में भाजपा की अकेले चुनाव लड़ने की औकात नहीं है, उनकी गलतफहमी दूर हो जाएगी। अकाली दल के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल तो हमसे गठबंधन करना ही चाहते थे, लेकिन हमने उन्हें थैंक यू वैरी मच बोल दिया, उन्हें कह दिया कि आप ही हमसे अलग हुए, हमारी छवि भी खराब हुई, अब हमें अकेले लड़ने दें। किसान आंदोलन के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसान भी हमारे भाई हैं, हमारा अभिन्न अंग हैं, प्रधानमंत्री के साथ मिलकर उनके सारे मामले हल कराए जाएंगे, जो भी गलतफहमियां रह गई हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि पंजाब के लोग भी राष्ट्रीय विकास के नैरेटिव से जुड़ें और पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनाएं।

पेश हैं प्रमुख सवाल-जवाब:

भाजपा इस बार पंजाब में पहली बार लोकसभा चुनाव अकेले लड़ रही है, कैसी स्थिति है? भाजपा अकेले लड़ रही है, इसलिए वह अच्छी स्थिति में है। सारी 13 सीटों पर पहली बार लड़ रहे हैं। पहले तो दो-तीन सीटों से आगे बढ़ नहीं पाते थे। हमें पक्की उम्मीद है कि चंडीगढ़ के अलावा पंजाब में 5-6 सीटें आएंगी।

इंडिया गठबंधन जीतने के दावे कर रहा है, आप क्या कहना चाहेंगे?

केजरीवाल जेल से जमानत पर आकर दौरे कर रहे हैं। क्या कहेंगे? इंडी गठबंधन कहो या घमंडिया गठबंधन, इसके तीन प्रमुख दावेदार हैं। ममता बनर्जी ने इससे खुद को अलग कर लिया है। दूसरे एक एक युवा नेता हैं। तीसरे हैं केजरीवाल जी। उनका सियासी सफर दिलचस्प रहा है। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से शुरुआत की और जिसे सबसे भ्रष्ट कहते थे, उससे गले लग गए। अब तो उनकी पूरी पार्टी पर ही आरोपपत्र लग गया है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026
आपने पहले भी पंजाब में चुनाव प्रचार किया था, अब भी कर रहे हैं तो जमीनी स्थिति क्या बता रही है?

भाजपा के पास चुनौती यह रही है कि हम लोकसभा की 13 में से 3 सीटों से ज्यादा कभी नहीं लड़े। विधानसभा की 117 में से सिर्फ 23 सीटों पर लड़ते थे। अब दो साल से भाजपा का विस्तार हुआ है। जो हमसे कहते थे कि पंजाब में भाजपा की अकेले लड़ने की औकात नहीं है, उनकी गलतफहमी दूर हो जाएगी।

अकाली दल बादल के सुखबीर बादल कहते हैं कि उन्होंने पंजाब के विकास की खातिर भाजपा के साथ गठबंधन नहीं किया। क्या कहेंगे?

सुखबीर बादल तो खुद ही भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहते थे। हमने इनसे गठबंधन नहीं तोड़ा था, बल्कि इन्होंने तोड़ा था। कैबिनेट बैठक में बीबाजी (हरसिमरत कौर बादल) ने तीन कृषि कानूनों का समर्थन किया था, बाहर आकर इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस भी की थी, लेकिन बाद में जमीनी स्थिति देखकर विरोध शुरू कर दिया। इस आधार पर गठबंधन तोड़ा। अब फिर गठजोड़ करना चाहते थे। इस बार हमने कह दिया, थैंक यू वैरी मच, आपके साथ हमारा गठबंधन था, आपने जो भी किया, सो किया, हमारी भी छवि खराब हुई है, अब हमें अकेले लड़ने दो।

पंजाब की बात करें तो यहां किसान आंदोलन मुद्दा बना हुआ है। एक ओर वे शंभू बार्डर पर बैठे हुए हैं, रेलवे ट्रैक से जरूर हट गए हैं, मगर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी यहां आएंगे तो उनसे सवाल पूछेंगे। क्या कहेंगे?

जहां तक किसानों का मुद्दा है, वे हमारे लोग हैं। हमारे भाई हैं। हमारे अन्नदाता हैं। अगर कोई गलतफहमी रह गई है तो उसे भी दूर करेंगे। वे हमारे अभिन्न अंग हैं।

पंजाब के लोगों को इस बार क्या संदेश देने चाहेंगे?

मैं यही कहना चाहूंगा कि पंजाब के लोग देश के विकास के नैरेटिव का हिस्सा बनाएं और पंजाब में भी डबल इंजन की सरकार बनवाएं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

स्टार्टअप्स के लिए सही माहौल मुहैया कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

Next Post

सिर्फ 210 रुपये महीने में जिंदगभर पाएं 60,000 रुपये पेंशन, अटल पेंशन योजना का उठाएं फायदा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Harpal Singh Cheema

Punjab Road Safety Rules: ई-चालान पर 45 दिन में आपत्ति, नाबालिगों पर जीरो टॉलरेंस

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Education Minister Dharmendra Pradhan

Education Minister Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Next Post
PM Modi

सिर्फ 210 रुपये महीने में जिंदगभर पाएं 60,000 रुपये पेंशन, अटल पेंशन योजना का उठाएं फायदा

PM Modi

Narendra Modi दो हिंदुस्तान बना रहे हैं, जहां न्याय भी दौलत का मोहताज है : Rahul Gandhi

PM Modi

PFI के 8 सदस्यों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत हुई रद्द

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।