सोमवार, 6 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - चुनाव से पहले कांग्रेस का महिलाओं पर फोकस, ‘नारी न्याय’ गारंटी की घोषणा की

चुनाव से पहले कांग्रेस का महिलाओं पर फोकस, ‘नारी न्याय’ गारंटी की घोषणा की

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 13 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
कांग्रेस का महिलाओं पर फोकस,
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ल, 13 मार्च (The News Air) सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘नारी न्याय’ गारंटी के बारे में जानकारी दी. साथ ही मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महिलाएं देश की आधी आबादी हैं लेकिन पिछले दस सालों में उन्हें कुछ नहीं मिला. मोदी सरकार ने सिर्फ और सिर्फ उनकी मुश्किलें बढ़ाई हैं. खरगे ने कहा कि महिलाओं के नाम पर सिर्फ राजनीति हुई है.

देश में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हलचल तेज हो गई है. सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. अब जब चुनाव हैं तो जाहिर है चुनावी वादे भी किए जाएंगे. नई नई घोषणाएं भी की जाएंगी. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिलाओं का मुद्दा उठाते हुए ‘नारी न्याय’ गारंटी की घोषणा की है. जिसके तहत कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने की घोषणा की है.

अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘नारी न्याय’ गारंटी के बारे में जानकारी दी. साथ ही मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महिलाएं देश की आधी आबादी हैं लेकिन पिछले दस सालों में उन्हें कुछ नहीं मिला. मोदी सरकार ने सिर्फ और सिर्फ उनकी मुश्किलें बढ़ाई हैं. खरगे ने कहा कि महिलाओं के नाम पर सिर्फ राजनीति हुई है और उनका इस्तेमाल वोट के लिए किया गया है. फिर चाहे वो महिला आरक्षण का मुद्दा हो, महंगाई हो अपराध या फिर बेरोजगारी हो. इस सभी चीजों का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर होता है. इन सभी मुद्दों पर मोदी सरकार पूरी तरह से फेल रही है.

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 6 April 2026

Breaking News Live Updates 6 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Weather Forecast

Weather Forecast: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में बारिश-ओले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
6 April History

6 April History: जानें क्या हुआ था इस दिन

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

कांग्रेस पार्टी आज “नारी न्याय” गारंटी की घोषणा करती है, इसके तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है।
 
नारी न्याय गारंटी के अन्तर्गत कांग्रेस पार्टी 5 घोषणाएँ कर रही है, उसमें,
 
1️⃣ महालक्ष्मी गारंटी

इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को… pic.twitter.com/eVAVFZGMDj

— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 13, 2024

कांग्रेस ने की ‘नारी न्याय’ गारंटी की घोषणा : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘नारी न्याय’ गारंटी की घोषणा करती है. इसके तहत पार्टी महिलाओं के लिए एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है. उन्होंने कहा कि इस गारंटी में पार्टी महिलाओं के लिए पांच घोषणाएं कर रही है. पहली गारंटी महालक्ष्मी गारंटी है इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी. वहीं दूसरी घोषणा आधी आबादी -पूरा हक है.जिसके तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को दिया जाएगा.

चुनाव से पहले महिलाओं पर फोकस : इसके साथ ही खरगे ने बताया कि कांग्रेस की घोषणा में शक्ति का सम्मान भी है. इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील कर्मचारियों के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा. कांग्रेस की चौथी घोषणा अधिकार मैत्री है. जिसमें हर पंचायत में महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक Para-Legal यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी. वहीं पांचवी घोषणा सावित्री बाई फुले हॉस्टल है. जिसके तहत भारत सरकार देश भर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का हॉस्टल बनाएगी और पूरे देश में इन हॉस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी.

कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी बताया कि इसके पहले पार्टी ने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को ये बताने की जरूरत नहीं कि कांग्रेस की गारंटी महज खोखले वादे और जुमले नहीं होते. पार्टी की कही बात पत्थर की लकीर होती है.

खरगे ने कहा कि 1926 से अभी तक कांग्रेस पार्टी का यही रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से पार्टी Manifestos बना रही है और सभी घोषणाओं को पूरा भी कर रही है.

खरगे ने देश की जनता से आग्रह किया कि वो अपना आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को देते रहे और लोकतंत्र के साथ ही संविधान को बचाने की लड़ाई में कांग्रेस का साथ दे और कांग्रेस को मजबूत करे.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भाजपा की रणनीतिक गठबंधन राजनीति का उल्लेखनीय बदलाव: गठबंधनों का एक नया युग

Next Post

Aadhaar Update : आधार कार्ड को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 6 April 2026

Breaking News Live Updates 6 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Weather Forecast

Weather Forecast: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में बारिश-ओले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
6 April History

6 April History: जानें क्या हुआ था इस दिन

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Rashifal

आज का Rashifal 6 April 2026: बड़ा बदलाव, जानें क्या कहते हैं तारे

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

Raghav Chadha पर बड़ा आरोप: Deleted Tweets का सच क्या है?

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Next Post
Aadhaar card

Aadhaar Update : आधार कार्ड को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

पवन सिंह

पवन सिंह का यूटर्न, मैं जनता जनार्दन और मां से किया वादा पूरा करने लड़ूंगा चुनाव

लोक सभा चुनाव 2024:राज्य स्तरीय मीडिया मोनिट्रिंग सैल भी कार्यशील

लोक सभा चुनाव 2024:राज्य स्तरीय मीडिया मोनिट्रिंग सैल भी कार्यशील

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।