रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जेल से भी सीएम केजरीवाल दिल्ली के दो करोड़ लोगों के लिए फिक्रमंद,

जेल से भी सीएम केजरीवाल दिल्ली के दो करोड़ लोगों के लिए फिक्रमंद,

पत्नी सुनीता केजरीवाल के जरिए विधायकों को संदेश, दिल्लीवालों की समस्याओं का समाधान करें

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 4 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sunita Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (The News Air) भाजपा की केंद्र सरकार ने भले ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल भेजवा दिया है, लेकिन जेल से भी वह दिल्ली की दो करोड़ जनता के लिए फिक्रमंद हैं। जेल में उनका वजह 4.5 किलो घट गया है। इसके बावजूद वो खुद के बजाय दिल्ली की जनता की समस्याओं को लेकर ज्यादा चिंचित हैं। सीएम केजरीवाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल से बात करते हैं और इसी बातचीत के दौरान उन्होंने सुनीता केजरीवाल के माध्यम से आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को संदेश भेजा है। सीएम ने भेजे संदेश में विधायकों से कहा है कि दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार है। मेरे जेल में रहने की वजह से मेरे परिवार में किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसलिए सभी विधायक अपने-अपने इलाके का नियमित दौरा करें और लोगों से पूछकर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करें।

सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर उनके संदेशों को पढ़कर सभी विधायकों को सुनाया। उन्होंने कहा कि आपके अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों के लिए जेल से संदेश भेजा है। सीएम ने अपने भेजे संदेश में कहा है कि मैं जेल में हूं, इस वजह से मेरे किसी दिल्लीवासी को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। हर विधायक अपने इलाकों का रोज दौरा करें और लोगों से पूछें कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है। जिसको जो समस्या हो, उसे दूर करें।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा है कि मैं केवल सरकारी विभागों की समस्यओं का समाधान करने बात नहीं कर रहा हूं। हमें लोगों की बाकी समस्याओं का भी समाधान करने की कोशिश करनी है। दिल्ली के सभी दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। मेरे परिवार में कोई किसी वजह से भी दुखी नहीं होना चाहिए। भगवान सबका भला करे।

जेल से सीएम केजरीवाल ने पहले भी भेजे हैं कई संदेश

महिलाओं को एक हजार रुपए महीना देने वादा पूरा करूंगा- केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से पहले भी दिल्ली की जनता की समस्याओं को लेकर अपने मंत्रियों को संदेश भेज चुके हैं। 23 मार्च को सीएम केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के माध्यम से दिल्लीवालों को संदेश भेजा था। सीएम ने संदेश में कहा था कि मैं अंदर रहूं या बाहर रहूं, हर पल देश के लिए सेवा करते रहूंगा। मेरी जिंदगी का एक-एक पल देश के लिए समर्पित है, मेरी जिंदगी का एक-एक कतरा देश के लिए है। इस पृथ्वी पर मेरा जन्म ही संघर्ष के लिए हुआ है। आजतक बहुत संघर्ष किए, आगे भी मेरी जिंदगी में बड़े-बड़े संघर्ष लिखे हैं। उन्होंने संदेश में कहा था कि दिल्ली की मेरी मां-बहनें सोच रही होंगी कि केजरीवाल तो अंदर चला गया, पता नहीं अब हजार रुपए मिलेंगे या नहीं। मेरी सभी माताओं और बहनों से अपील है कि अपने बेटे और भाई पर भरोसा रखें। मैं जल्द बाहर आउंगा और अपना वादा पूरा करूंगा।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
पानी-सीवर की समस्या दूर किया जाए- केजरीवाल

वहीं, 24 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल ने जल मंत्री आतिशी को दिलली के अंदर जलापूर्ति और सीवर की समस्याओं का समाधान करने के लिए संदेश भेजा था। सीएम केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा था कि मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी और सीवर की काफ़ी समस्याएं हो रही हैं। इसे लेकर मैं चिंतित हूं। चूंकि मैं जेल में हूं, इस वजह से लोगों ज़रा भी तकलीफ़ नहीं होनी चाहिए। गर्मियां भी आ रही हैं। जहां भी पानी की कमी है, वहां उचित संख्या में टैंकरों का इंतज़ाम कीजिए। मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों को उचित आदेश दीजिए ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। जनता की समस्या का तुरंत और समुचित समाधान होना चाहिए। ज़रूरत पड़ने पर उपराज्यपाल महोदय का भी सहयोग लें। वे आपकी ज़रूर मदद करेंगे।

अस्पतालों में मुफ्त जांच व दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता हो- केजरीवाल

इसके बाद 26 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को संदेश भेजकर स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने को कहा। सीएम ने संदेश में कहा था कि मुझे ऐसी सूचना मिली है कि कई जगह मोहल्ला क्लीनिकों में जो मुफ्त जांच और मुफ़्त दवा की सुविधा थी, उसमें कुछ समस्याएं आ रही हैं। सीएम ने दिल्ली के सभी अस्पतालों और सभी मोहल्ला क्लीनिकों में जो दवाइयां और जांच अब तक मुफ्त चल रही थी, वो इसी प्रकार सुचारू रूप से चलती रहें और उनकी उपलब्धता में किसी प्रकार की कोई भी कमी ना हो। मुख्यमंत्री जी के आदेश के तुरंत बाद स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के साथ मिलकर इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के काम में लग गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्लीवालों को आश्वासन दिया है कि दिल्ली की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्तार का अब कौन होगा सियासी ‘मुख्तार’, अब्बास, उमर या फिर अफजाल

Next Post

12वीं के बाद ये हैं Best AI Courses-2024… देखें कोर्स, करियर, कॉलेज और जॉब के मौके

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
12वीं के बाद Best AI Courses-2024... करियर, कॉलेज और जॉब के मौके

12वीं के बाद ये हैं Best AI Courses-2024… देखें कोर्स, करियर, कॉलेज और जॉब के मौके

Gourav Vallabh

Gourav Vallabh: कांग्रेस को एक और झटका,

CISF कांस्टेबल ने नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

CISF कांस्टेबल ने नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।