सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - IT इंजीनियर्स को अब ऑफिस में रोज देना होगा एक्स्ट्रा टाइम, इस राज्य में 1 जुलाई से…

IT इंजीनियर्स को अब ऑफिस में रोज देना होगा एक्स्ट्रा टाइम, इस राज्य में 1 जुलाई से…

बदल रहे नियम

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 29 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस, राष्ट्रीय
A A
0
IT इंजीनियर्स
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) सेक्टर में काम करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है. देश के इस बड़े राज्य में अब उनके काम करने के घंटे बढ़ा दिए गए हैं, इसलिए अब उन्हें रोज एक्स्ट्रा टाइम ऑफिस में देना होगा. ये नियम 1 जुलाई से लागू हो रहे हैं…

क्या आप आईटी इंजीनियर हैं या आपका कोई जानने वाला आईटी इंजीनियर है? अगर हां, तो अब इस एक राज्य में उनके काम के घंटे बढ़ा दिए गए हैं. इसके लिए प्रदेश सरकार ने श्रम कानून से जुड़े नियमों में बदलाव भी कर दिए हैं. हालांकि अभी इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है. फिर भी ये बदले हुए नियम 1 जुलाई से लागू होने की उम्मीद की जा रही है.

दरअसल आईटी इंजीनियर्स के काम करने के घंटों में ये बदलाव पश्चिम बंगाल में हुआ है. यहां राज्य सरकार ने आईटी इंजीनियर्स के रोजाना के कामकाजी घंटों को एक जुलाई से 30 मिनट यानी आधे घंटे के लिए बढ़ा दिया है. अब आईटी इंजीनियर्स को ऑफिस में पहले से ज्यादा टाइम स्पेंड करना होगा.

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
क्या पड़ेगा वर्क-लाइफ बैलेंस पर असर?

राज्य सरकार के कामकाजी घंटे बढ़ाने से क्या उनकी वर्क-लाइफ बैलेंस पर असर पड़ेगा? तो ऐसा नहीं होने जा हा है, क्योंकि आईटी इंजीनियर्स के लिए काम के साप्ताहिक घंटे पहले की तरह ही रहेंगे. उन्हें एक हफ्ते में मैक्सिमम 48 घंटे ही काम करना होगा. सरकार जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर सकती है.

आईटी इंडस्ट्री की लंबे समय से थी मांग

इस बारे में राज्य के आईटी उद्योग मंत्री बाबुल सुप्रियो का कहना है कि आईटी इंडस्ट्री लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी. प्रदेश सरकार ने अब उनकी मांग को पूरा करने का काम किया है. बाबुल सुप्रियो ने कहा कि अन्य राज्यों से प्रतिस्पर्धा में तालमेल बनाए रखने और पश्चिम बंगाल में आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए ही ये फैसला किया गया है.

अब इतने घंटे की होगी ऑफिस शिफ्ट

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने आईटी इंजीनियर्स के लिए डेली ऑफिस टाइम की लिमिट को 8:30 घंटे से बढ़ाकर 9 घंटे करने को हरी झंडी दे दी है. ये फैसला आईटी इंडस्ट्री की पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए किया गया है. इसकी वजह ये है कि आमतौर पर आईटी कंपनी हफ्ते में 5 दिन के वर्किंग मॉडल पर काम करती हैं.

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि ऐसे में अब से हफ्ते में कामकाजी घंटों की मैक्सिमम लिमिट 48 घंटे ही रहेगी. जबकि इस बदलाव से आईटी कंपनियां अपने क्लाइंट्स को 42.5 घंटे के बजाय 45 घंटे का बिल दे सकती हैं. इससे आईटी कंपनियों को बिल में हर दिन 2.5 घंटे का लाभ मिलेगा. उन्हें वित्तीय मदद मिलेगी और वे अन्य राज्यों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे. यह बदलाव 1 जुलाई से प्रभावी होगा.

पश्चिम बंगाल के श्रम विभाग के अनुसार कि वर्तमान में आईटी और नॉन-आईटी दोनों सेक्टर्स के लिए दैनिक कामकाजी समय सीमा 8.30 घंटे ही है.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रोजाना करें जीरे के पानी का सेवन, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Next Post

डोडा के थाथरी में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से घरों में जमा हुआ मलबा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
डोडा के थाथरी में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से घरों में जमा हुआ मलबा

डोडा के थाथरी में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से घरों में जमा हुआ मलबा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लद्दाख में LAC के पास हुए हादसे में गई 5 जवानों की जान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...

अजेय, भरोसेमंद, महाबली…सेना के T 72 टैंक का क्या है इतिहास?

अजेय, भरोसेमंद, महाबली...सेना के T 72 टैंक का क्या है इतिहास?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।