शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - कैबिनेट मंत्रियों चीमा और कटारूचक ने श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहादत समारोह के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

कैबिनेट मंत्रियों चीमा और कटारूचक ने श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहादत समारोह के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 23 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय
A A
0
Cheema
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

भुवनेश्वर, 23 अक्टूबर (The News Air) पंजाब सरकार द्वारा राष्ट्रीय साझा विरासत की भावना के तहत ओडिशा से राबता कायम करने के लिए पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज भुवनेश्वर का विशेष दौरा किया, जहाँ उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से भेंट की। इस उच्चस्तरीय दौरे का मुख्य उद्देश्य नौवें सिख गुरु, ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादर जी की 350वीं शहादत की वर्षगांठ के अवसर पर पंजाब में आयोजित होने वाले महान समारोहों के लिए मुख्यमंत्री माझी को औपचारिक निमंत्रण देना था।

ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई बैठक के दौरान वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री माझी को निमंत्रण पत्र सौंपा और स्मृति समारोहों के पैमाने तथा महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। एडवोकेट चीमा ने कहा कि ये आयोजन गुरु साहिब द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों की रक्षा हेतु दी गई अद्वितीय कुर्बानी को समर्पित एक राष्ट्रीय श्रद्धांजलि हैं।

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादर जी की शहादत भारत के इतिहास का वह महत्वपूर्ण अध्याय है जो बुनियादी मानवीय मूल्यों की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हिंद की चादर’ द्वारा दी गई यह अद्वितीय कुर्बानी एक ऐसी राष्ट्रीय विरासत है जो सभी धार्मिक और प्रांतीय सीमाओं से परे है। उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक आयोजनों में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का स्वागत करना पंजाब सरकार के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढे़ं 👇

CM Punjab Bhagwant Mann

“पंजाब मोदी के सामने नहीं झुकेगा”: CM भगवंत मान का BJP पर हमला, ED-CBI मिसयूज का आरोप

शनिवार, 9 मई 2026
Suvendu Adhikari unmarried

शुभेंदु अधिकारी ने शादी क्यों नहीं की? CM बनने के बाद फिर चर्चा, खुद बताया था कारण

शनिवार, 9 मई 2026
Bihar Pension Update

Bihar Pension Update: 37 लाख पेंशनधारकों को झटका, मार्च से पेंशन रुकी, जीवन प्रमाणीकरण जरूरी

शनिवार, 9 मई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: NPS से डर, UPS में राहत या OPS की वापसी? कर्मचारियों की बड़ी दुविधा

शनिवार, 9 मई 2026

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने अंतरराज्यीय सहयोग की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री माझी ने अत्यंत आत्मीयता से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह दौरा उस एकजुट श्रद्धांजलि को समर्पित है जो सम्पूर्ण देश को गुरु साहिब को अर्पित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब द्वारा दिया गया साहस, धर्मनिरपेक्षता और विश्व-भाईचारे का संदेश ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा सहित देश के सभी राज्यों में गूंजता है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने श्री गुरु तेग बहादर जी की कुर्बानी के प्रति गहरा सम्मान प्रकट किया और 350वीं बरसी के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री माझी को एक स्मृति चिन्ह और साहित्य भेंट किया, जिसमें समारोहों के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य का विस्तृत विवरण दिया गया था। इस प्रकार दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक और राजनीतिक आदान-प्रदान को और अधिक सशक्त किया गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने में सक्षम बनाएंगे – मुख्यमंत्री

Next Post

मुख्यमंत्री भगवंत मान तरनतारन में ‘आप उम्मीदवार हरमीत संधू के हक में करेंगे विशाल रैली

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

CM Punjab Bhagwant Mann

“पंजाब मोदी के सामने नहीं झुकेगा”: CM भगवंत मान का BJP पर हमला, ED-CBI मिसयूज का आरोप

शनिवार, 9 मई 2026
Suvendu Adhikari unmarried

शुभेंदु अधिकारी ने शादी क्यों नहीं की? CM बनने के बाद फिर चर्चा, खुद बताया था कारण

शनिवार, 9 मई 2026
Bihar Pension Update

Bihar Pension Update: 37 लाख पेंशनधारकों को झटका, मार्च से पेंशन रुकी, जीवन प्रमाणीकरण जरूरी

शनिवार, 9 मई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: NPS से डर, UPS में राहत या OPS की वापसी? कर्मचारियों की बड़ी दुविधा

शनिवार, 9 मई 2026
NS Raja Subramani

लेफ्टिनेंट जनरल NS Raja Subramani बने देश के नए CDS: 31 मई से संभालेंगे पदभार

शनिवार, 9 मई 2026
Hantavirus

अटलांटिक में फंसा Hantavirus Cruise Ship: दो भारतीय भी सवार, 3 मौतें, कोई देश नहीं लेने दे रहा जहाज

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
Cm mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान तरनतारन में 'आप उम्मीदवार हरमीत संधू के हक में करेंगे विशाल रैली

Kang

जब भाजपा 'आप' को राजनीतिक तौर पर हरा नहीं सकी, तो उसको मुख्यमंत्री मान के चरित्र को खराब करने का सहारा लेना पड़ा: मलविंदर कंग

DGP Punjab

ज्वैलरी स्टोर गोलीकांड: होशियारपुर में संक्षिप्त मुकाबले के बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।