महाराष्ट्र, 14 अक्टूबर (The News Air): महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आम वाहन चालकों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुंबई में एंट्री प्वाइंट पर सभी पांच टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) के लिए पूर्ण टोल छूट प्रदान की जाएगी। राज्य कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में बड़ी घोषणा की गई। यह फैसला आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले इसे महायुति सरकार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें













