LIVE | ...
बुधवार, 16 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - टेक्नोलॉजी - 245 अरब रुपये का दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट नहीं उड़ा पाए Elon Musk! 20 अप्रैल को फ‍िर करेंगे कोशिश

245 अरब रुपये का दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट नहीं उड़ा पाए Elon Musk! 20 अप्रैल को फ‍िर करेंगे कोशिश

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023
in टेक्नोलॉजी, Breaking News
A A
0
Elon Musk
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

एलन मस्‍क (Elon Musk) की स्‍पेस कंपनी ‘स्‍पेसएक्‍स’ (SpaceX) के स्टारशिप (Starship) वीकल लॉन्‍च टेस्‍ट को कल शाम आखिरी वक्‍त में टाल दिया गया। करीब 245 अरब रुपये की लागत वाला दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट अपने परीक्षण की उड़ान नहीं भर सका। बताया जा रहा है कि स्‍टारशिप रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज, जिसे सुपर हैवी बूस्‍टर कहते हैं, उसमें प्रेशरराइजेशन सिस्‍टम के साथ समस्‍या आ गई। लॉन्‍च से ठीक पहले आई इस समस्‍या की वजह से आखिरी मिनटों में उड़ान को टालना पड़ा। अब एक अपडेट में स्‍पेसएक्‍स की ओर से बताया गया है कि कंपनी आगामी 20 अप्रैल को दोबारा स्‍टारशिप वीकल को लॉन्‍च करने की कोशिश करेगी।

Learned a lot today, now offloading propellant, retrying in a few days …

— Elon Musk (@elonmusk) April 17, 2023

स्‍पेसएक्‍स के मुताबिक, गुरुवार को 62 मिनट की लॉन्‍च विंडो भारतीय समय के अनुसार, शाम 6:58 बजे खुलेगी। देखना होगा कि उस दिन स्‍पेसएक्‍स को मिशन में कामयाबी मिलती है या नहीं। लॉन्‍च टेस्‍ट सफल होता है, तो यह स्‍पेस सेक्‍टर के लिए बहुत बड़ी बात होगी। माना जाता है कि स्‍टारशिप रॉकेट के जरिए ही एक दिन इंसान, मंगल ग्रह तक का सफर तय करेगा। एलन मस्‍क पहले ही कह चुके हैं कि लॉन्च के दौरान स्टारशिप में विस्फोट होने की 50 फीसदी संभावना है। उन्‍होंने कहा था कि लॉन्च ‘उबाऊ नहीं होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026

सोमवार को जब स्‍पेसएक्‍स, स्‍टारशिप रॉकेट के लॉन्‍च की कोशिश कर रही थी, तब लाखों लोग मिशन को ऑनलाइन स्‍ट्रीम कर रहे थे। स्‍पेसएक्‍स के यूट्यूब चैनल पर आखिरी मिनटों में 10 लाख से ज्‍यादा दर्शक ऑनलाइन थे। एकदम आखिर में स्‍पेसएक्‍स की ओर से बताया गया कि वह आज लॉन्‍च नहीं करने जा रही और नई तारीख जल्‍द शेयर की जाएगी।

स्टारशिप एक रीयूजेबल रॉकेट है। इसके मुख्‍य रूप से दो भाग हैं। पहला है- पैसेंजर कैरी सेक्‍शन यानी जिसमें यात्री रहेंगे, जबकि दूसरा है- सुपर हैवी रॉकेट बूस्‍टर। स्‍टारशिप और बूस्‍टर को मिलाकर इसकी लंबाई 394 फीट (120 मीटर) है। जबकि वजन 50 लाख किलोग्राम है। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप रॉकेट 1.6 करोड़ पाउंड (70 मेगान्यूटन) का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है। यह नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट से लगभग दोगुना अधिक है।

गुरुवार को होने वाले लॉन्‍च टेस्‍ट के दौरान रॉकेट के उड़ान भरने के करीब 8 मिनट बाद ‘सुपर हेवी बूस्टर’ स्‍टारशिप से अलग हो जाएगा। वह लॉन्‍च साइट से 20 मील दूर समुद्र में गिरेगा। वहीं, स्टारशिप रॉकेट की उड़ान जारी रहेगी। करीब 90 मिनट की स्‍पेसफ्लाइट हवाई द्वीप में काउई से लगभग 60 मील उत्तर-पश्चिम में प्रशांत महासागर में लैंड करेगी। अगर लॉन्‍च कामयाब होता है, तो स्‍टारशिप अकेला रॉकेट नहीं होगा। कंपनी ऐसे कई रॉकेट बनाने की योजना पर काम कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Maharashtra Politics: पवार की बढ़ी टेंशन! क्या BJP में शामिल होंगे अजित पवार? NCP के 30 विधायक भी बदल सकते हैं पाला

Next Post

Trade Spotlight: नेस्ले इंडिया, आदित्य बिड़ला कैपिटल और पावर ग्रिड में अब क्या करें?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
Trade Spotlight

Trade Spotlight: नेस्ले इंडिया, आदित्य बिड़ला कैपिटल और पावर ग्रिड में अब क्या करें?

Narendra Dabholkar Case

Narendra Dabholkar Case: नरेंद्र दाभोलकर मर्डर केस में बंबई HC ने जांच की अदालती निगरानी की बंद

SAIL

SAIL में अपरेंटिस के पद पर निकली बंपर भर्ती, ये योग्यता हो तो तुरंत कर दें अप्लाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।