LIVE | ...
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - सियासी फॉर्मूला तैयार करने में सबसे आगे ‘इंजीनियर’ अखिलेश, 7 साल में कर दिए 5 प्रयोग;

सियासी फॉर्मूला तैयार करने में सबसे आगे ‘इंजीनियर’ अखिलेश, 7 साल में कर दिए 5 प्रयोग;

पूरी रिपोर्ट

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
सियासी फॉर्मूला
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जब तक बल्ब का अविष्कार नहीं हो गया, तब तक थॉमस अल्वा एडिशन ने प्रयोग नहीं छोड़ा था… 2022 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रयोग को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब इस बयान के जरिए दे रहे थे. इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से सियासत में आए अखिलेश 2017 से लेकर अब तक 5 सियासी फॉर्मूला तैयार कर चुके हैं. यूपी के चुनावों में अखिलेश के इन प्रयोगों की खूब चर्चा हुई. हालांकि, अखिलेश का सिर्फ एक ही फॉर्मूला अब तक हिट हुआ है.

इस स्पेशल स्टोरी में अखिलेश के सभी 5 प्रयोग को डिटेल में पढ़ते हैं…

1. सपा मुखिया बने तो कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया

2017 में मुलायम सिंह की जगह पर अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने. उस वक्त यूपी में अखिलेश के नेतृत्व में सपा की सरकार थी. सपा मुखिया बनने के बाद अखिलेश ने सबसे पहला प्रयोग कांग्रेस के साथ गठबंधन का किया.

यह भी पढे़ं 👇

Mizoram Cancer Rate

Mizoram Cancer Rate: दिल्ली-मुंबई नहीं, यहां सबसे ज्यादा कैंसर के मरीज!

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Punjab DA Crisis

Punjab DA Crisis: 15 दिन की Deadline से पहले Supreme Court की तैयारी!

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal Attack: 90 मिनट Surgery के बाद जिंदगी से खतरा टला

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
India Military

TATA Vs Mahindra: ₹1 लाख करोड़ की Military Aircraft Deal में टक्कर

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

अखिलेश ने यह गठबंधन उस वक्त यूपी की सियासत में तेजी से उभर रही बीजेपी को रोकने के लिए था, लेकिन अखिलेश इसमें सफल नहीं हुए. उनके नेतृ्त्व में पार्टी 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई.

अखिलेश के इस प्रयोग की काफी आलोचना हुई. सपा के भीतर एक गुट ने कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने को लेकर भी सवाल उठाया. 2017 के चुनाव के बाद अखिलेश ने कांग्रेस से रास्ता अलग कर लिया.

2. बहनजी की पार्टी का लिया साथ लेकिन यहां भी हुआ खेल

2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश ने गठबंधन का नया प्रयोग किया. 23 साल बाद अखिलेश ने बहनजी की पार्टी बीएसपी के साथ गठबंधन की पहल की. प्रयोग के तहत सपा और बीएसपी का यूपी में गठबंधन भी हुआ. अखिलेश ने मायावती की पार्टी को एक सीट ज्यादा दी.

इस गठबंधन में अजित सिंह की पार्टी रालोद को भी शामिल किया गया. हालांकि, 2019 के चुनाव में यह प्रयोग सफल नहीं हो पाया. गठबंधन का फायदा बसपा को तो हुआ, लेकिन सपा की सीटों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई.

अखिलेश के 2 चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव बदायूं से और अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनाव हार गए. पत्नि डिंपल यादव भी कन्नौज से चुनाव नहीं जीत पाईं. रिजल्ट आने के बाद मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया.

3. छोटी पार्टियों का लिया साथ, सीटें बढ़ी पर सत्ता नहीं मिली

2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने बड़ी पार्टियों की बजाय छोटी पार्टियों का साथ लिया. सपा ने सुभासपा, आरएलडी, अपना दल (कमेरावादी) और केशव देव मौर्य की महान दल के साथ गठबंधन किया.

अखिलेश ने इस गठबंधन के सहारे बीजेपी को मजबूत चुनौती दी, लेकिन उनकी पार्टी सरकार में नहीं आ पाई. समाजवादी पार्टी 2022 के चुनाव में 111 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि उसके सहयोगियों को करीब 15 सीटों पर जीत मिली.

इतना ही नहीं, चुनाव बाद अखिलेश के पाले से धीरे-धीरे ये सहयोगी बाहर जाने लगे. इन छोटी पार्टियों के पुराने सहयोगी में अब अखिलेश के साथ कोई नहीं है.

4. पीडीए का फॉर्मूला तैयार किया, कांग्रेस को साथ लिया

2024 लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने एनडीए के खिलाफ पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) का फॉर्मूला तैयार किया. इतना ही नहीं, अखिलेश ने चुनाव से पहले राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस को भी साथ लिया.

अखिलेश का यह दोनों प्रयोग सफल रहा. स्थापना के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी को यूपी की 37 लोकसभा सीटों पर जीत मिली. सपा गठबंधन ने 80 में 43 सीटों पर जीत दर्ज कर यूपी में बीजेपी को पटखनी दे दी.

अखिलेश को मिली इस सफलता में पीडीए की रणनीति सबसे कारगर रही.

5. अब पीडीए में अल्पसंख्यक के साथ अगड़ा भी जोड़ा

2024 तक पीडीए में ए का मतलब अल्पसंख्यक था, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव ने पीडीए के ए में अगड़ा को भी जोड़ दिया. पार्टी ने कद्दावर ब्राह्मण नेता माता प्रसाद पांडेय को यूपी विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया है. इससे पहले सपा में यह पद पिछड़े नेताओं के पास था.

यूपी में करीब 9 प्रतिशत ब्राह्मण हैं और पूर्वांचल के क्षेत्र में इनका काफी सियासी दबदबा है. खासकर गोरखपुर, देवरिया, बस्ती और सिद्धार्थनगर इलाके मेयूपी के इन इलाकों में विधानसभा की 39 सीटें आती हैं, जहां पर पिछले चुनाव में सपा को सिर्फ 6 सीटों पर जीत मिली थी.

अखिलेश को उम्मीद है कि इन इलाकों में माता प्रसाद के जरिए ब्राह्मण वोट सपा के पाले में आएंगे.

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं अखिलेश

मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई करने के बाद अखिलेश इंजीनियरिंग करने मैसूर चले गए. उन्होंने यहां सिविल विभाग से अपनी स्नातक की डिग्री पूरी की. अखिलेश इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय चले गए, जहां से वे पर्यावरण इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चुकंदर का जूस, बीमारियों की होगी छुट्टी

Next Post

खेल खेल में का गाना ‘दूर ना करें’ बेहद मधुर है, जिसमें दिखाई गई है Akshay Kumar और Vaani Kapoo के किरदारों की दुनिया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mizoram Cancer Rate

Mizoram Cancer Rate: दिल्ली-मुंबई नहीं, यहां सबसे ज्यादा कैंसर के मरीज!

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Punjab DA Crisis

Punjab DA Crisis: 15 दिन की Deadline से पहले Supreme Court की तैयारी!

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal Attack: 90 मिनट Surgery के बाद जिंदगी से खतरा टला

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
India Military

TATA Vs Mahindra: ₹1 लाख करोड़ की Military Aircraft Deal में टक्कर

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
History

14 August in History: जब दुनिया बदल गई, पाकिस्तान बना और WWII खत्म हुआ

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Red Alert,

भारी बारिश Alert: IMD ने जारी किया मौसम चेतावनी, इन राज्यों में Red Alert, जानें अगले 2 हफ्ते का हाल

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Next Post
सियासी फॉर्मूला

खेल खेल में का गाना 'दूर ना करें' बेहद मधुर है, जिसमें दिखाई गई है Akshay Kumar और Vaani Kapoo के किरदारों की दुनिया

सियासी फॉर्मूला

Train Bomb Threat : जम्मू-जोधपुर एक्सप्रेस में मिली बम की धमकी,

सियासी फॉर्मूला

NEET UG 2024 Counselling 14 अगस्त से होगी शुरू, यहां पढ़े पूरी जानकारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।