चंडीगढ़, 28 मई:
पंजाब के बठिंडा जिले में नेशनल कालोनी के पास सरहिंद नहर के किनारे श्री गुटका साहिब जी की बेअदबी का मामला सामना आया है। यहां कचरे के ढेर में शुक्रवार सुबह श्री गुटका साहिब जी के फटे हुए अंग मिले हैं। साथ ही श्री गुटका साहिब जी और गुरुओं की फोटो भी मिली हैं।
इस मामले की जानकारी पंथक नेता महिंदर सिंह खालसा ने पुलिस को दे दी है। सुबह सैर करते हुए उन्होंने श्री गुटका साहिब के अंग कचरे के ढेर में देखा था। इस उपरांत महिंदर सिंह ने श्री गुटका साहिब जी के अंगों व फोटो को एकत्र करने के नेशनल कालोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में ले गए।
उधर यूनाइटिड अकाली दल के नेता गुरदीप सिंह बठिंडा ने आपनी फेसबुक पर दी जानकारी के अनुसार सुखावां साहिब व तीन श्री गुटका साहिब, नितनेम वाणी, (एक सुंदर गुटका साहिब बिल्कुल नया) के श्री गुरू साहिबान की तस्वीरें और हिंदु धर्म से सम्बन्धित हनूमान चालीसा, देवी देवताओं की तस्वीरें एक कचरे के ढेर पर पड़ीं थी और इसमें एक व्यक्ति की फोटो भी है, जिसकी पहचान करनी अभी बाकी है।
उन्होंने लिखा है कि आज जब प्रातःकाल पंथक नेता महेन्दर सिंह खालसा प्रातःकाल सैर कर रहे थे, तो उन्होंने पवित्र ग्रंथों को देखा और श्री गुटका साहिब और फोटो को इकठ्ठा करके श्री गुरुद्वारा साहिब नेशनल कालोनी में ले गए और उस समय संगतों ने सम्बन्धित थाना थर्मल पुलिस को सूचित कर दिया गया।
इस समूची घटना के संदर्भ में भाई गुरदीप सिंह बठिंडा ने मुख्यमंत्री पंजाब को ईमेल के माध्यम से संपर्क करके इस घटना संबंधी अवगत करवा दिया और दोषियों को जल्दी सजा देने की मांग भी की है।