LIVE | ...
मंगलवार, 21 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब में बेमिसाल बदलाव के साथ शिक्षा क्रांति की शुरुआत हुई

पंजाब में बेमिसाल बदलाव के साथ शिक्षा क्रांति की शुरुआत हुई

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 11 फ़रवरी 2023
in Breaking News
A A
0
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 11 फरवरी (The News Air)

सिंगापुर में प्रशिक्षण लेने के बाद वापस लौटे 36 प्रिंसिपल्स के पहले बैच का स्वागत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि प्रिंसिपल्स को बेहतरीन वैश्विक शिक्षा तकनीकों से लैस करने के लिए किए गए इस बेमिसाल बदलाव से राज्य में शिक्षा क्रांति के नए युग की शुरुआत हुई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की हाजिऱी में प्रशिक्षण से लौटे इन प्रिंसिपल्स के साथ संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रिंसिपल्स के तजुर्बों से विद्यार्थियों को उनकी रुचियों के मुताबिक भविष्य के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए यह ऐतिहासिक दिन है क्योंकि यह प्रिंसिपल्स विद्यार्थियों को मानक शिक्षा देने के लिए एक प्रेरक के तौर पर काम करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम की शुरुआत जहाँ एक तरफ़ राज्य में शिक्षा प्रणाली की कायाकल्प करने के उद्देश्य से की, वहीं दूसरी ओर इससे विद्यार्थियों का भविष्य रौशन होना सुनिश्चित बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट द्वारा विद्यार्थियों को विदेश में प्रशिक्षण के लिए दी गई मंज़ूरी के मद्देनजऱ राज्य सरकार द्वारा यह अपनी तरह की पहली पहल है। इस पृथक प्रयास संबंधी बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी नई नीति पेश होती है तो विरोध की आवाज़ उठती है, परन्तु वह राज्य के हित में कोई भी फ़ैसले लेने में कोई गुरेज़ नहीं करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि वह अध्यापकों की बुनियादी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ़ हैं, क्योंकि वह एक अध्यापक के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अध्यापकों की सेवाएं अध्यापन के अलावा अन्य किसी काम के लिए नहीं लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको केंद्र सरकार से पत्र मिला कि अध्यापकों की ड्यूटी जनगणना के लिए लगाई जाए, परन्तु उन्होंने इसको सिरे से नकार दिया और कहा कि इस काम के लिए अन्य शिक्षित नौजवान लगाए जाएँ। उन्होंने कहा कि इससे जहाँ नौजवानों को रोजग़ार का अवसर मिलेगा, वहीं विद्यार्थियों के लिए मानक शिक्षा सुनिश्चित बनेगी। ‘तजुर्बे उम्र के साथ आएं’ के मुहावरे का हवाला देते हुए भगवंत मान ने कहा कि हम अन्यों के तजुर्बों से लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण पंजाब पहले ही शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। अध्यापकों को बच्चों के लिए आदर्श बनने के लिए कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अध्यापकों के पेशेवर कौशल को निखारना है, जिससे वह विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा दे सकें। भगवंत मान ने कहा कि इस पहल से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए मानक शिक्षा के नए दरवाज़े खुलेंगे, जिससे वह कॉन्वेंट स्कूल के पढ़े अपने साथियों का मुकाबला करने और जीवन में सफल होने के योग्य होंगे। उन्होंने दोहराया कि अध्यापक राष्ट्र के निर्माता हैं, जो शिक्षा का स्तर ऊँचा उठा सकते हैं। इसलिए राज्य सरकार ने अध्यापकों को मानक शिक्षा सुनिश्चित बनाने का फ़ैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गारंटी के अंतर्गत 36 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल्स के पहले बैच को पेशेवर प्रशिक्षण के लिए 4 फरवरी से सिंगापुर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि सिंगापुर में ठहरने के दौरान इन प्रिंसिपल्स ने 6 से 10 फरवरी तक पेशेवर अध्यापक प्रशिक्षण में भाग लिया था। भगवंत मान ने कहा कि पहला बैच अपना प्रशिक्षण मुकम्मल होने के बाद आज वापस भारत आया है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cabinet

Punjab Cabinet के 5 बड़े फैसले: विधानसभा सत्र 3 अगस्त से, Police Recruitment में बड़ा बदलाव

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Punjab Ration Card 2026

Punjab Ration Card 2026: भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 10 लाख नए राशन कार्ड बनेंगे, 22 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Chandra Grahan

Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को, भारत में नहीं दिखेगा

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में उछाल, जानें आज के दाम

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से अध्यापक आधुनिक अध्यापन तकनीकों के साथ-साथ लीडरशिप कौशल के साथ लैस होंगे। इसके अलावा वह कोरोना महामारी के बाद की शिक्षा ज़रूरतों के साथ कदम मिलाने से ऑडियो-वीडियो प्रौद्यौगिकी और अन्य आधुनिक शिक्षा सुविधाओं, रणनीतिक प्रबंधन और अन्य ज़रूरी सुविधाओं से अवगत होंगे। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि इस मील का पत्थर साबित होने वाली पहल के अंतर्गत राज्य में शिक्षा प्रणाली में सुधार होगा। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब इन कोशिशों के से पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनेगा। उन्होंने कहा कि यह अहम कार्यक्रम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आशा अभिव्यक्त की कि परस्पर आपसी अदला बदली कार्यक्रम आने वाले समय में लाभप्रद साबित होगा और इसको भविष्य में बाकायदा बनाया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र के कायाकल्प के लिए अपने तजुर्बे साझे करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण पर ज़ोर देने के अलावा ऐसे कार्यक्रमों के साथ प्रिंसिपल्स और अध्यापकों में रचनात्मक ऊर्जा भरने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि जब हमने ऐसे सुधारों के साथ नतीजे देने शुरू किए तो लोगों ने अपने बच्चों को प्राईवेट स्कूलों से हटाकर सरकारी स्कूलों में दाखि़ला करवाने में रुचि दिखाई।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व और स्ंतुष्टी की बात है कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में यह सुधार करने के लिए दिल्ली में कई साल लगे, जबकि पंजाब ने भगवंत मान के नेतृत्व अधीन केवल 10 महीनों में ही यह काम पूरा कर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में ऐसीं लोक हितैषी पहलें लागू करने के दिल्ली सरकार के रास्ते में काँटे बीजने वालों की आलोचना की। केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे और यह लोक हितैषी पहल दिल्ली में लागू की जाएगी। अध्यापकों के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण की वकालत करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए वैश्विक शिक्षा तकनीकों संबंधी तजुर्बे समय की ज़रूरत है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का यह पृथक प्रयास राज्य में शिक्षा प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार लाएगा। उन्होंने कहा कि अब ढांचा तैयार हो गया है और वह दिन दूर नहीं, जब हम सिंगापुर के अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए पंजाब आता देखेंगे। केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री की शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए इस बेमिसाल पहल के लिए सराहना की। इस अवसर पर प्रिंसिपल्स ने सिंगापुर में प्रशिक्षण के दौरान मिले तजुर्बे साझे किए। उन्होंने अपने कौशल में निखार के लिए राज्य सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक पहल की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब इस कदम से विद्यार्थियों ख़ास तौर पर समाज के कमज़ोर और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों का जीवन बदलेगा।

इस समय उपस्थित अहम शख्सियतों में अन्यों के अलावा दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और अन्य उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जय-वीरू से भी ज्यादा कैसे अच्छी हो गई जडेजा-अश्विन की जोड़ी, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने बताया

Next Post

Travel: फरवरी का मौसम सबसे शानदार होता है इन जगहों पर घूमने के लिए, नहीं करें देर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Cabinet

Punjab Cabinet के 5 बड़े फैसले: विधानसभा सत्र 3 अगस्त से, Police Recruitment में बड़ा बदलाव

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Punjab Ration Card 2026

Punjab Ration Card 2026: भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 10 लाख नए राशन कार्ड बनेंगे, 22 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Chandra Grahan

Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को, भारत में नहीं दिखेगा

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में उछाल, जानें आज के दाम

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Sawan 2026

Sawan 2026: शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय मिलाएं ये चीजें

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Post Office Monthly Income Scheme

Post Office Monthly Income Scheme: हर महीने पक्की इनकम, 7.4% ब्याज

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Next Post
Travel Tips: February is the best season to visit these places, do not delay

Travel: फरवरी का मौसम सबसे शानदार होता है इन जगहों पर घूमने के लिए, नहीं करें देर

​REC Recruitment

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव सहित कई पद पर निकली वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई

Diabetes Diet

Diabetes Diet: इस चावल को खाते ही डायबिटीज की हो जाएगी छुट्टी, जानिए कैसे करें सेवन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।