LIVE | ...
बुधवार, 10 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने उद्योगपतियों से की चर्चा

पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने उद्योगपतियों से की चर्चा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, बिज़नेस
A A
0
पंजाब में इंडस्ट्री
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– ‘‘आप’’ की सरकार ने उद्यमियों की व्यक्तिगत समस्याएं दूर की, इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम और पॉलिसी की समस्याएं दूर कर रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

– हमारा मकसद पंजाब में निवेश का माहौल ठीक करना है, जो इंडस्ट्री बाहर जा रही थीं, उन्हें रोकेंगे और ज्यादा से ज्यादा निवेश कराएंगे- अरविंद केजरीवाल

– पंजाब के उद्योगपति अगर माहौल से खुश हो गए तो वो एक-डेढ़ लाख करोड़ रुपए का निवेश करने की क्षमता रखते हैं- अरविंद केजरीवाल

– पहले पंजाब में 882 स्टील इन फाउंड्री इंडस्ट्री होती थी, अब 126 रह गई हैं, अगर हमने इसे 2 हजार नहीं किया तो हमारा सरकार में आने का कोई फायदा नहीं- अरविंद केजरीवाल

– इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक करने के लिए हम पैसे की कमी नहीं होने देंगे, बाहर से निवेश तभी आएगा, जब पंजाब में निवेश का माहौल अच्छा होगा- अरविंद केजरीवाल

– कई सरकारें बड़े-बड़े कार्यक्रम कर व्यापारियों के साथ एमओयू करती हैं, लेकिन न एक रुपए का निवेश आता है और न एक नौकरी मिलती है- अरविंद केजरीवाल

– भगवंत मान ने बेंगलुरु, मुम्बई समेत कई जगह जाकर व्यापारियों से मीटिंग की और एक साल में 50 हजार करोड का निवेश करवाया, इससे 2.80 लाख नौकरियां पैदा होंगी- अरविंद केजरीवाल

– केवल डेढ़ साल में 2.75 लाख नई एमएसएमई रजिस्टर्ड हुई हैं, जबकि पहले कोई पंजाब में एमएसएमई नहीं लगाना चाहता था- अरविंद केजरीवाल

– भगवंत मान पंजाब के अब तक के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक हैं, पंजाब ने आजतक ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा होगा- अरविंद केजरीवाल

– हमने इंडस्ट्री पॉलिसी बनाई है, पहले इसका इस्तेमाल करें, अगर कोई दिक्कत आ रही है तो हम इसे बदल देंगे- भगवंत मान

– पंजाब पहला राज्य होगा जो सड़क सुरक्षा फोर्स बनाएगा, अब हर 30 किलोमीटर पर पुलिस की गाड़ी गश्त करती मिलेगी- भगवंत मान

– दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अमृतसर और जालंधर में सरकार-सन्नतकर मिलनी कार्यक्रम में उद्योगपतियों से की बात

नई दिल्ली/पंजाब, 14 सितंबर (The News Air) : सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में ‘‘आप’’ की सरकार पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में गुरुवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने अमृतसर और जालंधर में सरकार-सन्नतकर मिलनी कार्यक्रम के दौरान उद्योगपतियों से चर्चा की। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं भी की। वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने उद्योगपतियों को भरोसा दिया कि पंजाब के अंदर इंडस्ट्री के लिए माहौल बेहतर किया जाएगा और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंन कहा कि हमने चुनाव से पहले जो गारंटी दी थी, उसमें से कई गारंटी पूरी कर चुके हैं। उद्यमियों की व्यक्तिगत समस्याएं दूर कर दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम और पॉलिसी से संबंधित समस्याएं भी दूर कर रहे हैं। हमारा मकसद पंजाब में निवेश का माहौल ठीक करना है, जो इंडस्ट्री पंजाब से बाहर जा रही थीं, उनको रोकेंगे और पंजाब में ज्यादा से ज्यादा निवेश कराएंगे। पंजाब के उद्योगपति अगर माहौल से खुश हो गए तो वो खुद एक से डेढ़ लाख करोड़ का निवेश करने की क्षमता रखते हैं।

हमने पंजाब का पहला सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू किया है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में किसी भी प्राइवेट स्कूल से बेहतर है- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने गुरुवार को अमृतसर में सरकार-सन्नतकर मिलनी के दौरान उद्योगपतियों के साथ बातचीत की। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर गुरुओं की पवित्र धरती मानी जाती है। इस पवित्र धरती से गुरुओं के आशीर्वाद से हम लोगों ने पंजाब का पहला स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू किया। यह बहुत ही शानदार सरकारी स्कूल हैं। सभी को उस स्कूल देखना चाहिए। स्कूल को देखकर किसी को यकीन नहीं होगा कि सरकारी स्कूल भी ऐसा होता है। मैं चैलेंज करता हूं कि पूरे पंजाब में कोई भी प्राइवेट स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उस सरकारी स्कूल को मात नहीं दे सकता। स्कूल में सभी तरह की सुविधाएं और शानदार क्लासरूम हैं। ई-बोर्ड, स्मार्ट क्लासरूम और खेल की सारी सुविधाएं मौजूद हैं। अब हमारा मिशन है कि पंजाब के सारे सरकारी स्कूल हमें स्कूल ऑफ एमिनेंस जैसे ही बनाने हैं। हमरा मिशन है कि बच्चा चाहे गरीब के घर पैदा हो या अमीर के घर, उसे अच्छी शिक्षा देना किसी भी जिम्मेदार सरकार का काम है। किसी बच्चे के लिए अच्छी शिक्षा पैसे की मोहताज नहीं होनी चाहिए। अगर गरीबों के बच्चे सरकारी स्कूल में इसलिए जाते हैं, क्योंकि उनके पास पैसे नहीं होते हैं। अब हम ऐसे स्कूल बनाएंगे कि अमीर लोग भी अपने बच्चों का उसमें एडमिशन कराएंगे। अन्यथा हमारी सरकार बनने का कोई फायदा नहीं है।

केजरीवाल की गारंटी और कोई पार्टी नहीं दे सकती, हम जो कहते हैं, वो करते हैं- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले पंजाब में इंडस्ट्री और व्यापार को बहुत ज्यादा परेशानियां होती थीं। कभी पंजाब में 882 स्टील इन फाउंड्री इंडस्ट्री होती थीं, उनमें से अब 126 ही बची हैं। हम तरक्की के रस्ते पर जा रहे हैं या उल्टा जा रहे हैं। हमें इसे बदलना है। पहले अगर 882 यूनिट होती थीं और हमारी सरकार में पांच साल के अंदर यह बढ़ाकर 2 हजार यूनिट नहीं हुई तो फिर सरकार बनने का कोई फायदा नहीं है। चुनाव के पहले हमने टाउनहॉल किया था। उसमें कई उद्योगपतियों ने अपनी समस्याएं बताई और सुझाव भी दिए थे। मैं हमेशा कहता हूं कि चुनाव के पहले पार्टियां घोषणा पत्र और संकल्प पत्र जारी करती हैं लेकिन हमने गारंटी देनी शुरू की थी। अब कई सारी पार्टियां ये गारंटी शब्द भी चोरी कर लिया है। लेकिन जो हमारी गारंटी होती है, वो केजरीवाल की गारंटी होती है। केजरीवाल की गारंटी और कोई पार्टी नहीं दे सकती। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। आज हम लोग उद्योगपतियों के बीच में यह कहने के लिए आए हैं कि हमने इंडस्ट्री को लेकर जो भी गारंटी दी थी, उनमें से कई सारे वादे पूरे किए हैं। बल्कि उससे कहीं ज्यादा किया है।

हमारे सबसे बड़े ब्रैंड अंबेसडर स्थानीय उद्योगपति हैं, बाहर से कोई निवेशक आएगा तो इन्हीं से माहौल के बारे में पूछेगा- अरविंद केजरीवाल

यह भी पढे़ं 👇

Mahabhoj Novel Analysis

महाभोज: वह उपन्यास जिसने Indian Democracy की असलियत उजागर की

बुधवार, 10 जून 2026
ATM

ATM में Cash खत्म? SBI पर ₹100 करोड़ का गंभीर आरोप

बुधवार, 10 जून 2026
Balirajgarh Archaeological Excavation

बलिराजगढ़: रामायण काल का सबसे बड़ा सबूत?

बुधवार, 10 जून 2026
Financial Union Territor

क्या Mumbai बनेगा India का पहला Financial Union Territory?

बुधवार, 10 जून 2026

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में विभिन्न साधनों का इस्तेमाल करके इंडस्ट्री से उनकी समस्याएं पूछी गईं। इसमें हमने तीन तरह की प्रमुख समस्याएं देखी। पहला बहुत लोगों की व्यक्तिगत समस्याएं हैं, हमने उन समस्याओं का समाधान किया। दूसरा, इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्याएं हैं। फोकल प्वाइंट के अंदर सड़कें नहीं हैं। सीएम भगवंत मान ने सड़क बनाने के लिए 14-18 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दी है। दरबार साहिब की सड़कें खराब हैं। वो सारी सड़कें बनाई जाएंगी। हमारे राज्यसभा के सदस्य ने पहले ही सड़कों की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। हम पैसे की कमी नहीं होने देंगे। छोटे व्यापारियों वाले इलाके की सड़कें भी बनवाएंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कई सारी घोषणाएं की गई हैं। तीसरी सिस्टम की समस्याएं हैं। गलत पॉलिसी बनी हुई हैं, उन पॉलिसी को ठीक करना है। उन्होंने कहा कि अभी तक जब भी इंडस्ट्री की बात करते थे, तो एक ही चीज सुनने में आती थी कि बाहर से कितना निवेश आ रहा है। बाहर का निवेश तो महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे पहले अपनी इंडस्ट्री भी बचानी जरूरी है। अगर हमारी इंडस्ट्री नहीं बचेगी तो बाहर के निवेश का क्या फायदा है? सबसे बड़े ब्रैंड अंबेसडर उद्योगपति ही हैं। क्योंकि अगर कोई बाहर से इंडस्ट्री लगाने आएगा तो पहले स्थानीय उद्योगपतियों से ही पूछताछ करेगा कि यहां का माहौल क्या है? अगर स्थानीय इंडस्ट्री वाले उसे बताएं कि माहौल खराब है तो बाहर से कोई भी पैसा नहीं आ सकता है।

पंजाब में टाटा स्टील समेत कई इंडस्ट्री लग रही हैं, इससे 2.86 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर राज्य के अंदर बड़े-बड़े प्रोग्राम होते हैं और बाहर से बडे-बड़े उद्योगपतियों को निवेश करने के लिए बुलाते हैं। फिर अगले दिन अखबरों के पहले पेज पर खबरें छपवाई जाती हैं और फूल पेज के विज्ञापन छपते हैं कि 3-4 लाख करोड़ रुपए के एमओयू साइन हो गए और बाद में एक भी एमओयू निवेश में नहीं तब्दील होता है। मैं इसको नौटंकी ही बोलूंगा, लेकिन भगवंत मान ने इस तरह की कोई नौटंकी नहीं की। सीएम भगवंत मान ने पंजाब में एक बहुत ही रूचिकर काम किया। भगवंत मान हैदराबाद, चैन्नई, मुम्बई, बैंगलुरु गए और उद्योगपति के साथ आमने-सामने बैठ कर मीटिंग की। जब आप बंद कमरे में आमने-सामने बैठ कर मीटिंग करते हैं, तब उद्योगपति बताता है कि वो क्या निवेश कर सकता है, उसकी क्या समस्याएं हैं और सरकार से क्या अपेक्षाएं हैं। भगवंत मान की यह बैठक अब वास्तविक निवेश में तब्दील हो रही हैं। पंजाब में हमारी सरकार बने अभी मात्र डेढ़ साल ही हुए हैं। इस डेढ़ साल के अंदर 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश शुरू हो गया है, जमीनें खरीद ली गई हैं, नारियल फूट गए हैं। यह फर्जी वाले एमओयू नहीं हैं, बल्कि असली निवेश है। अगर कोई सरकार डेढ़ साल के अंदर 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश ला रही है तो ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस निवेश से 2.86 लाख रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। जबकि सरकारी महकमें में 36 हजार से ज्यादा नौकरी दे चुके हैं। पंजाब में टाटा स्टील समेत कई अन्य बड़ी इंडस्ट्री लगेंगी। जब ये इंडस्ट्री लग जाएंगी तो इससे 2.86 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी।

हमारी कोशिश रहेगी कि हर तीन-चार महीने में व्यापारियों के साथ मीटिंग कर बातचीत होती रहे- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर स्थानीय उद्योगपतियों को अच्छा माहौल मिल गया तो आप खुद एक लाख करोड़ रुपए का निवेश करने की क्षमता रखते हैं। पंजाब के अंदर जिन लोगों का इंडस्ट्री और व्यापार में स्टेक है, अगर उनको लगने लगा कि उनका निवेश सुरक्षित है तो ये एक-डेढ लाख करोड़ रुपए का निवेश करने की क्षमता रखते हैं। इसलिए हमारा मकसद है कि इंडस्ट्री के मौजूदा महौल को ठीक किया जाए। बीते 15-20 में पंजाब के अंदर माहौल ऐसा हुआ कि सारी इंडस्ट्री पंजाब से निकल कर दूसरे राज्यों में जाने लगी। हमें उन इंडस्ट्री को वापस लाना है। पंजाब की इंडस्ट्री को पंजाब में ही रोकना है और उद्योगपतियों को और निवेश करने के लिए तैयार करना है। उन्होने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमने 10-20 समस्याओं का समाधान कर दिया तो जिंदगी की सारी समस्याएं खत्म हो गईं। आज कुछ समस्याएं हैं, कल कुछ और नई समस्याएं निकलेंगी। आज हमने यह प्रक्रिया शुरू की है और हम कोशिश करेंगे कि तीन-चार महीने के अंदर व्यापारियों के साथ इसी तरह की बातचीत होती रहे। पंजाब में बासमती चावल की एक नई समस्या पैदा हो गई है। एक तरफ हम पंजाब में एक पॉलिसी बना रहे हैं कि बासमती चावल ज्यादा पैदा करो और दूसरी तरफ केंद्र सरकार बासमती चावल को निर्यात करने से रोक रही है तो इसे कहां बेचेंगे?

दिल्ली के कामों को देखकर पंजाब के लोगों ने ‘‘आप’’ को वोट दे दिया और हमारी सरकार बनी- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोग नए-नए राजनीति में आए हुए हैं। आम आदमी पार्टी को बने 10 साल हुए हैं। सबसे पहले दिल्ली में सरकार बनी थी। तब दूसरी पार्टी वाले हमारा मजाक बनाते थे। ये कहते थे कि हमें सरकार चलानी नहीं आती है। फिर दूसरी बार दिल्ली में हमारी सरकार बनी और शानदार सरकार चली। दिल्ली में स्वास्थ्य-शिक्षा, बिजली-पानी के क्षेत्र में क्रांति आ गई। दिल्ली में कई क्षेत्रों के अंदर शानदार काम चल रहा है। दिल्ली के कामों को देखकर पंजाब के लोगों ने हमें वोट दे दिया। पंजाब में हमारी सरकार बनी। जब पंजाब में हमारी सरकार बनी और भगवंत मान मुख्यमंत्री बने तो कई लोग कहते थे कि ये तो कलाकार हैं। ये सरकार चला पाएंगे या नहीं चला पाएंगे। आज अमृतसर की ट्रैफिक समस्या का समाधान हो गया है। अगर अमृतसर की ट्रैफिक की समस्या हल हो गई है तो हम दिल्ली वाले भी भगवंत मान से सीखेंगे कि ट्रैफिक की समस्या कैसे हल करनी है। पंजाब में सिविल एडमिनिस्ट्रेशन बहुत अच्छा हो गया है। ग्रीन स्टैम्प पेपर से बड़ा कोई सिंगल विंडो सिस्टम नहीं हो सकता। मैंने सीआईआई और फिक्की के प्रोग्राम अटेंड किए हैं। सब जगह एक बात कही जाती है कि हम सिंगल विंडो सिस्टम करेंगे। कहीं कोई सिंगल विंडो सिस्टम नहीं होता है। मैंने ग्रीन स्टैंप पेपर से ज्यादा प्रभावशाली सिंगल विंडो आज तक नहीं देखा। यह भगवंत मान के दिमाग की उपज है।

पहले पंजाब में नीचे से पैसा मुख्यमंत्री और मंत्रियों तक पहुंचता था, अब ये खत्म हो गया है- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। कई क्षेत्र अभी भी होंगे, जहां नीचे के स्तर पर भ्रष्टाचार चल रहा होगा लेकिन पहले नीचे से पैसा चलता था और उपर मंत्रियों और मुख्यमंत्री तक पहुंचता था। अब मंत्री और मुख्यमंत्री या अफसरों तक भ्रष्टाचार नहीं पहुंचता है। नीचे अभी भी भ्रष्टाचार होगा, हम उसे भी ठीक कर रहे हैं। टूरिज्म के क्षेत्र में भी पंजाब में काफी अच्छा काम चल रहा है। पंजाब में पिछले केवल डेढ़ साल के अंदर 2.75 लाख एमएसएमई के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यह पूरे देश में सबसे ज्यादा है। दो-तीन साल पहले का डेटा है कि पंजाब में कोई एमएसएमई लगाना नहीं चाहता था और जो एमएसएमई हैं, वो बाहर जा रही थीं।

सीएम भगवंत मान नाव में बैठ कर बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाया- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग ये कहते थे कि भगवंत मान सरकार चला पाएंगे क्या? आज मैं विश्वास के कह सकता हैं कि भगवंत मान देश के सबसे अच्छे प्रशासकों में से एक हैं। पंजाब ने बहुत बडे-बड़े नेता और मुख्यमंत्री पैदा किए हैं। आज मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि भगवंत मान ने खुद को पंजाब का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के तौर पर साबित किया है। पंजाब में बाढ़ आई। बाढ़ आने पर मुख्यमंत्री हैलीकाप्टर में खिड़की के पास बैठ कर फोटो खिंचवाता है और वीडियो बनवाता है। फिर उसे ट्वीट कर देता है कि आज मैंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। यही स्टैंडर्ड एसओपी है। भगवंत मान ने बाढ़ आने पर हैलीकाप्टर से दौरा नहीं किया। बल्कि अपनी पैंट उपर करके नाव में बैठ कर खुद एक-एक गांव में गए। छत के उपर बैठे लोगों को नीचे उतार कर लाए। सीएम भगवंत मान नाव में बैठ कर बाढ़ प्रभावित जनता को बचाने के लिए निकले थे। पंजाब ने आजतक ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा होगा।

हम व्यापारियों-उद्योगपतियों को चोर नहीं, बल्कि अपना भाई और पार्टनर मानते हैं- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं भी पहले इनकम टैक्स में नौकरी करता था। जितनी सरकारें आईं, सभी सरकारों ने व्यापारियों व उद्योगपतियों को शक की निगाह से देखा। सरकारें सोचती हैं कि ये चोर हैं और उनको लूटने-नोंचने के लिए झपट्टा मारती हैं। लेकिन हम व्यापारियों-उद्योगपतियों को चोर नहीं, अपना भाई और पार्टनर मानते हैं। हम मानते हैं कि उद्योगपतियों के बगैर पंजाब की तरक्की संभव नहीं है। अगर उद्योगपति नहीं हैं तो पंजाब की तरक्की नहीं हो सकती। सभी व्यापारी-उद्योगपति खुश रहें, खूब तरक्की करें और पैसा कमाएं, उसमें से थोड़ा सा सरकार को टैक्स दे दें और हमारे बच्चों को नौकरी दे दें, हम सिर्फ यही चाहते हैं।

अगर लोगों को यकीन हो जाए कि उनके टैक्स से उन्हें ही सुविधाएं मिलेंगी तो लोग टैक्स देने लग जाते हैं- भगवंत मान

वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी यह देखने आए हैं कि उनकी दी गई गारंटी पूरी हो रही है या नहीं। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि वादे तो सब करते हैं, लेकिन पूरे नहीं करते हैं। हम यहां ये बताने आए हैं कि हमने चुनाव के दौरान जो आपसे वादे किए थे, उसमें से क्या-क्या वादे अब तक पूरा कर दिए हैं। हम पंजाब को फ्री बिजली दे रहे हैं। हम बिजली बोर्ड को घाटे में भी नहीं जाने दे रहे हैं। आज पंजाब के 80-85 फीसद घरों में फ्री बिजली मिल रही है। हम वही वादे करते हैं, जो हम पूरी कर सकें। सीएम भगवंत मान ने इंडस्ट्री को लेकर कहा कि हर व्यापारी चाहता है कि जहां लड़ाई-झगड़े और फसाद नहीं होता है और जहां सरकारें इंडस्ट्री का सहयोग करती हों, वो वहां पर अपनी इंडस्ट्री लगाएंगे। जब तक सरकार इंडस्ट्री का सहयोग नहीं करेगी तब तक उद्योगपति उस पर कैसे विश्वास करेंगे। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री अन्नदाता है। सरकार पर इनके विश्वास से बड़ा इनाम नहीं हो सकता है। उद्योगपति सबसे बाद में विश्वास देता है। उद्योगपति जब सरकारों पर विश्वास करता है, जब वहां भ्रष्टाचार कम हो, कानून-व्यवस्था ठीक हो और सरकार उनको टैक्स दाता समझे, न कि उनको टैक्स चोर समझे। अगर लोगों को इस बात का यकीन हो जाए कि उनके टैक्स के पैसे से उनको सुविधाएं मिलेंगी तो लोग खुद टैक्स देने लग जाते हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने पंजाब में इंडस्ट्री पॉलिसी बनाई है। मेरी अपील है कि व्यापारी इस पॉलिसी का इस्तेमाल करें, अगर उनको कोई दिक्कत आती है तो हम इसको बदल देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य होगा, जो सड़क सुरक्षा फोर्स बनाएगा। पंजाब में हर साल सड़क दुर्घटना में 5200 लोग मरते हैं। अब हर 30 किलोमीटर की दूसरी पर पुलिस की गाड़ी गश्त करती मिलेगी। पुलिस को दुबई पुलिस की तरह टोयटा गाड़ी दी जाएगी, जो घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में सक्षम होंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भगवंत सिंह मान सरकार ने राज्य से उद्योग के बाहर जाने के रुझान को रोक दिया-अरविन्द केजरीवाल

Next Post

मकान की छत ढहने से पांच की मौत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mahabhoj Novel Analysis

महाभोज: वह उपन्यास जिसने Indian Democracy की असलियत उजागर की

बुधवार, 10 जून 2026
ATM

ATM में Cash खत्म? SBI पर ₹100 करोड़ का गंभीर आरोप

बुधवार, 10 जून 2026
Balirajgarh Archaeological Excavation

बलिराजगढ़: रामायण काल का सबसे बड़ा सबूत?

बुधवार, 10 जून 2026
Financial Union Territor

क्या Mumbai बनेगा India का पहला Financial Union Territory?

बुधवार, 10 जून 2026
UP Exports 2 Lakh Crore

UP ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: Export ₹2 Lakh Crore पार

बुधवार, 10 जून 2026
Oil Tanker

अमेरिकी वारप्लेन ने Oil Tanker पर किया हमला, 24 भारतीयों की जान खतरे में

बुधवार, 10 जून 2026
Next Post
मकान की छत ढहने से पांच की मौत

मकान की छत ढहने से पांच की मौत

सुप्रीम कोर्ट

कॉलेजियम द्वारा नियुक्तियों की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बना रहे हैं: सीजेआई चंद्रचूड़

ईडी कार्यवाहक निदेशक

सरकार ने राहुल नवीन को ईडी का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया, लेंगे एसके मिश्रा की जगह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।