मुंबई 9 अप्रैल (The News Air): महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। राज्य की कुल 48 लोकसभा सीटों में से उद्धव ठाकरे की शिवसेना के प्रत्याशी 21 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
इसी तरह गठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी कांग्रेस रहेगी, जिसके खाते में 21 सीटें आई हैं। शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बारामती लोकसभा सीट से पवार के बेटी सुप्रिया सुले मैदान में हैं।
शिवसेना की 21 सीटें: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई, मुंबई उत्तर पूर्व, जलगांव, परभनी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, धाराशिव, रत्नागिरि, बुलढाणा, हातकणांगले, संभाजीनगर, शिरडी, सांगली, हिंगोली, यवतमाल और वाशिम चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस को मिलीं 17 सीटें: कांग्रेस के खाते में जो लोकसभा सीटें आई हैं, उनमें रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर, पुणे, नांदेड़, अमरावती, नंदुरबार, अकोला, चंद्रपुर, धुले, जालना, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर मध्य सीट हैं।
शरद पवार को 10 सीटें: शरद पवार के नेतृत्व वाली की एनसीपी महाराष्ट्र में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बारामती, शिरूर, सातारा, भिवंडी, डिंडोरी, माढा, रावेर, वर्धा, अहमदनगर दक्षिण और बीड से शरद पवार की पार्टी चुनाव लड़ेगी।