नई दिल्ली 04 जुलाई (The News Air) दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक बहुमंजिला मकान में आग लग गई। अग्निशमन के अधिकारियों ने घर में फंसी महिला की जान बचाई।
दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक बहुमंजिला मकान में आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार एक इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर,मिली जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला को इमारत से सुरक्षित निकाल लिया गया है। अग्निशमन अधिकारी यशवंत सिंह मीना ने बताया, “हमें सुबह करीब 5:51 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है।






