LIVE | ...
बुधवार, 5 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली सर्विसेज एक्ट का हवाला देकर मुख्य सचिव के बाद अब प्रधान वित्त सचिव ने भी चुनी हुई सरकार का….

दिल्ली सर्विसेज एक्ट का हवाला देकर मुख्य सचिव के बाद अब प्रधान वित्त सचिव ने भी चुनी हुई सरकार का….

आदेश मानने से किया इन्कार

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 30 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
दिल्ली सर्विसेज एक्ट
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– दिल्ली सर्विसेज एक्ट अधिकारियों के लिए चुनी हुई सरकार के आदेशों का खुले तौर पर विरोध करने का लाइसेंस दे दिया है, इस वजह से अधिकारी चुनी हुई सरकार के मंत्रियों के आदेशों को मानने से इन्कार करने लगे हैं- अरविंद केजरीवाल

– यह कानून दिल्ली को बर्बाद कर देगा, भाजपा तो यही चाहती है, क्या कोई राज्य, देश या संस्था इस तरह चल सकती है? इस एक्ट को तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए- अरविंद केजरीवाल

– दिल्ली के प्रधान वित्त सचिव आशीष चन्द्र वर्मा ने 40 पन्नों की चिट्ठी में जीएनसीटीडी अमेंडमेंट एक्ट का हवाला देते हुए निर्वाचित सरकार के आदेश को मानने से इन्कार कर दिया है – आतिशी

– अगर अधिकारी रोजमर्रा के गवर्नेंस संबंधी मुद्दों में भी चुनी हुई सरकार के आदेशों को मानने से इन्कार करेंगे तो इससे जनता के काम रुकेंगे- आतिशी

– लोकतंत्र में ‘ट्रिपल चेन ऑफ़ अकाउंटबिलिटी’ के अंतर्गत अफसरों की जबाबदेही मंत्री के प्रति, मंत्री की विधानसभा के प्रति और विधानसभा की जनता के प्रति होती है, अफसरों के मंत्री की बात मानने इन्कार करने से लोकतंत्र में जवाबदेही खत्म हो जाती है – आतिशी

– चुनी हुई सरकार के वित्त मंत्री के बार-बार आदेश देने के बावजूद प्रधान वित्त सचिव ने उनके आदेश की अवमानना की- आतिशी

– दिल्ली के लोगों पर जबरदस्ती थोपे गए क़ानून का हवाला देकर अगर अधिकारी चुनी हुई सरकार का आदेश नहीं मानेंगे तो सरकार कैसे चलेगी?- आतिशी

– अगर अफसर ऐसी चिट्ठियां लिख कर चुनी हुई सरकार के फैसले मानने से मना करेंगे तो लोकतंत्र और संविधान की धज्जियाँ उड़ जाएंगी- आतिशी

– लोकतंत्र का मतलब जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन है, पर जीएनसीटीडी अमेंडमेंट एक्ट ने इसकी परिभाषा बदल कर संविधान और लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाई है – आतिशी

नई दिल्ली, 30 अगस्त (The News Air) : दिल्ली सर्विसेज एक्ट का हवाला देकर मुख्य सचिव के बाद अब प्रधान वित्त सचिव आशीष चन्द्र वर्मा ने भी चुनी हुई सरकार के आदेश को मानने से इन्कार कर दिया है। अपने 40 पन्नों की चिट्ठी में प्रधान वित्त सचिव ने साफ़ किया है कि वो चुनी हुई सरकार की बात नहीं मानेंगे और उन्हें यह अधिकार जीएनसीटीडी अमेंडमेंट एक्ट देता है। यह मामला जीएसटी रिफंड के मुद्दे से जुड़ा है। इस मुद्दे को लेकर पहले पूर्व वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने प्रधान वित्त सचिव को सरकार की तरफ से एक वकील नियुक्त कर सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने का आदेश दिया था। उसका अनुपालन न होने के बाद मौजूदा वित्त मंत्री आतिशी ने भी यही आदेश दिया था, जिसे प्रधान वित्त सचिव ने मानने से इन्कार कर दिया।

इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सेवा अधिनियम ने अधिकारियों को चुनी हुई सरकार के लिखित आदेशों का खुले तौर पर विरोध करने का लाइसेंस दे दिया है और इस वजह से अधिकारी चुनी हुई दिल्ली सरकार के मंत्रियों के आदेशों को मानने से इन्कार करने लगे हैं। क्या कोई राज्य या देश या संस्था इस तरह चल सकती है? यह कानून दिल्ली को बर्बाद कर देगा और भाजपा तो यही चाहती है। इस एक्ट को तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए।

प्रधान वित्त सचिव द्वारा चुनी हुई सरकार की बात न मानने पर दिल्ली की सर्विसेज मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली पर थोपे गए जीएनसीटीडी एक्ट 2023 के कारण दिल्ली में संविधान, लोकतंत्र, संवैधानिक ढांचे की धज्जियां उड़ रही है। दिल्ली सर्विसेज एक्ट दिल्ली की चुनी हुई सरकार की सारी शक्तियां छीन लेता है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान ने भारत को एक लोकतंत्र बनाया है। लोकतंत्र का अर्थ है कि जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन। साथ ही, ट्रिपल चेन ऑफ़ अकाउंटबिलिटी सुनिश्चित होता है, जिसमें अफसरों की जबाबदेही मंत्री के प्रति, मंत्री की जबावदेही विधानसभा के प्रति और विधानसभा की जबावदेही जनता के प्रति होगी। इसे बार-बार सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि लोकतंत्र ट्रिपल चेन ऑफ़ अकाउंटबिलिटी से चलता है।

सर्विसेज मंत्री आतिशी कहा कि इसी तरह से देश में लोकतंत्र चलता है, लेकिन जीएनसीटीडी एक्ट चुनी हुई सरकार के प्रति अफसरों की जबाबदेही ख़त्म कर देता है। इसका सेक्शन 45जे अफसरों, मुख्य सचिव या किसी विभाग के सचिव को यह शक्ति देता है कि वो चाहे तो चुनी हुई सरकार के मंत्री के आदेश का क्रियान्वयन न करे।

यह भी पढे़ं 👇

Kanwar Yatra History

Kanwar Yatra History: समुद्र मंथन से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, जानें पूरी कहानी

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Toll Tax E20 Impact

Toll Tax और E20 Blending: डबल टैक्सेशन से परेशान आम आदमी, क्या टोल हटाना जरूरी?

बुधवार, 5 अगस्त 2026
RBI Repo Rate Unchanged

RBI Repo Rate Unchanged: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, होम लोन EMI में राहत

बुधवार, 5 अगस्त 2026
PM Modi Breakfast Meeting

PM Modi Breakfast Meeting: राघव चड्ढा, पाठक और साहनी समेत 43 नए राज्यसभा सदस्यों को PM ने बुलाया

बुधवार, 5 अगस्त 2026

सर्विसेज मंत्री ने कहा कि जीएनसीटीडी एक्ट का परिणाम है कि कुछ दिनों पहले मुख्य सचिव ने 10 पन्ने की चिट्ठी लिखकर कहा था कि वो चुनी हुई सरकार के आदेशों का पालन नहीं करेंगे। ये दिल्ली में चुनी हुई सरकार के खिलाफ अफसरों के बगावत की शुरुआत थी और अब दिल्ली के प्रधान वित्त सचिव ने भी 40 पन्ने की चिट्ठी लिखकर साफ़ कह दिया है कि वो चुनी हुई सरकार के मंत्री के आदेश नहीं मानेंगे।

उन्होंने कहा कि जो आदेश बतौर वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने 5 जून को दिया था और जो आदेश बतौर वित्त मंत्री मैंने 12 जुलाई को दिया था, प्रधान वित्त सचिव आशीष चन्द्र वर्मा ने 40 पन्ने की चिट्ठी भेज असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक जीएनसीटीडी एक्ट की वजह से इस आदेश को मानने से इन्कार कर दिया है। एक के बाद एक दिल्ली के अफसर कह रहे हैं कि हम चुनी हुई सरकार व उनके मंत्रियों की बात नहीं मानेंगे और हमें ये अधिकार जीएनसीटीडी अमेंडमेंट एक्ट देता है।

सर्विसेज मंत्री आतिशी ने कहा कि यह मामला एक कोर्ट केस का है, जहाँ जीएसटी रिफंड के मुद्दे पर हाईकोर्ट ने आदेश दिल्ली सरकार के पक्ष में नहीं दिया। इसपर दिल्ली सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया। पहले बतौर वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने 5 जून को प्रधान वित्त सचिव को आदेश दिए कि दिल्ली सरकार के एक वकील को चुन कर सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती दी जाए।| 5 जून के बाद दिल्ली के अफसर इस फाइल को घुमाते रहे और न तो वकील नियुक्त किया और न ही सुप्रीम कोर्ट में केस दायर किया। इसके बाद जब यह फाइल 12 जुलाई को मेरे पास आई तो मैंने आदेश दिए कि सुप्रीम कोर्ट में इस केस की एसएलपी फाइल की जाए और दिल्ली सरकार के एक वकील को इस केस के लिए चुना जाए। उसके बाद मुझे 2 दिन पहले प्रधान वित्त सचिव आशीष चन्द्र वर्मा की 40 पन्नों की चिट्ठी मिली, जिसमें वो कह रहे हैं कि हम चुनी हुई सरकार की बात नहीं मानेंगे।

सर्विसेज मंत्री आतिशी ने कहा कि अब रोजमर्रा के कामों में भी अगर अफसर, सेक्रेटरी, चीफ सेक्रेटरी चुनी हुई सरकार और उनके मंत्रियों की बात नहीं मानेंगे तो दिल्ली की जनता के काम कैसे होंगे? ये सब सिर्फ इसलिए हो रहा है, क्योंकि ये जीएनसीटीडी एक्ट गैर-क़ानूनी, गैर-संवैधानिक है और लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ा रहा है|

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सहायक कंट्रोलर (वित्त और लेखा) रिश्वत के मामलो में निलंबित

Next Post

विजीलैंस विभाग का अधिकारी बनकर लाखों का चैक लेने के दोष में दो पूर्व सैनिकों समेत तीन गिरफ़्तार 

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Kanwar Yatra History

Kanwar Yatra History: समुद्र मंथन से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, जानें पूरी कहानी

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Toll Tax E20 Impact

Toll Tax और E20 Blending: डबल टैक्सेशन से परेशान आम आदमी, क्या टोल हटाना जरूरी?

बुधवार, 5 अगस्त 2026
RBI Repo Rate Unchanged

RBI Repo Rate Unchanged: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, होम लोन EMI में राहत

बुधवार, 5 अगस्त 2026
PM Modi Breakfast Meeting

PM Modi Breakfast Meeting: राघव चड्ढा, पाठक और साहनी समेत 43 नए राज्यसभा सदस्यों को PM ने बुलाया

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly Session Live: वित्त मंत्री हरपाल चीमा के स्पष्टीकरण से सदन की कार्यवाई फिर शुरू

बुधवार, 5 अगस्त 2026
High Court

Punjab High Court DA Case: पंजाब हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 14,191 करोड़ के DA बकाये 15 दिन में चुकाने होंगे

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Next Post
विजीलैंस Vigilance Bureau

विजीलैंस विभाग का अधिकारी बनकर लाखों का चैक लेने के दोष में दो पूर्व सैनिकों समेत तीन गिरफ़्तार 

आंगनवाड़ी वर्करों

औरतों को राखी का तोहफ़ा; मुख्यमंत्री ने 5714 आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे

लोक सभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में नए पदाधिकारियों को किया नियुक्ति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।