नई दिल्ली ,09 अगस्त (The News Air): दिल्ली पुलिस को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISIS मॉड्यूल के आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। आतंकी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। रिजवान के ऊपर NIA ने 3 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। रिजवान और उसके साथियों ने दिल्ली के कई VIP इलाके की रेकी की हुई थी।






