LIVE | ...
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अब सेवा केंद्रों और डोर स्टेप डिलीवरी के ज़रिए मिल रही हैं आर.सी., ड्राइविंग लाइसेंस और राजस्व विभाग की सेवाएं

अब सेवा केंद्रों और डोर स्टेप डिलीवरी के ज़रिए मिल रही हैं आर.सी., ड्राइविंग लाइसेंस और राजस्व विभाग की सेवाएं

अमन अरोड़ा द्वारा संबंधित अधिकारियों को सेवाओं के सुचारु क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 26 जुलाई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Aman Arora
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 26 जुलाई (The News Air) पंजाब के सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि नागरिक-केन्द्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने पंजीकरण प्रमाणपत्र (आर.सी.) और ड्राइविंग लाइसेंस (डी.एल.) समेत परिवहन विभाग की 30 सेवाएं सेवा केंद्रों और डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध करवा दी हैं, जिससे अब लोगों को यह सेवाएं प्राप्त करने के लिए आर.टी.ओ. कार्यालय जाने या एजेंटों पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं है।

श्री अमन अरोड़ा ने यहां मैगसीपा से वरिष्ठ अधिकारियों और सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवा केंद्रों और डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से हाल ही में शुरू की गई राजस्व और परिवहन विभाग की सेवाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग की छह सेवाएं, जिनमें डीड पंजीकरण, वंशानुगत अधिकार के आधार पर इंतकाल, रजिस्टर्ड डीड के आधार पर इंतकाल, फर्दबदल (रिकॉर्ड में सुधार), रपट, सब्सक्रिप्शन और डिजिटल हस्ताक्षर युक्त फर्द की प्रति के लिए आवेदन करना शामिल हैं, के अलावा परिवहन विभाग की 30 सेवाएं सेवा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि “भगवंत मान सरकार
तुहाडे द्वार” योजना के तहत नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके घर बैठे ही ये सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

श्री अमन अरोड़ा ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को इस पहल के सुचारू रूप से क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने और इन सेवाओं के संदर्भ में बेवजह आपत्तियां लगाकर नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर कटवाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढे़ं 👇

pannu

Virsa Singh Valtoha SGPC Controversy: बलतेज पन्नू का बड़ा धमाका, खोलेंगे 2015 के केस का राज!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
aman arora

Punjab Congress Pargat Singh पर अमन अरोड़ा का बड़ा हमला: “समझौतों की पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस!”

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Punjab Cabinet Meeting

Punjab Cabinet Meeting Decisions: मान सरकार का बड़ा फैसला, CBI जांच के खिलाफ जाएगी सुप्रीम कोर्ट!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
KCC Loan Limit Rules

KCC Loan Limit Rules: ₹5 लाख तक का सस्ता कर्ज, बिना गारंटी मिलेंगे ₹2 लाख!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

श्री अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनसेवाओं को अधिक सुलभ और नागरिक-हितैषी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल हज़ारों नागरिकों को लाभ पहुंचाएगी, उनकी परेशानियों को कम करेगी और उनके अनुभव को बेहतर बनाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेवा वितरण में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करते हुए अनावश्यक खर्च और नागरिकों की परेशानी को घटाकर उन्हें नागरिक-केन्द्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को सेवा केंद्रों और डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से इन सेवाओं की उपलब्धता के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

श्री अमन अरोड़ा ने लोगों से इस पहल का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि नागरिक अब 1076 हेल्पलाइन नंबर डायल कर घर बैठे ही ये सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें अब कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने बताया कि डोर स्टेप डिलीवरी सेवाओं के लिए सुविधा शुल्क अब 120 रुपए से घटाकर मात्र 50 रुपए कर दिया गया है।

इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व श्री अनुराग वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी श्री डी.के. तिवारी, प्रशासनिक सचिव परिवहन श्री वरुण रूज़म, सचिव राजस्व विभाग सोनाली गिरी, निदेशक सुशासन एवं आई.टी. श्री अमित तलवार, और राज्य परिवहन आयुक्त श्री जसप्रीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री मान ने कैप्टन को करवाया याद; गुटका साहिब की सौगंध उठाने के बाद भी आप नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई से हिचकते रहे

Next Post

Mansa Devi Stampede: करंट की अफवाह ने ली 6 की जान, हरिद्वार में मचा हड़कंप

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

pannu

Virsa Singh Valtoha SGPC Controversy: बलतेज पन्नू का बड़ा धमाका, खोलेंगे 2015 के केस का राज!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
aman arora

Punjab Congress Pargat Singh पर अमन अरोड़ा का बड़ा हमला: “समझौतों की पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस!”

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Punjab Cabinet Meeting

Punjab Cabinet Meeting Decisions: मान सरकार का बड़ा फैसला, CBI जांच के खिलाफ जाएगी सुप्रीम कोर्ट!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
KCC Loan Limit Rules

KCC Loan Limit Rules: ₹5 लाख तक का सस्ता कर्ज, बिना गारंटी मिलेंगे ₹2 लाख!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment Date

PM Kisan 24th Installment Date: 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000? पिता-पुत्र के नियम बदले!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Premanand Ji Maharaj

Premanand Maharaj Ashram विवाद: शिष्य की मौत के बाद गुटबाजी, Z+ सुरक्षा की मांग!

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
Next Post
Mansa Devi Temple Stampede

Mansa Devi Stampede: करंट की अफवाह ने ली 6 की जान, हरिद्वार में मचा हड़कंप

Ayushman Bharat Yojana

Ayushman Card Rules Changed: अब नहीं मिलेगा Free इलाज इन बीमारियों का प्राइवेट अस्पताल में

CM Mann

मुख्यमंत्री के खेतों के दौरे को ऐतिहासिक कदम बताते हुए गांववासियों ने जताया आभार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।