गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग से कई गांवों कस्बों में आगजनी, तनाव

बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग से कई गांवों कस्बों में आगजनी, तनाव

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
A A
0
cliQ India Hindi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

उत्तर प्रदेश, 14 अक्टूबर (The News Air): उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान महसी में बवाल के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहराइच में देर रात आसपास के गांवों और कस्बों में भी आगजनी की घटनाएं हुईं।

बहराइच में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान रविवार को माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। बहराइच के महसी में बवाल के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहराइच में देर रात आसपास के गांवों और कस्बों में भी आगजनी की घटनाएं हुईं। महसी तहसील के महाराजगंज में भड़की उपद्रव के आग की आंच कई कस्बों तक पहुंची है। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने लोगों को समझाबुझा कर महराज गंज की प्रतिमाओं का सोमवार को सुबह 5:30 बजे विसर्जन करा दिया। अब स्थिति तनाव पूर्ण पर नियंत्रण में है।

इसके बाद प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया है।

विसर्जन जुलूस में शामिल युवक की गोली मारकर हत्या के बाद देर रात शहर के अस्पताल चौराहे पर सलून शामे, कचहरी रोड व स्टीलगंज तालाब में दुकानों को आग के हवाले किया गया है‌। इसके अलावा फखरपुर व महसी इलाके के दूसरे क्षेत्रों में भी आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाएं होने की सूचना है। उधर पुलिस ने आरोपित सलमान समेत 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या के विरोध में जिलेभर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कई घंटों तक रुका रहा। आधी रात बाद पुलिस व प्रशासन के जद्दोजहद के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया है।

यह भी पढे़ं 👇

Arvind Kejriwal Delhi High Court

Justice Swarna Kanta Sharma Son Case: केजरीवाल ने उठाए सवाल, 5500 केस मिलना हितों का टकराव

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
World News Today

World News Today: Iran-USA डील की उम्मीद, 10 परमाणु वैज्ञानिक गायब, European NATO का प्लान

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
PM Modi Speech

Women Reservation Bill: PM Modi का बड़ा ऐलान, ‘Credit का Blank Cheque दे रहा हूं’

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026

तमाम प्रतिमाएं पथराव में क्षतिग्रस्त हो गई।

बहराइच में रविवार को महसी के महाराजगंज में रविवार शाम लगभग चार बजे धार्मिक स्थल के सामने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा पर दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे बंद करने को कहा। इसके बाद कहासुनी व पथराव हो गया। इसी दौरान हमलावरों ने एक युवक के कनपटी पर गोली मार दी। उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। महाराजगंज में जमकर पथराव हुआ। एक घर व कुछ बाइकों में आग लगा दी गई। तमाम प्रतिमाएं पथराव में क्षतिग्रस्त हो गई। लगभग दो घंटे बाद डीएम मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ पहुंची और दंगाइयों को खदेड़ा ।

हरदी थाने के महाराजगंज से होकर लगभग 18 गांवों की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा गौरिया घाट पर जाने को निकल रही थी। इसी दौरान महाराजगंज में दूसरे समुदाय के धर्मस्थल के पास जुटे लोगों ने डीजे बंद करने को कहा तो कहासुनी हुई। इसी दौरान शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया। हमलावरों ने रामगांव थाने के रेहुवा मंसूर निवासी 25 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा के कनपटी से सटा कर गोली दाग दी। इस पर लोग भड़क उठे, दोनों पक्षों में जमकर हो रहे पथराव के बीच गोली चला दी गई। गोली लगने से घायल युवक को वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया। उधर महाराजगंज निवासी हमीद के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पथराव में बहोरिकापुर के तिवारी पुरवा निवासी 40 वर्षीय मक्कर तिवारी, महाराजगंज निवासी 35 वर्षीय सरोज तिवारी सहित कई लोग घायल हुए हैं।

घटना की सूचना एसडीएम अखिलेश कुमार, बीडीओ महसी हेमंत कुमार ने जिला मुख्यालय दी। दो घटे तक चले उपद्रव के बाद लगभग 6:10 बजे डीएम मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला भारी पुलिस बल, पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। दंगाइयों को बल पूर्वक खदेड़ा गया है। श्रद्धालु मौके से बवाल व दहशत के चलते भाग गए हैं। प्रशासन मूर्ति विसर्जन को दवाब बना रहा है। लोगों ने मूर्ति विसर्जन को रोक कर दिया है।

माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं: मुख्यमंत्री

बहराइच के महसी में हुई घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपद्रवियों की पहचान कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय से प्रतिमा विसर्जन कराया जाए। प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम रोका न जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सभी के लिए सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करें और मौके पर उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि जिनकी लापरवाही से घटना घटी है, उन्हें भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाए।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुंबई के पास हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, ट्रैवलिंग लर्वस के लिए हैं परफेक्ट

Next Post

Hyundai India का कल 15 अक्टूबर से खुलेगा IPO, कितने का मिलेगा एक शेयर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Arvind Kejriwal Delhi High Court

Justice Swarna Kanta Sharma Son Case: केजरीवाल ने उठाए सवाल, 5500 केस मिलना हितों का टकराव

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
World News Today

World News Today: Iran-USA डील की उम्मीद, 10 परमाणु वैज्ञानिक गायब, European NATO का प्लान

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
PM Modi Speech

Women Reservation Bill: PM Modi का बड़ा ऐलान, ‘Credit का Blank Cheque दे रहा हूं’

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Samrat Choudhary

Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार में ‘सम्राट युग’ शुरू, सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Voter ID Card Online Apply

Voter ID Card Online Apply: 18 के हो चुके हैं? घर बैठे मिनटों में बनवाएं पहचान पत्र

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Next Post
Hyundai India का कल 15 अक्टूबर से खुलेगा IPO, कितने का मिलेगा एक शेयर

Hyundai India का कल 15 अक्टूबर से खुलेगा IPO, कितने का मिलेगा एक शेयर

एआई की तैनाती को मजबूत नियामक ढांचे से निर्देशित होना चाहिए: सिंधिया

एआई की तैनाती को मजबूत नियामक ढांचे से निर्देशित होना चाहिए: सिंधिया

हरियाणा में शपथ 17 अक्टूबर को ही क्यों…

हरियाणा में शपथ 17 अक्टूबर को ही क्यों...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।