बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब को कर्ज़ मुक्त, प्रगतिशील और ख़ुशहाल राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध हूँ – मुख्यमंत्री

पंजाब को कर्ज़ मुक्त, प्रगतिशील और ख़ुशहाल राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध हूँ – मुख्यमंत्री

पिछले दो सालों के बजट में राज्य के लिए अच्छे कामों की झलक दिखाई दी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 11 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, बिज़नेस
A A
0
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

संकुचित राजनैतिक हितों के लिए दल बदलने वाले मौकाप्रस्त राजनीतिज्ञों को आड़े हाथों लिया

पंजाबियों ने दुनिया भर में सफलता का स्थान हासिल किया परन्तु पिछली सरकारों की नकारात्मक सोच के कारण अपने राज्य में आगे बढ़ने के मौके न मिले

ई- बस सेवा पटियाला में कारोबार और व्यापार को काफी बढ़ावा देगी

पटियाला में हुई सरकार-व्यापार मिलनी

पटियाला, 11 मार्च (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार पंजाब को कर्ज़ मुक्त, प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बनाने के लिए निरंतर यत्न कर रही है।

आज यहाँ ‘सरकार-व्यापार मिलनी’ के दौरान इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की बुरी नीतियों के कारण राज्य को विरासत में कर्ज़े की गठरी मिली थी परन्तु उनकी सरकार राज्य को इन संकटों में से निकालने के लिए हर संभव यत्न करेगी, जिसके लिए पहले ही ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दो सालों का बजट राज्य में राजस्व में वृद्धि समेत अच्छी बातों को दर्शाता है और आने वाले दिनों में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “इतिहास में पंजाब पहली बार इस तरह के खुशियों वाले समागम देख रहा है। इससे पहले समागमों में सिर्फ़ एक-दूसरे पर राजनैतिक कीचड़ फेंका जाता था परन्तु अब ऐसे समागमों में खुशी के जश्न मनाए जा रहे हैं। पहली बार व्यापारी राज्य को सफलता के स्थान पर ले जाने के लिए फ़ैसले लेने का अटूट अंग बने हैं।“

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नेक नीयत के कारण आज नये स्कूल खुल रहे हैं, नये हस्पताल बन रहे हैं, 90 प्रतिशत घरों को मुफ़्त बिजली दी जा रही है, 43000 से अधिक लोगों को नौकरियाँ दीं गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान नीयत की कमी थी जिस कारण राज्य तरक्की पक्ष से पिछड़ गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब राज्य सरकार पिछली सरकारों का पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नेता मौकाप्रस्त हैं जो सिर्फ़ अपने स्वार्थों के लिए दल बदलते हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का एकमात्र एजेंडा अपने पारिवारिक सदस्यों को राजनीति में फिट करना है परन्तु लोगों की तरफ से इनको बार- बार नकार दिया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं की सत्ता की भूख कभी नहीं मिटती और इसलिए यह नेता बहानेबाज़ी बनाकर उनके साथ लड़ते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं के पास न तो लोक सेवा करने की दूरदर्शी पहुँच है और न ही कोई जज़्बा है। उन्होंने कहा कि इनका एकमात्र मकसद राज्य की दौलत को दोनों हाथों से लूटना है। उन्होंने कहा कि उद्योग को बुनियादी ढांचा चाहिए और हम नौजवानों के लिए नौकरियाँ और राज्य की तरक्की के लिए टैक्स चाहते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सर्कल राज्य सरकार की औद्योगिक नीति का आधार है, जिस कारण वह व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ लगातार मीटिंगें कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाबी दुनिया भर में कामयाब हैं परन्तु इन राजनीतिज्ञों की पतनोन्मुखी नीतियों के कारण वह राज्य में सफलता की सीढ़ियाँ नहीं चढ़ सके। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने अपने स्वार्थों के लिए राज्य को बर्बाद किया है और पंजाब की दौलत को बेरहमी के साथ लूटा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी कारण ही पंजाब निवासियों ने इन नेताओं को हरा कर घर बिठा दिया है। “

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान राज्य के लोग सफल होने से ख़ौफ़ खाते थे क्योंकि राजनैतिक नेता उनके कारोबार में जबरन हिस्सा डाल लेते थे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने लोगों को लूटा और इनके हाथ पंजाब और पंजाबियों के ख़ून के साथ रंगे हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब राज्य में आम लोगों की सरकार है जो हर व्यक्ति को ज़िंदगी में कामयाब होने का मौका दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवायती पार्टियाँ उनके साथ ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वह एक साधारण परिवार के साथ सम्बन्ध रखते हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह राजनैतिक नेता मानते हैं कि उनके पास सत्ता में रहने का ईश्वरीय हक है जिस कारण इनको यह हज़म नहीं हो रहा कि एक आम आदमी राज्य का शासन शानदार ढंग के साथ क्यों चला रहा है। उन्होंने कहा कि यह नेता लंबे समय से लोगों को मूर्ख बना रहे हैं परन्तु अब लोग इनके दुष्प्रचार में नहीं आऐंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नेता बेरोज़गारों का नया वर्ग है, जिनकी निकम्मी कारगुज़ारी के कारण लोगों ने इनको राजनैतिक गुमनामी की तरफ धकेल दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के लोगों ने बारो बारी हर पाँच सालों के बाद सरकार बनाने वाली रिवायती राजनैतिक पार्टियों को सत्ता से दूर कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल का बजट प्रगतिशील और ‘रंगले पंजाब’ की झलक पेश करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को लोगों ने सेवा करने का मौका दिया है और वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सख़्त मेहनत करेंगे। भगवंत सिंह मान ने विरोधी पक्ष को कहा कि वह नुकताचीनी करने से गुरेज़ करें और उनको पंजाब की भलाई के लिए काम करने दें।

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

मुख्यमंत्री ने कहा, “राजनीति में बदलाव लाने और आम आदमी को राजनैतिक पार्टियों के एजंडे पर लाने का श्रेय अरविन्द केजरीवाल को जाता है। संकल्प पत्रों या चुनाव घोषणा पत्रों की जगह अब राजनैतिक पार्टियाँ लोगों को भलाई की गारंटियां दे रही हैं। मैं हमेशा ही किसी भी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र को कानूनी दस्तावेज़ बनाने का पक्षधर रहा हूं जिससे राजनैतिक पार्टियाँ आम आदमी के साथ धोखा न कर सकें। “

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी लोक सभा मतदान के मद्देनज़र राजनैतिक नेताओं ने लोगों को राहत देने की पेशकश करनी शुरू कर दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एल. पी. जी. की कीमतों में कटौती इसकी प्रत्यक्ष मिसाल है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले कई सालों से ज़रूरी वस्तुओं की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी की परन्तु अब ऊँची कीमतों में निर्गुणी कटौती करके आम लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश की जा रही है। भगवंत सिंह मान ने लोगों को न्योता दिया कि वह ऐसी नौटंकियों के झाँसे में न आने क्योंकि इस जैसे नेता ऐसीं कार्यवाहियों के कारण आम लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी खजाने में से एक- एक पैसा लोगों की भलाई के लिए खर्चा जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने लोगों को न्योता दिया कि वह सभी 13 लोक सभा सीटों पर पार्टी की जीत यकीनी बनाएं जिससे केंद्र सरकार की पक्षपाती नीतियों का डट कर मुकाबला किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब निवासियों को राज्य में 13-0 के साथ जीता कर ’आप’ के हाथ मज़बूत करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि यह 13 लोक सभा मैंबर चुने जाने पर राज्य के विकास और तरक्की को बढ़ावा देंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पटियाला शहर में शुरू की गई ई-बस सेवा शहर में तरक्की और खुशहाली के नये युग की शुरुआत करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह बसें शहर के पुराने बस स्टैंड से चलेंगी और लोगों को बड़ी सुविधा प्रदान करेंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे व्यापार और कारोबार को बढ़ावा देकर शहर में बेमिसाल विकास और खुशहाली का रास्ता साफ होगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा राज्य स्तरीय मीडिया मोनिट्रिंग सैल का दौरा

Next Post

देशभर में CCA लागू, अफगानिस्तान के शरणार्थियों को लाभ

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
CAA implemented across the country

देशभर में CCA लागू, अफगानिस्तान के शरणार्थियों को लाभ

देश में लागू हुआ CAA, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, देश में लागू हुआ CAA

CM Mann

आपा ने पंजाब में लोकसभा अभियान, 'संसद च वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वधेगी शान' शुरू किया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।