LIVE | ...
सोमवार, 15 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - औरतों को राखी का तोहफ़ा; मुख्यमंत्री ने 5714 आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे

औरतों को राखी का तोहफ़ा; मुख्यमंत्री ने 5714 आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 30 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, नौकरी, पंजाब
A A
0
आंगनवाड़ी वर्करों
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमृतसर, 30 अगस्त (The News Air) : पंजाब में औरतों को राखी का तोहफ़ा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती के लिए 5714 आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

यहाँ गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी कैंपस में करवाए गए राज्य स्तरीय समागम के दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवानों की असीम ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाने के लिए पंजाब सरकार ने 35,000 से अधिक नौजवानों को नौकरियाँ दी हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा किया गया है और नौजवानों को नौकरियाँ पूरी तरह से मेरिट के आधार पर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सभी कर्मचारियों और वर्करों का कल्याण यकीनी बना रही है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को दी गईं रिकॉर्ड संख्या में नौकरियाँ उनको राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में हिस्सेदार बना रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों की भूमिका अहम होती है, क्योंकि वह छोटी उम्र में बच्चों के भविष्य को बनाने और उनके सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री ने जनसभा को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में आंगनवाड़ी वर्करों के कल्याण के लिए और अहम पहलें करेगी, जिससे यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि सेवाओं को सुचारू ढंग से निभाने के दौरान उनको किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े। राखी के त्योहार के अवसर पर आंगनवाड़ी वर्करों के साथ सांझ की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि अब बेटियाँ हर क्षेत्र में लडक़ों को पछाड़ रही हैं और माँ-बाप को बेटी का पालन-पोषण करके गर्व महसूस होता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लड़कियों ने जि़ंदगी के हर क्षेत्र में अपनी काबिलीयत का सबूत दिया है और हम सभी को समाज की बेहतरी के लिए बेटियों को अपने सपने साकार करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अफ़सोस प्रकट किया कि पहले बेटियों को ‘कुडिय़ाँ-चिडिय़ाँ’ कहा जाता था, परन्तु अब अपनी मेहनत, दृढ़ निश्चय और लगन से लड़कियों ने साबित कर दिया है कि वह वास्तव में ‘शेरनियाँ’ हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का यह फर्ज बनता है कि वह लड़कियों के लिए शिक्षा और रोजग़ार के नये रास्ते खोलकर उनको अधिक अधिकार दे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनका पक्का विश्वास है कि अगर लड़कियों को अवसर दिया जाये तो वह जि़ंदगी के किसी भी क्षेत्र में सफलता की नयी इबारत लिख सकती हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Political Activity

Punjab Political Activity: जलंधर में AAP, अबोहर में BJP, अमृतसर में CJP का बड़ा सम्मेलन

शनिवार, 13 जून 2026
PSEB Question Bank System

PSEB Question Bank System: नेत्रहीण छात्रों के साथ भेदभाव, High Court में PIL दायर

शनिवार, 13 जून 2026
Punjab BJP Meeting

Punjab BJP Meeting: अमित शाह का बड़ा मंत्र, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP

शनिवार, 13 जून 2026
Indian_Air_Force_

Jorhat Plane Crash: IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की मौत

शनिवार, 13 जून 2026

अपने भ्रष्ट साथियों की हिमायत में कलम छोड़ हड़ताल करने की योजना बना रहे सरकारी कर्मचारियों को सख़्त कार्यवाही की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों का ऐसा ग़ैर-जि़म्मेदाराना व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और सरकारी कर्मचारियों की हड़तालों के कारण लोगों को होने वाली परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों की जायज माँगों को हल करने के लिए हमेशा तत्पर है, परन्तु वह उन लोगों की हिमायत में की जाने वाली ब्लैकमेलिंग को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे, जिनको लोगों की लूट करते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने अनिवार्य सेवाओं एक्ट को लागू करने के निर्देश दिए हैं, जिससे इन कर्मचारियों द्वारा छुट्टी पर जाने की सूरत में उनके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा सके।

मुख्यमंत्री ने भावुक लहजे से कहा कि उनकी माँ संगरूर में अपने पैतृक गाँव में रहना पसंद करती हैं और उनको अपनी माँ को मिले 40 दिन से अधिक हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह पंजाब की निष्ठापूर्वक सेवा करने के रास्ते में रुकावट नहीं बनेगी क्योंकि पंजाब की सभी बुज़ुर्ग माताओं का आशीर्वाद उनके साथ है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब भी उनके माता जी गाँवों का दौरा करने के समय पर बुज़ुर्गों को मिलते और उनके पैर छूते हुए देखते हैं तो उनको गर्व महसूस होता है कि उनका बेटा राज्य के कल्याण के लिए अथक मेहनत कर रहा है और पंजाब की खो चुकी शान को बहाल करने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है।

पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के बेलगाम होने पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के साथ कतई लिहाज़ न बरतने की नीति अपनाई है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उन्होंने आम आदमी की बेटियों-बेटों को अधिक अधिकार देकर राज्य की राजनीति में एक बेमिसाल बदलाव लाए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिन लोगों ने अपने शासनकाल के दौरान अपने आप को महलों में कैद कर लिया था, उनको लोगों ने राजनीतिक गुमनामी में धकेल दिया है और अब एक लोक-समर्थकीय सरकार मिशनरी भावना से लोगों की सेवा कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विजीलैंस विभाग का अधिकारी बनकर लाखों का चैक लेने के दोष में दो पूर्व सैनिकों समेत तीन गिरफ़्तार 

Next Post

लोक सभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में नए पदाधिकारियों को किया नियुक्ति

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Political Activity

Punjab Political Activity: जलंधर में AAP, अबोहर में BJP, अमृतसर में CJP का बड़ा सम्मेलन

शनिवार, 13 जून 2026
PSEB Question Bank System

PSEB Question Bank System: नेत्रहीण छात्रों के साथ भेदभाव, High Court में PIL दायर

शनिवार, 13 जून 2026
Punjab BJP Meeting

Punjab BJP Meeting: अमित शाह का बड़ा मंत्र, 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BJP

शनिवार, 13 जून 2026
Indian_Air_Force_

Jorhat Plane Crash: IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की मौत

शनिवार, 13 जून 2026
CBI

Punjab CBI Raid: 60 हजार की रिश्वत मांगने पर Railway के दो अधिकारी गिरफ्तार

शनिवार, 13 जून 2026
Mailing Children History

Mailing Children History: जब डाक से भेजे जाते थे जीवित बच्चे

शनिवार, 13 जून 2026
Next Post

लोक सभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में नए पदाधिकारियों को किया नियुक्ति

PM Narendra Modi | PM नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के प्रभाव को लेकर जताई चिंता, कहीं ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं दीं

एमएसीपी लाभ में देरी पर दिल्ली सरकार, एलजी-दफ्तर में टकराव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।