बुधवार, 11 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री मान ने कैप्टन को करवाया याद; गुटका साहिब की सौगंध उठाने के बाद भी आप नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई से हिचकते रहे

कहा; भतीजे ने प्रदेश में नशा लाया और चाचा ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में इस कारोबार को फलने-फूलने में मदद की

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 26 जुलाई 2025
A A
0
CM Mann
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 26 जुलाई (The News Air) पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि भाजपा नेता पवित्र गुटका साहिब की सौगंध उठाने के बावजूद नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल रहे।

मुख्यमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की नशा तस्करों के मानवाधिकारों प्रति स्पष्ट चिंता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए ऐसी चिंता क्यों नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि जब कैप्टन और उनके भतीजे के राज के दौरान आम लोगों के बेटे नशे के कारण दर्दनाक मौतें मर रहे थे, तब शाही ठाठ-बाट वाला महाराजा शानदार पार्टियों में व्यस्त रहा।

भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि ऐसे नेताओं ने अपनी लापरवाही और मिलीभगत के ज़रिये पीढ़ी दर पीढ़ी नरसंहार को संभव बनाकर पंजाब को तबाह कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने शासन को ‘उत्तर काटो मैं चढ़ां’ के खेल की तरह समझा, नशे के व्यापार को बचाते हुए और उसे प्रोत्साहित करते हुए सत्ता के लिए प्रतिस्पर्धा की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के हाथ पंजाब के नौजवानों के खून से रंगे हुए हैं, जो उनकी साज़िशों का शिकार हुए। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “उन्होंने नशों को बेरोक-टोक बढ़ने-फूलने की इजाज़त देकर युवा पीढ़ी को बलि का बकरा बनाया।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब के लोगों ने अब इन नेताओं की दोहरी हकीकत देख ली है — हालांकि अफ़सोस की बात है कि भारी नुकसान के बाद लोगों को सच्चाई का पता लगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संभवतः कैप्टन की हालिया टिप्पणियों को निजी राय मानकर खारिज करने और उनसे दूरी बनाने की कोशिश करेगी। भगवंत सिंह मान ने चेतावनी दी कि पंजाब के लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके सहयोगियों को राज्य और इसके नागरिकों से किए विश्वासघात के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्रासदी है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरनजीत सिंह चन्नी से लेकर रवनीत बिट्टू, प्रताप सिंह बाजवा और सुखपाल सिंह खैहरा तक कई नेता एक नशा तस्कर के खिलाफ पंजाब सरकार की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वही व्यक्ति है, जिसने राज्य में चिट्टा लाया, अपनी सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करके नशे सप्लाई किए और पंजाब की जवानी को बर्बाद करने में बड़ी भूमिका निभाई। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि नशों का व्यापार अकाली शासन के दौरान बढ़ा-फूला, खास तौर पर जब बिक्रम सिंह मजीठिया शासन में थे। उन्होंने कहा कि यह कारोबार उस समय और फैला, जब अकाली नेता के चाचा जी कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Vidhan Sabha

LPG Crisis Proposal: पंजाब विधानसभा में केंद्र की विदेश नीति पर प्रस्ताव

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab IAS Transfer

Punjab Police Transfers: 19 अफसरों के तबादले, कई जिलों में बड़ा फेरबदल

बुधवार, 11 मार्च 2026
Harbhajan Singh ETO

Punjab Budget 2026: हरभजन ईटीओ का दावा, मान सरकार ने गारंटियां पूरी

बुधवार, 11 मार्च 2026
Gangsters Te War

Gangsters Te War: पंजाब पुलिस की 550 जगह छापेमारी, 207 गिरफ्तार

बुधवार, 11 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने इन सभी नेताओं पर नशा तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने पंजाब को बर्बाद करने की कोशिशों में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि राज्य के लोग इन्हें उनके पाखंड और विश्वासघात के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस और भाजपा को नशे के मुद्दे पर अपना स्टैंड स्पष्ट करने की चुनौती दी, क्योंकि इन पार्टियों के नेता अब एक बदनाम नशा तस्कर का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनकी सरकार ने “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के तहत नशों के खिलाफ जंग शुरू की है और नशों के नेटवर्क की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में राज्य को लूटने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार ने यह प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य की दौलत लूटने वाला चाहे कोई भी हो, उसे सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

Previous Post

मान सरकार द्वारा बड़ी राहत: 2634 लाभार्थियों को 13.43 करोड़ रुपये जारी – डॉ. बलजीत कौर

Next Post

अब सेवा केंद्रों और डोर स्टेप डिलीवरी के ज़रिए मिल रही हैं आर.सी., ड्राइविंग लाइसेंस और राजस्व विभाग की सेवाएं

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Vidhan Sabha

LPG Crisis Proposal: पंजाब विधानसभा में केंद्र की विदेश नीति पर प्रस्ताव

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab IAS Transfer

Punjab Police Transfers: 19 अफसरों के तबादले, कई जिलों में बड़ा फेरबदल

बुधवार, 11 मार्च 2026
Harbhajan Singh ETO

Punjab Budget 2026: हरभजन ईटीओ का दावा, मान सरकार ने गारंटियां पूरी

बुधवार, 11 मार्च 2026
Gangsters Te War

Gangsters Te War: पंजाब पुलिस की 550 जगह छापेमारी, 207 गिरफ्तार

बुधवार, 11 मार्च 2026
Social Media Rules

Social Media Rules: बच्चों की सुरक्षा पर अमन अरोड़ा का बड़ा प्रस्ताव

बुधवार, 11 मार्च 2026
Digital Journalist Rights India

Digital Journalist Rights India: क्या DIO न्यूज पोर्टल की रिपोर्टिंग पर लगा सकता है बैन?

बुधवार, 11 मार्च 2026
Next Post
Aman Arora

अब सेवा केंद्रों और डोर स्टेप डिलीवरी के ज़रिए मिल रही हैं आर.सी., ड्राइविंग लाइसेंस और राजस्व विभाग की सेवाएं

Mansa Devi Temple Stampede

Mansa Devi Stampede: करंट की अफवाह ने ली 6 की जान, हरिद्वार में मचा हड़कंप

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।