मंगलवार, 10 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री मान ने विरोधियों पर बोला हमला, कहा – जनता को बेवकूफ न समझें, वह सब समझती है – प्यार भी और अहंकार भी

केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाने की घोषणा की, कहा - आप इन्हें विधायक बनाएं, हम मंत्री बनाएगें ताकि लुधियाना पश्चिम का तेजी से विकास हो सके

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 10 जून 2025
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

लुधियाना, 10 जून  (The News Air) लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रचार किया और वार्ड नंबर- 59 एवं 65 में दो विशाल जनसभाएं कर लोगों को संबोधित किया।

लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने 2022 में आप को मिले ऐतिहासिक जनादेश के लिए लोगों का धन्यवाद किया और अपने चुनावी वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का जिक्र किया। दोनों जनसभाओं के दौरान आप उम्मीदवार सांसद संजीव अरोड़ा, आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया, कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और अन्य पार्टी नेता मौजूद रहें।

दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी को श्रद्धांजलि देते हुए केजरीवाल ने उनके असामयिक निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है। निर्वाचन क्षेत्र में विकास को पहले की तरह जारी रखने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी का ही विधायक चुनना जरूरी है। केजरीवाल ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रतिनिधि के बीच तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया और एक किस्सा साझा करते हुए बताया, “एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि वह पारिवारिक परंपरा के कारण कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देगा। मैंने उससे पूछा कि यदि आपकी सड़क क्षतिग्रस्त है, पानी की आपूर्ति नहीं ठीक से नहीं हो रही है या आपको कोई प्रशासनिक समस्या है, तो इसका समाधान कौन करेगा? क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के पास मदद करने के लिए कोई शक्ति या संसाधन तो है नहीं है। यह तो केवल सत्ताधारी पार्टी का ही विधायक कर सकता है। इसलिए इस चुनाव में आप उम्मीदवार को जिताना जरूरी है।”

केजरीवाल ने जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की प्रशंसा की और निर्वाचन क्षेत्र में लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने में उनकी त्वरित कार्रवाई पर प्रकाश डाला। केजरीवाल ने कहा, “मार्च में सीएम भगवंत मान और मैंने लुधियाना पश्चिम का दौरा किया था। उस समय यहां के निवासियों ने 70 से अधिक वर्षों से अनसुलझे संपत्ति रजिस्ट्री मुद्दों के बारे में चिंता व्यक्त की थी। दो महीने के भीतर, संजीव अरोड़ा ने इनमें से अधिकांश मामलों को सुलझा दिया।”

अरोड़ा के प्रयासों की एक कहानी साझा करते हुए केजरीवाल ने बताया कि कैसे अरोड़ा ने एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के लिए जीवन रक्षक इंजेक्शन खरीदने के लिए ₹12 करोड़ जुटाए। उन्होंने कहा, “अगर संजीव अरोड़ा किसी अजनबी की जान बचाने के लिए पूरी दुनिया को एकजुट कर सकते हैं, तो कल्पना करें कि वे लुधियाना पश्चिम के लिए क्या कर सकते हैं।”

केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की और कहा कि चुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, “अगर आप संजीव अरोड़ा को अपना विधायक चुनते हैं, तो हम उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाएंगे। मंत्री पद की शक्ति और संसाधनों के साथ वे लुधियाना पश्चिम की हालत बदल देंगे।”

केजरीवाल ने अरोड़ा की विनम्रता और समर्पण की तुलना प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के अहंकार और गुस्से से की। उन्होंने कहा, “इस बार ऐसे नेता को वोट दें जो विनम्र, मिलनसार और लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हो। संजीव अरोड़ा सिर्फ एक उम्मीदवार नहीं हैं, वे एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं जो आपके जीवन के हर पहलू का विकास सुनिश्चित करेंगे।” उन्होंने मतदाताओं से 19 जून को सुबह जल्दी अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने और ‘झाड़ू’ का बटन दबाने की अपील की।

केजरीवाल ने कहा, “पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी का दृष्टिकोण स्पष्ट है: ईमानदारी, समृद्धि और सभी लोगों के लिए अवसरों से भरा भविष्य। उन्होंने वादा किया कि हम सब मिलकर लुधियाना पश्चिम को एक आदर्श निर्वाचन क्षेत्र बनाएंगे।”

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने विपक्ष के व्यवहार पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि बेहद शर्मनाक है कि गोगी के अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने से पहले ही विपक्ष ने अपनी राजनीतिक चालें चलनी शुरू कर दी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु पर राजनीतिक लाभ के लिए मौत की राजनीति करने का आरोप लगाया।

यह भी पढे़ं 👇

congress-mla-women-remark-controversy

बड़ा खुलासा: Congress विधायक के बयान पर Punjab महिलाओं में गुस्सा, सरकार ने मांगा जवाब

मंगलवार, 10 मार्च 2026
ESMA LPG Supply

ESMA LPG Supply: सरकार का बड़ा फैसला, पूरे देश में एज्मा लागू

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Iran US War

Iran US War: ईरान का बड़ा ऐलान, जंग का अंत हम तय करेंगे

मंगलवार, 10 मार्च 2026
aam aadmi party mla vijay pratap singh opposed bikram singh majithia arrest and raid

Chandigarh SSP Panel: मजीठिया का बड़ा आरोप, पंजाब सरकार पर सवाल

मंगलवार, 10 मार्च 2026

आप सरकार के जन-केंद्रित शासन पर प्रकाश डालते हुए मान ने कहा, “हमारी पार्टी मानवता और एकता के लिए काम करती है। हम धार्मिक आधार पर न तो लोगों का विभाजन करते हैं और न ही उन्हें भड़काते हैं। पंजाब हमेशा से भारत का अग्रणी राज्य रहा है और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में अपना पुराना गौरव पुनः प्राप्त करेगा।”

मान ने लुधियाना पश्चिम के लोगों से 19 जून को आप उम्मीदवार को वोट करने की अपील की और मजाकिया अंदाज में कहा कि अन्य पार्टियों के चुनाव चिह्न पर नजर भी न डालें। उन्होंने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि उनकी ज़िम्मेदारी ‘झाड़ू’ को वोट देने के साथ समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद काम करने की हमारी जिम्मेदारी शुरू होगी।

मुख्यमंत्री ने आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की प्रशंसा करते हुए एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के लिए ₹16 करोड़ की जीवन रक्षक वैक्सीन हासिल करने के लिए उनके प्रयासों की एक मार्मिक कहानी साझा की। मान ने कहा कि संजीव अरोड़ा एक साफ दिल वाले और लोगों की सेवा के लिए समर्पित व्यक्ति हैं।

मान ने रैली में महिलाओं की भारी भीड़ को आम आदमी पार्टी के प्रति व्यापक जनसमर्थन का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा, “यह भागीदारी दर्शाती है कि लोगों ने पहले ही आप उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला कर लिया है। कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी की आलोचना करते हुए मान ने कहा कि राजा वड़िंग और चरणजीत चन्नी जैसे नेता सार्वजनिक कल्याण से ज्यादा व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को प्राथमिकता देते हैं। वे लोग कुर्सियों के लिए लड़ते हैं जबकि हम पंजाब के लिए लड़ते हैं।”

आप सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “हमने 54,154 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं और जनता के टैक्स का एक-एक रुपया लोगों के कल्याण पर खर्च किया है।” मान ने पंजाब के लोगों की सेवा करने और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में देश की राजनीतिक व्यवस्था को बदलने के लिए आम आदमी पार्टी के अटूट समर्पण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक आप की यात्रा एक नवागंतुक से एक अज्ञेय शक्ति के रूप में विकसित हुई है। यह पार्टी अपनी विशेष पहचान कार्यों के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय बनी है। मान ने कहा, “आप एकमात्र पार्टी हैं जो सत्ता और पैसे के लालच से उपर उठकर काम करती है।”

मान ने विपक्ष की तीखी आलोचना की और उन पर अहंकार व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, “जो लोग कभी सार्वजनिक धन लूटते थे, वे अब उसके बुरे परिणाम भुगत रहे हैं। लंबे समय तक शासन करने के उनके खोखले वादे टूट रहे हैं क्योंकि वे अब मुट्ठी भर समर्थक भी नहीं जुटा पा रहे हैं।”

मान ने लुधियाना के सरकारी अस्पताल को पुनर्जीवित करने, हलवारा हवाई अड्डे, सड़कों को बेहतर बनाने और गरीबों के लिए मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के लिए संजीव अरोड़ा के प्रयासों की प्रशंसा की और लोगों से उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की। अपने संबोधन के अंत में मान ने पंजाब को भारत का नंबर वन राज्य बनाने के आम आदमी पार्टी के मिशन को दोहराया और कहा कि “हम सब मिलकर विपक्ष का अहंकार तोड़ेंगे और पंजाब व देश की प्रगति सुनिश्चित करेंगे।

Previous Post

Modi से मिले Anti-Pakistan Mission के हीरो! दुनियाभर में खोली पाकिस्तान की पोल

Next Post

America में Illegal Migrants पर रेड! ट्रंप सरकार की कार्रवाई से मचा बवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

congress-mla-women-remark-controversy

बड़ा खुलासा: Congress विधायक के बयान पर Punjab महिलाओं में गुस्सा, सरकार ने मांगा जवाब

मंगलवार, 10 मार्च 2026
ESMA LPG Supply

ESMA LPG Supply: सरकार का बड़ा फैसला, पूरे देश में एज्मा लागू

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Iran US War

Iran US War: ईरान का बड़ा ऐलान, जंग का अंत हम तय करेंगे

मंगलवार, 10 मार्च 2026
aam aadmi party mla vijay pratap singh opposed bikram singh majithia arrest and raid

Chandigarh SSP Panel: मजीठिया का बड़ा आरोप, पंजाब सरकार पर सवाल

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Construction Workers Welfare

Construction Workers Welfare: 165 से 62 दिन में निपटेंगी अर्जियां

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Fair Price Shops

Fair Price Shops: पंजाब में राशन डिपो के लिए 7800 आवेदन

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Next Post
Illegal Migrants

America में Illegal Migrants पर रेड! ट्रंप सरकार की कार्रवाई से मचा बवाल

PM Modi

PM Modi से मिलने से पहले Corona Test ज़रूरी! मंत्रियों को RT-PCR का आदेश

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।