मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - तीसरे फेज में बीजेपी के किले को भेद पाएगी कांग्रेस, 78-12 वाले आंकड़े का गणित समझिए

तीसरे फेज में बीजेपी के किले को भेद पाएगी कांग्रेस, 78-12 वाले आंकड़े का गणित समझिए

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 7 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
बीजेपी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 7 मई (The News Air): लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए जिन सीटों पर आज यानी 7 मई को वोटिंग शुरू है उसमें अधिकांश सीटों पर पिछली बार बीजेपी ने जीत हासिल की थी। तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है और पिछले चुनाव में इन 93 लोकसभा सीटों में से 71 पर BJP ने जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस को केवल चार सीटों पर जीत मिली थी। वहीं इन्हीं सीटों पर एनडीए के पिछले आंकड़े को देखा जाए तो जीती हुई सीटों की संख्या और भी अधिक थी। 2019 में एनडीए ने 78 सीटों पर बढ़त हासिल की। वहीं मौजूदा ‘इंडिया’ गठबंधन के विपक्षी दलों को 12 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य दलों ने तीन सीटों पर जीत हासिल की थी। इंडिया गठबंधन में इस बार कई दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और ऐसे में देखना होगा कि वह एनडीए को कितनी चुनौती दे पाते हैं। सीटों की संख्या के हिसाब से बीजेपी के लिए यह काफी महत्वपूर्ण फेज है। वहीं इंडिया गठबंधन के सामने चुनौती बड़ी है। 2019 में इन सीटों पर एनडीए का औसत जीत का अंतर 21 प्रतिशत था तो वहीं इंडिया गठबंधन का 11 फीसदी के करीब। जीत का अंतर दोनों गठबंधन के बीच अधिक था। इस चरण में जिन राज्यों में मतदान शुरू है उनमें गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शामिल हैं – ये तीनों ही भारतीय जनता पार्टी के गढ़ हैं। ऐसे में कांग्रेस की संभावनाएं तभी बढ़ेंगी जब एनडीए के वोटों में भारी सेंध लगेगी।

किन सीटों पर है मुकाबला और किसकी प्रतिष्ठा दांव पर

गुजरात में 25, कर्नाटक में 14, मध्य प्रदेश में नौ, महाराष्ट्र में 11, उत्तर प्रदेश में 10, पश्चिम बंगाल में चार, असम में चार, बिहार में पांच, छत्तीसगढ़ में सात सीटों पर वोटिंग शुरू है। जिन 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है उसमें बीजेपी अकेले 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस फेज में जिन दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा उनमें गांधीनगर से अमित शाह, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह राजगढ़ से, शिवराज सिंह चौहान विदिशा से वहीं यूपी की मैनपुरी सीट से डिंपल यादव, मनसुख मंडाविया पोरबंदर से, प्रहलाद जोशी धारवाड़ से और सुप्रिया सुले बारामती से चुनाव लड़ रही हैं।

93 सीटों पर कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती

पिछले चुनाव में इन सीटों पर बीजेपी के सीटों की संख्या अधिक है सिर्फ यही एक बात नहीं है बल्कि जीत का अंतर भी अधिक था। पिछले चुनाव में बीजेपी ने इन 93 सीटों में 38 सीटों पर 50-60 प्रतिशत वोट शेयर के साथ जीत हासिल की। वहीं 20 सीटों पर उसका वोट शेयर 60 से 70 फीसदी के बीच था। वोट शेयर के लिहाज से देखें तो बीजेपी को जिन 20 सीटों पर जीत मिली वहां 70 फीसदी वोट शेयर था। 5 साल बाद चुनाव हो रहे हैं यह सही बात है लेकिन कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आएं इसके लिए बड़े बदलाव की जरूरत होगी। इस चुनाव में पहले के दो चरणों में कम वोटिंग पर भी चर्चा हो रही है। विपक्षी दल इसको अपने पक्ष में बता रहे हैं। लेकिन 2019 के चुनाव नतीजों को देखा जाए तो जिन 62 सीटों पर मतदान में गिरावट आई थी, उनमें से 14 सीटों पर विजेता बदल गए। इसके अलावा जिन 31 सीटों पर ज्यादा वोटिंग हुई उनमें से नौ पर मौजूदा उम्मीदवार हार गए।

यह भी पढे़ं 👇

Gut Health

Gut Health से Asha Bhosle निधन तक: 3 जरूरी सेहत अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाओं के नाम PM Modi का भावुक पत्र

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: 40,000+ श्रमिकों का विशाल प्रदर्शन, Wage Hike की मांग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
US Hormuz Blockade

US Hormuz Blockade: ट्रंप का बड़ा दांव, Iran से सीधा टकराव

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

गुजरात: राज्य की 26 सीटों पर वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अहमदाबाद के पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। गुजरात बीजेपी का मजबूत किला है।
गुजराती अस्मिता की अहम भूमिका है क्योंकि नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों ही इस राज्य से आते हैं। बीजेपी एक बार फिर यहां सभी 26 सीटों पर जीत की उम्मीद कर रही है क्योंकि वोट शेयर के मामले में कांग्रेस पर बीजेपी की पूरे देश में बढ़त 19 प्रतिशत है तो गुजरात में यह 30 फीसदी है।

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में जिन चार सीटों पर वोटिंग हो रही है उसमें तीन सीटें (मालदा, मुर्शिदाबाद, जंगीपुर) पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है। 2019 में कांग्रेस को मालदा दक्षिण सीट पर जीत मिली थी वहीं कांग्रेस और तृणमूल के बीच वोटों के बंटवारे के कारण बीजेपी के खाते में मालदा उत्तर सीट मिल गई थी। इस बार कांग्रेस-वाम दलों का गठबंधन और अल्पसंख्यक वोटों पर उनकी नजर है। पिछले लोकसभा चुनाव में तृणमूल को 63% मुस्लिम वोट मिले थे और टीएमसी फिर जीत का दावा कर रही है।

यूपी: राज्य के पश्चिमी हिस्से और यादव बेल्ट की कुछ सीटों पर वोटिंग हो रही है। जिन दस सीटों पर वोटिंग हो रही है उसमें साल 2019 में सपा-बसपा गठबंधन को दो सीटों पर जीत मिली थी। 2019 में 70% से अधिक मुसलमानों, यादवों और जाटवों ने महागठबंधन का समर्थन किया था। इस बार, जाटव वोटों में सेंध लग सकती है क्योंकि बसपा अकेले चुनाव लड़ रही है।

कर्नाटक: प्रज्वल रेवन्ना यौन उत्पीड़न मामला यहां चुनावी मुकाबले पर छाया हुआ है और इस पर चर्चा शुरू है। उत्तरी और मध्य कर्नाटक की 14 सीटों पर चुनाव है। 2019 में भाजपा ने सभी पर कब्जा कर लिया था।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र: नए मुख्यमंत्री और विदिशा से शिवराज सिंह चौहान के जुड़े होने के कारण मध्य प्रदेश भाजपा इकाई को नए नेतृत्व में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की उम्मीद है। कांग्रेस, जिसने दिग्विजय सिंह और कांतिलाल भूरिया जैसे पुराने दिग्गजों को मैदान में उतारा है, वह भी सांसदों के खिलाफ स्थानीय सत्ता विरोधी लहर के सहारे कुछ सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। महाराष्ट्र में बारामती सीट पर पारिवारिक कलह के चलते मुकाबला रोमांचक हो गया है, क्योंकि सुप्रिया सुले का मुकाबला उनकी भाभी और अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से है। 11 सीटों पर जहां वोटिंग हो रही है उनमें 2019 में एनडीए ने 11 सीटों में से सात पर जीत हासिल की थी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा के छलके आंसू,अपनी बैटिंग से हुए निराश

Next Post

Maruti Baleno: जिम्नी समेत पांच कारों पर 1.50 लाख तक की नगद छूट, देखें ऑफर्स

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gut Health

Gut Health से Asha Bhosle निधन तक: 3 जरूरी सेहत अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाओं के नाम PM Modi का भावुक पत्र

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Noida Workers Protest

Noida Workers Protest: 40,000+ श्रमिकों का विशाल प्रदर्शन, Wage Hike की मांग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
US Hormuz Blockade

US Hormuz Blockade: ट्रंप का बड़ा दांव, Iran से सीधा टकराव

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
ISI Spy Habib Zahir

ISI Spy Habib Zahir: कुलभूषण जाधव को किडनैप करने वाला नेपाल से गायब

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Chinese Weight Loss Drugs

Chinese Weight Loss Drugs: भारत में बिना जांच बिक रहे खतरनाक पेप्टाइड्स

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Next Post
Maruti Baleno: जिम्नी समेत पांच कारों पर 1.50 लाख तक की नगद छूट, देखें ऑफर्स

Maruti Baleno: जिम्नी समेत पांच कारों पर 1.50 लाख तक की नगद छूट, देखें ऑफर्स

अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर SC में सुनवाई, आ सकता है बड़ा फैसला

अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर SC में सुनवाई, आ सकता है बड़ा फैसला

Uttar Pradesh : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 38.12 प्रतिशत मतदान

Uttar Pradesh : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 38.12 प्रतिशत मतदान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।