LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कांग्रेस मंगलवार शाम तक तेलंगाना सीएम का नाम कर सकती है घोषित

कांग्रेस मंगलवार शाम तक तेलंगाना सीएम का नाम कर सकती है घोषित

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 5 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
कांग्रेस सरकार
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हैदराबाद, 5 दिसंबर (The News Air) कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व मंगलवार शाम तक तेलंगाना के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकता है। वरिष्ठ नेता उत्तम कुमार रेड्डी और मल्लू भट्टी विक्रमार्क केंद्रीय नेताओं के साथ बातचीत के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि नवनिर्वाचित सीएलपी के नेता के नाम पर विचार-विमर्श की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कांग्रेस सांसद और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और एआईसीसी पर्यवेक्षक डीके. शिवकुमार से मुलाकात की।

विक्रमार्क का शिवकुमार और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है। विक्रमार्क भंग विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता थे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में मीडियाकर्मियों से कहा कि पार्टी मंगलवार को फैसला करेगी कि तेलंगाना का मुख्यमंत्री कौन होगा। सोमवार सुबह हैदराबाद में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे को सीएलपी के नेता के नाम के लिए अधिकृत किया गया।

हालांकि, सोमवार देर रात तक नेतृत्व की ओर से कोई घोषणा नहीं हुई, जिससे तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी के समर्थकों में चिंता पैदा हो गई, जो शीर्ष पद के लिए सबसे आगे हैं।

पार्टी द्वारा घोषणा में देरी से चिंतित रेवंत रेड्डी के कुछ समर्थकों ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की मांग करते हुए राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस को उन्हें तितर-बितर करना पड़ा।

यह भी पढे़ं 👇

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026

इस चर्चा के बीच कि रेवंत रेड्डी सोमवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, राजभवन में सभी व्यवस्थाएं की गईं। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से कोई सूचना नहीं मिलने के कारण शपथ ग्रहण समारोह की योजना रोक दी गई।

शिवकुमार, जो अन्य एआईसीसी पर्यवेक्षकों के साथ सीएलपी बैठक में शामिल हुए थे, सोमवार रात दिल्ली के लिए रवाना हुए। माना जा रहा है कि उन्होंने खड़गे और अन्य केंद्रीय नेताओं को सीएलपी बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी दी और नवनिर्वाचित विधायकों से व्यक्तिगत रूप से ली गई राय से भी अवगत कराया।

सीएलपी बैठक के बाद शिवकुमार ने अन्य पर्यवेक्षकों दीपा दास मुंशी, डॉ. अजय कुमार, केजे जॉर्ज और के. मुरलीधरन के साथ सभी 64 विधायकों के साथ व्यक्तिगत बैठकें की और उनकी राय ली।

जहां रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे हैं, वहीं मल्लू भट्टी विक्रमार्क, उत्तम कुमार रेड्डी और पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिम्हा को इस पद के लिए अन्य दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की दिल्ली बुल्स पर शानदार जीत

Next Post

‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में दिल्ली नहीं जाएंगे सोरेन, तीन राज्यों में भाजपा की…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026
India Waste Dumping Ground

India Waste Dumping Ground: भारत क्यों बन रहा दुनिया का कचरा घर?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
Moneycontrol - Hindi Business News

'इंडिया' गठबंधन की बैठक में दिल्ली नहीं जाएंगे सोरेन, तीन राज्यों में भाजपा की...

नेशनल हाईवे

कोहरे के चलते गाजियाबाद में नेशनल हाईवे के यूटर्न पर 3 कार आपस में भिड़ी

हमारे परिवार को इतना प्यार मिलना आश्चर्यजनक

हमारे परिवार को इतना प्यार मिलना आश्चर्यजनक : बॉबी देओल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।