LIVE | ...
शुक्रवार, 19 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - राष्ट्रीय - वायु प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली तैयार, सीएम केजरीवाल ने किया 15 सूत्रीय…

वायु प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली तैयार, सीएम केजरीवाल ने किया 15 सूत्रीय…

विंटर एक्शन प्लान का एलान

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023
in राष्ट्रीय
A A
0
सीएम केजरीवाल
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– पिछले कुछ सालों में दिल्लीवासियों की मेहनत से वायु प्रदूषण के स्तर में 30 फीसद की कमी आई है- अरविंद केजरीवाल

– हमने ग्रीन कवर बढ़ाकर, थर्मल पावर प्लांट बंद कर, धूल प्रदूषण पर जुर्माना, इंडस्ट्री को पीएनजी में शिफ्ट कर और 24 घंटे बिजली देकर प्रदूषण को कम किया- अरविंद केजरीवाल

– चिंहित 13 हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग एक्शन प्लान होगा, पराली पर निःशुल्क बॉयो डी-कंपोटर का छिड़काव किया जाएगा- अरविंद केजरीवाल

– निर्माण साइटों की निगरानी व एंटी डस्ट मशीन का प्रयोग करेंगे, व्हीकल्स पॉल्यूशन कम करेंगे और खुले में कूड़ा जलाने पर रोक रहेगी- अरविंद केजरीवाल

– इंडस्ट्री पर कड़ी नजर रहेगी, पटाखों पर बैन रहेगा, रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी और ई-वेस्ट पार्क बनेगा- अरविंद केजरीवाल

– एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, ग्रीन वॉर रूम बनेगा और लोग ग्रीन दिल्ली एप पर शिकायत कर सकेंगे- अरविंद केजरीवाल

– प्रदूषण बढ़ने पर सख्ती से ग्रैप को लागू करेंगे, जन जागरूकता अभियान चलाएंगे और पडोसी राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे- अरविंद केजरीवाल

– 2014 में पीएम-2.5 का स्तर 149 था, जो अब 103 है, जबकि पीएम-10 का स्तर 314 था, जो अब 123 है- अरविंद केजरीवाल

– पिछले दो-तीन सालों में हमने बड़े स्तर पर बसें खरीदीं, जिसमें 800 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं- अरविंद केजरीवाल

– दिल्ली की ईवी पॉलिसी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है, दिल्ली में खरीदे जाने वाले वाहनों में 17 फीसद ईवी हैं- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 29 सितंबर (The News Air) : सीएम अरविंद केजरीवाल ने सर्दी के मौसम में दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की। दिल्ली सरकार सख्ती से इसे लागू करेगी, ताकि ठंड के मौसम में दिल्लीवालों को प्रदूषण की समस्या से बचाया जा सके। सीएम ने कहा कि पिछले कुछ सालों में दिल्लीवासियों की मेहनत से प्रदूषण के स्तर में करीब 30 फीसद की कमी आई है। प्रदूषण के खिलाफ इस जंग में इस बार फिर से दिल्ली तैयार है और दिल्ली सरकार का विंटर एक्शन प्लान भी तैयार है। सीएम ने बताया कि विंटर एक्शन प्लान के तहत दिल्ली में चिंहित 13 हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग एक्शन प्लान बनाया गया है। इस बार दिल्ली के 5 हजार एकड़ से अधिक खेतों में बॉयो डी-कंपोजर का निःशुल्क छिड़काव किया जाएगा। निर्माण साइटों पर कड़ी नजर रहेगी, एंटी डस्ट मशीनों का इस्तेमाल करेंगे और वाहन प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ खुले में कूड़ा जलाने पर रोक रहेगी। वहीं, प्रदूषण बढ़ने पर सख्ती से ग्रैप को लागू किया जाएगा और पडोसी राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे।

दूसरे राज्यों में विकास की गतिविधियां बढ़ने के साथ प्रदूषण भी बढ़ा है, लेकिन दिल्ली में कमी आई है- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में प्रेस वार्ता कर दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली के दो करोड़ लोगों, अलग-अलग सरकारी एजेंसी और केंद्र सरकार के साथ मिलकर बहुत सारे कदम उठाए गए हैं, जिसकी वजह से दिल्ली में पिछले 8 सालों में प्रदूषण में काफी कमी आई है। मैं ये नहीं कहूंगा कि आज की स्थिति आदर्श स्थिति है लेकिन यह ये दिखाता है कि हम जिस रास्ते पर चल रहे हैं, वो रास्ता सही है। 2014 के मुकाबले आज 2023 में प्रदूषण में 30 फीसद कमी आई है। अमूमन देखने में आया है कि अन्य राज्यों या शहरों में विकास की गतिविधियों के साथ प्रदूषण बढ़ा है। लेकिन दिल्ली में 30 फीसद प्रदूषण की कमी आई है।

2016 में अच्छी हवा 109 दिन थी, अब यह 163 दिन हो गई है और सीवियर पॉल्यूशन 26 दिन होते थे, जो घटकर 6 दिन रह गए हैं- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आंकड़ों के जरिए बताया कि 2014 में दिल्ली में पीएम-2.5 149 होता था, जबकि आज ये 103 है। इसी तरह 2014 में पीएम-10 324 होता था, आज ये 223 है। 2016 में प्रदूषण के हिसाब से 365 दिनों में 109 दिन अच्छी हवा होती थी, आज यह संख्या बढ़कर 163 हो गई है। अब साल में 136 दिन अच्छी हवा होती है। 2016 में सीवियर प्रदूषण के दिनों की संख्या 26 होते थे, अब ये घटकर केवल 6 दिन रह गए हैं। अब पूरे साल में केवल 6 दिन ही बहुत खराब होते हैं। इसी दिशा में हमने पिछले कई सालों से युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध कैंपेन चलाया। सर्दियों में प्रदूषण को कम करने की दिशा में काम करने के लिए हमने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान बनाया है।

15 साल तक बसों की खरीद न होने से लोग निजी वाहनों पर शिफ्ट होने लगे थे, हमने बड़े स्तर पर बसें खरीदी है- अरविंद केजरीवाल

इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले 8 सालों में दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी, जिनकी वजह से दिल्ली में 30 फीसद तक प्रदूषण को कम करने में मदद मिली। सीएम ने कहा कि दिल्ली में पिछले कई वर्षों से बसों की खरीद नहीं हुई थी। लगभग 15 साल तक दिल्ली में बसें नहीं खरीदी गई थी। इसकी वजह से दिल्ली में बसों की काफी कमी हो गई और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम काफी खराब हो गया और लोग अपने निजी साधनों पर शिफ्ट करने लगे थे। पिछले दो-तीन सालों में हम लोगों ने बहुत बड़े स्तर पर बसें खरीदी हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक बसें भी हैं। वर्तमान में दिल्ली में आजतक के इतिहास में सबसे ज्यादा 7135 बसें सड़कों पर हैं। पहले कभी भी दिल्ली में इतनी बसें नहीं थीं। इसमें से 800 इलेक्ट्रिक बसें हैं।

दिल्ली में 2013 में 20 फीसद हरित क्षेत्र था, जो अब बढ़कर 23 फीसद हो गया है- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2020 में हमने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पॉलिसी लांच की थी। यह पॉलिसी सरकारी के साथ प्राइवेक्ट सेक्टर के लिए भी है। इस पॉलिसी की देश में ही नहीं, पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। आज दिल्ली के अंदर बहुत बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदे जा रहे हैं, जो शायद पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। वर्तमान में दिल्ली में जितने नए वाहन खरीदे जाते हैं, उसमें से 17 फीसद इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाते हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे विकास होता है, वैसे-वैसे पेड़ कटते हैं, सड़कें और बिल्डिंग बनती हैं। अलग-अलग शहरों में देखा गया है कि जैसे-जैसे विकास होता है, वहां हरित क्षेत्र में कमी आती है, लेकिन दिल्ली में उल्टा हो रहा है। दिल्ली में 2013 में 20 फीसद हरित क्षेत्र था, जो अब बढ़कर 23 फीसद हो गया हैं। हरित क्षेत्र कम होने की बजाय 3 फीसद तक बढ़ा है। देश के बड़े शहरों में आज सबसे ज्यादा ग्रीन कवर दिल्ली में हैं।

दिल्ली देश का अकेला शहर है, जहां कोयला आधारित कोई थर्मल पावर प्लांट नहीं है- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने ट्री ट्रांसप्लांटेंशन पॉलिसी बनाई थी। कई बार हमें बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए पेड़ काटने की अनुमति देनी पड़ती है। कई पेड़ 100-200 साल पुराने होते हैं, ऐसे पेड़ों को अगर काट दिया जाए तो बहुत गलत है। हमने पॉलिसी के अंदर यह अनिवार्य कर दिया कि ऐसे पेड़ों को काटा नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें जड़ों के साथ निकाल कर कहीं और ले जाकर लगा दिया जाएगा। इस पॉलिसी का भी बहुत अच्छा असर हुआ है। इसी तरह दिल्ली में स्थित दोनों थर्मल पावर प्लांट को बंद कर दिया गया। आज दिल्ली देश का अकेला शहर है, जहां पर कोयला आधारित कोई थर्मल पावर प्लांट नहीं है।

पहले दिल्ली में लंबे पावर कट लगते थे और लोगों को जेनरेटर चलाने पड़ते थे, अब 24 घंटे बिजली आती है- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि धूल प्रदूषण करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है और वेब पोर्टल के जरिए उनकी रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। दिल्ली में 1727 पंजीकृत इंडस्ट्रीयल यूनिट्स हैं। पहले इन इंडस्ट्रीज में प्रदूषण पैदा करने वाले ईंधन का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन अब इन इंडस्ट्रीज को पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) पर शिफ्ट कर दिया गया है। हमारी सरकार बनने से पहले दिल्ली में 7-8 घंटे के पावर कट लगा करते थे, लोगों को जेनरेटर चलाने पड़ते थे, जिससे धुंआ उठता था। आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है और अब जेनरेटर के इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ती है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के दोनों तरफ पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बनाए हैं। पहले जो वाहन दिल्ली को पार करके यूपी जाया करते थे, अब ये वाहन पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के जरिए दिल्ली के बाहर से ही चले जाते हैं। इससे भी दिल्ली में प्रदूषण में कमी आई है।

दिल्ली सरकार का 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान

1- 13 हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग विशेष एक्शन प्लान

सीएम अरविंद केजरीवाल ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान की जानकारी देते हुए कहा कि हमने दिल्ली के अंदर 13 हॉटस्पॉट चिंहित किए हैं, जहां ज्यादा प्रदूषण होता है। हर हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग एक्शन प्लान बनाया गया है। इसके लिए एक वॉर रूम बनाया गया है। 13 विशेष टीमें बनाई गई हैं। इन सभी हॉट स्पाट की सघन निगरानी ग्रीन वार रूम से की जाएगी।

2- पराली

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से हमने दिल्ली के खेतों में पराली गलाने के लिए पूसा बायो-डी-कंपोजर का मुफ्त में सफलता पूर्वक छिड़काव किया है। जिसके नतीजे काफी अच्छे आए हैं। पिछले साल हमने 4400 एकड़ खेत में बायो डीकंपोजर का छिड़काव किया था। इस साल 5000 एकड़ से अधिक बासमती और गैर-बासमती कृषि भूमि पर मुफ्त में बायो-डीकंपोजर का छिड़काव किया जाएगा।

3- धूल प्रदूषण

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि धूल प्रदूषण को कम करने के लिए कई सारे कदम उठाए गए हैं। निर्माण साइट्स पर निगरानी रखने के लिए कई टीमें बनाइ गई हैं। 500 वर्गमीटर से ज्यादा वाले निर्माण साइट को डस्ट कंट्रोल करने के लिए वेब पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। वहीं, 5 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा वाले निर्माण साइट पर एंटी स्मॉग गन लगाना अनिवार्य होगा। सड़कों पर सफाई के दौरान उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए 82 मैकेनिकल रोड स्पीपिंग मशीन लगाई गई हैं। इसके अलावा 530 वाटर स्प्रिंक्लिंग मशीनें और 258 मोबाइल एंटी स्मॉग गन सड़कों पर पानी छिड़काव के लिए लगाई जाएंगी।

4- वाहन प्रदूषण

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वाहन से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी। साथ ही 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन के प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए 385 टीमें गठित की गई हैं। दिल्ली में अत्यधिक ट्रैफिक वाली 90 सड़कों की पहचान की गई है। इन सड़कों पर ट्रैफिक कम करने के लिए वैकल्पिक रूट उपलब्ध कराए जाएंगे। वैकल्पिक रूटों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

5- खुले में कूड़ा जलाने पर रोक

दिल्ली के अंदर खुले में कूड़ा जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसकी निगरानी के लिए 611 टीमों टीमों का गठन किया गया है।

6- औद्योगिक प्रदूषण

सीएम ने बताया कि दिल्ली में स्थित सभी 1727 औद्योगिक इंडस्ट्रीज अब पीएनजी से संचालित होती हैं। इसकी निगरानी के लिए 66 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें सुनिश्चित करेंगी कि ये ईकाइयां किसी भी अनधिकृत और प्रदूषणकारी ईंधन का उपयोग तो नहीं कर रही हैं। साथ ही, अवैध रूप से चल रही औद्योगिक ईकाइयों पर भी कार्रवाई करेगी।

7- ग्रीन वॉर रूम

सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ग्रीन वॉर रूम बनाया गया है, जिसके जरिए 24 घंटे निगरानी की जाएगी। यहां सभी एजेंसियों द्वारा हर दिन की गई कार्रवाई की रिपोर्ट का विश्लेषण करेगी और अगले दिन की योजना बनाएगी।

8- ग्रीन दिल्ली एप

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 3 साल पहले लॉन्च किया गया ग्रीन दिल्ली एप जनता के बीच काफी लाकप्रिय रहा है। एप पर अभी तक 70,470 से अधिक शिकायतें आईं। इसमें से 63,344 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, जो कि 90 फीसद है। दिल्ली के सभी लोगों से हमारी अपील है कि वे अपने मोबाइल में ग्रीन दिल्ली एप डाउनलोड करें और दिल्ली में कहीं भी प्रदूषण करने वाली गतिविधि को देखें तो ग्रीन दिल्ली एप पर सूचना अवश्य दें। हम उसपर कार्रवाई करेंगे।

9- रियल टाइम सोर्स अपोरशंमेंट स्टडी

सीएम ने बताया कि आईआईटी दिल्ली और डीपीसीसी के साथ रियल टाइम सोर्स अपोरशंमेंट स्टडी की जा रही है। इसके लिए रॉउस एवेन्यू रोड पर स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में एक सुपरसाइट बनाई गई है। इसके डेटा का इस्तेमाल कर हम जगह-जगह फोकस तरीके से एक्शन कर पाएंगे।

10- पटाखों पर प्रतिबंध

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पिछले सालों की तरह इस साल भी दिल्ली के अंदर पटाखों के उत्पादन, भण्डारण और किसी भी प्रकार की बिक्री या खरीद पर पूरी तरह प्रतिबन्ध रहेगा।

11- हरित क्षेत्र को बढ़ाना

दिल्ली में ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए एक करोड़ से ज्यादा नए पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें से 52 लाख पौधे दिल्ली सरकार लगाएगी।

12- ईको ई-वेस्ट पार्क

होलम्बी कलां में एक ई-वेस्ट पार्क बनाया जा रहा है। पार्क के निर्माण में तेजी लाने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी गई है।

13- जन जागरूकता अभियान

यह भी पढे़ं 👇

Internet Hijack

चौंकाने वाला खुलासा! BGP Hacking से Internet Hijack, Telegram CEO की चेतावनी

शुक्रवार, 19 जून 2026
Nepal Tea Crisis

बड़ा संकट! Nepal Tea Crisis में फंसे 3000 किसान, भारत के नए नियम बने वजह

शुक्रवार, 19 जून 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: Southwest Monsoon में देरी, Heat Wave का अलर्ट

शुक्रवार, 19 जून 2026
cough-syrup-otc-ban-india

Cough Syrup OTC Sale Ban: अब Doctor Prescription बिना नहीं मिलेगी दवा, जानें पूरा मामला

गुरूवार, 18 जून 2026

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न जन जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसमें रन अगेन्स्ट पॉल्यूशन, रेड लाइट ऑन, गाडी ऑफ समेत अन्य कैंपेन चलाए जाएंगे।

14- केंद्र सरकार, सीएक्यूएम और पड़ोसी राज्यों से संवाद

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण कोई बाउंड्री नहीं देखता है। हरियाणा की हवा दिल्ली आती है, दिल्ली की हवा यूपी जाती है। हमारी कोशिश है कि आसपास के राज्यों के साथ मिलकर प्रदूषण को कम करें। सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट का डेटा बताता है कि दिल्ली में 31 फीसद प्रदूषण दिल्ली के आंतरिक स्रोतों की वजह से होता है, जबकि 69 फीसद बाहरी स्रोतों की वजह से है। पड़ोसी राज्यों से हमारी अपील है कि वाहन सीएनजी आधारित वाहन भी दिल्ली में आने दें। दिल्ली के आसपास पॉल्यूटिंग ईंधन से चल रही इंडस्ट्री को पीएनजी में शिफ्ट किया जाए। ईंट भट्ठे को जिग-जैग तकनीक में बदला जाए। 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए, ताकि जेनरेटर की जरूरत न पड़े। एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए।

15- ग्रैप का क्रियान्वयन

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में ग्रैप को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। केंद्र सरकार की एजेंसी और सीएक्यूएम के जरिए तीन दिन बाद का पूर्वानुमान पता चल जाता है। इसके आधार पर ग्रैप को लागू किया जाता है। जिससे प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आईसीसी विश्व कप बाधित करने की धमकी के लिए एसएफजे प्रमुख पन्नू के….

Next Post

देश ने नौ वर्षों में निर्णय लेने वाला व जीवंत लोकतंत्र देखा : अमित शाह

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Internet Hijack

चौंकाने वाला खुलासा! BGP Hacking से Internet Hijack, Telegram CEO की चेतावनी

शुक्रवार, 19 जून 2026
Nepal Tea Crisis

बड़ा संकट! Nepal Tea Crisis में फंसे 3000 किसान, भारत के नए नियम बने वजह

शुक्रवार, 19 जून 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: Southwest Monsoon में देरी, Heat Wave का अलर्ट

शुक्रवार, 19 जून 2026
cough-syrup-otc-ban-india

Cough Syrup OTC Sale Ban: अब Doctor Prescription बिना नहीं मिलेगी दवा, जानें पूरा मामला

गुरूवार, 18 जून 2026
US-Iran Peace Deal

US-Iran Peace Deal: Pakistan की मध्यस्थता से बड़ी सफलता, Hormuz Strait तुरंत खुलेगा

गुरूवार, 18 जून 2026
DGCA Report

DGCA Report: Flight के हर ₹100 में ₹40 Fuel पर! जानें कहां खर्च होता है आपका पैसा

गुरूवार, 18 जून 2026
Next Post
अमित शाह

देश ने नौ वर्षों में निर्णय लेने वाला व जीवंत लोकतंत्र देखा : अमित शाह

Arvind Kejriwal Summoned

पंजाब विवाद के बीच केजरीवाल ने इंडिया अलायंस के प्रति....

जेनरेटिव एआई सर्च एक्सपीरियंस

Google ने किशोरों के लिए खोला 'जेनरेटिव एआई सर्च एक्सपीरियंस' लैब

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।