LIVE | ...
शनिवार, 18 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने में सक्षम बनाएंगे – मुख्यमंत्री

युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने में सक्षम बनाएंगे – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मोरिंडा में स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थियों से मिले

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 23 अक्टूबर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Cm mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मोरिंडा (रूपनगर), 23 अक्टूबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार युवाओं का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि हमारे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने में सक्षम बन सकें।

मुख्यमंत्री आज यहां शहीद सूबेदार मेवा सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में शिक्षा क्रांति के एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि यह क्रांति विद्यार्थियों को भविष्य के प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार कर रही है और उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयां छूने योग्य बना रही है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक ओर जहां युवाओं को रोजगार देने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर युवाओं की असीम ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हवाई अड्डों पर रनवे विमान को उड़ान भरने में मदद करते हैं, उसी तरह राज्य सरकार युवाओं को उनके सपने साकार करने में सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बच्चों को उनके सपनों को हकीकत में बदलने और जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य ने वर्ष 2022 में “शिक्षा क्रांति” की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम अतीत की ओर देखते हैं तो दुख होता है कि किस तरह गलत नीतियों ने गरीब बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे क्रांतिकारी कदम उठाए हैं जिनकी पूरे देश में सराहना की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं, जिन पर अब तक 231.74 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन स्कूलों को गरीब बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक शानदार शुरुआत माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त यूनिफॉर्म दी जा रही है और खास तौर पर लड़कियों के लिए मुफ्त बस सेवा की व्यवस्था की गई है ताकि एक भी लड़की शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये स्कूल “आधुनिक युग के मंदिर” के रूप में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर हजारों विद्यार्थियों के जीवन को रोशन करेंगे।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गर्व की बात है कि अब निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी इन स्कूल ऑफ एमिनेंस में प्रवेश ले रहे हैं, जो इस मॉडल की सफलता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन विद्यार्थियों को सशस्त्र सेनाओं की तैयारी के साथ-साथ नीट, जेईई, सीएलएटी और निफ्ट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि स्कूल ऑफ एमिनेंस और अन्य सरकारी स्कूलों के 265 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा में योग्यता प्राप्त की, 44 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस पास किया और 848 विद्यार्थियों ने नीट में सफलता प्राप्त की।

यह भी पढे़ं 👇

Ravidassia Religion Punjab

Ravidassia Religion Punjab: सिख धर्म से अलग हुए रविदासिया समुदाय को BJP क्यों दे रही है मान्यता? जानें 2027 चुनाव की तैयारी

शनिवार, 18 जुलाई 2026
History 18 july 2026

18 July in History: जानें इस दिन की वो घटनाएं जिन्होंने बदल दी दुनिया

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

शनिवार, 18 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि एक और पहल के तहत “स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” (स्कूली बच्चों का मार्गदर्शन कार्यक्रम) शुरू किया गया है, जिसके तहत वरिष्ठ अधिकारी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) शुरू की गई, जिसे अभिभावकों से जबरदस्त समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में 19,200 सरकारी स्कूल हैं और लगभग 25 लाख अभिभावक पी.टी.एम. में भाग ले चुके हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी और निजी स्कूलों के बीच की खाई को पूर्ण करने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

करीब चार सालों के कार्यकाल के दौरान, मुख्यमंत्री मान या किसी भी ‘आप’ मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा: बलतेज पन्नू

Next Post

कैबिनेट मंत्रियों चीमा और कटारूचक ने श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहादत समारोह के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ravidassia Religion Punjab

Ravidassia Religion Punjab: सिख धर्म से अलग हुए रविदासिया समुदाय को BJP क्यों दे रही है मान्यता? जानें 2027 चुनाव की तैयारी

शनिवार, 18 जुलाई 2026
History 18 july 2026

18 July in History: जानें इस दिन की वो घटनाएं जिन्होंने बदल दी दुनिया

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 18 July 2026

Breaking News Live Updates 18 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 18 July

Aaj Ka Rashifal 18 July: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल

शनिवार, 18 जुलाई 2026
Next Post
Cheema

कैबिनेट मंत्रियों चीमा और कटारूचक ने श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहादत समारोह के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

Cm mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान तरनतारन में 'आप उम्मीदवार हरमीत संधू के हक में करेंगे विशाल रैली

Kang

जब भाजपा 'आप' को राजनीतिक तौर पर हरा नहीं सकी, तो उसको मुख्यमंत्री मान के चरित्र को खराब करने का सहारा लेना पड़ा: मलविंदर कंग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।