The News Air- चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय में निगम पार्षदों के शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। परंतु इस समारोह में कांग्रेस पार्षदों की फूट उजागर हो गई। कांग्रेस पार्षद देवेंद्र बबला और कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के बीच तीखी बहस हुई। परंतु कांग्रेसियों ने बीच बचाव करके मामले का निपटारा किया।
शनिवार को चंडीगढ़ के नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह था। लेकिन इससे ठीक पहले कांग्रेस पार्षदों की बैठक हुई। कांग्रेस के पार्षद देवेंद्र बबला ने कांग्रेस की हार के लिए सुभाष चावला को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला को निगम चुनावों में हार का ज़िम्मेदार बताया। जिसमें उनके बीच जमकर बहस बाज़ी भी हुई। कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस की हार के ज़िम्मेदार सुभाष चावला है। अगर यह ये बंदे ना होते तो कांग्रेस 20 सीटों पर अपनी जीत दर्ज़ करती। दूसरी ओर सुभाष चावला ने भी बबला पर आरोप लगाए। दोनों पक्षों में काफ़ी बहस हुई। दोनों को उनके समर्थकों ने शांत करवाया। कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि इस मामले पर जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी। वे शीघ्र ही प्रेस कांफ्रेस करेंगे
बबला की पत्नी जीती, चावला का बेटा हारा
चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर दस से अबकी बार कांग्रेस के देवेंद्र बबला की पत्नी हरप्रीत कौर बबला ने 3103 वोट से भाजपा की राशि भसीन को हराया। जबकि कांग्रेस के चंडीगढ़ अध्यक्ष सुभाष चावला के बेटे सुमित चावला वार्ड 14 में तीसरे नंबर पर रहे। चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 14, भाजपा के 12 और कांग्रेस ने 8 जीत हासिल की।
2021 में बने हैं सुभाष चावला प्रधान
कांग्रेस चंडीगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र बबला और सुभाष चावला के बीच खींचतान थी। कांग्रेस ने प्रदीप छाबड़ा को हटाकर सुभाष चावला को अध्यक्ष बना दिया। देवेंद्र बबला को इग्नोर कर दिया गया। इसके बाद दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है।
पार्षदों को दिलाई शपथ
चंडीगढ़ में पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह करवाया गया। डीसी विनय प्रताप सिंह ने पार्षदों को शपथ दिलाई। 35 में से 18 ने हिंदी और 12 ने पंजाबी और 5 ने अंग्रेज़ी में शपथ ली। पार्षद महेश इंद्र सिधू ने कहा कि मुझे दोबारा का मौक़ा मिला है। मेरे काम से ख़ुश होकर ही भेजा है। पहला साल महिलाओं के लिए आरक्षित होता है। आम आदमी पार्टी की प्रेमलता ने कहा कि वे ना रिश्वत खाएंगे और उम्मीद से ज़्यादा काम करेंगे। दिल से काम करेंगे। भाजपा पार्षद सौरभ जोशी ने कहा कि पार्टी की वजह से वे यहां पहुंचे है। वार्ड की जनता ने मुझ पर भरोसा जताया।