• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

मुख्यमंत्री ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में 88.78 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के प्रयास: मुख्यमंत्री

The News Air by The News Air
शुक्रवार, 1 मार्च 2024
A A
0
मुख्यमंत्री ने कसौली
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

कसौली, 1 मार्च (The News Air) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 88.78 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। 

मुख्यमंत्री ने मंडोधार में 12.69 करोड़ रुपये से निर्मित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सब्जी मंडी धर्मपुर में 72 लाख लाख रुपये से निर्मित एपीएमसी विश्राम गृह और बड़ोग, बोहली, भोजनगर बस्तियों के लिए 8.01 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं का लोकार्पण किया।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 18.83 करोड़ रुपये लागत के धर्मपुर से कठनी सड़क के उन्नयन कार्य, 9.40 करोड़ रुपये से गम्भरपुल से ममलीग सड़क के उन्नयन कार्य, 11.29 करोड़ रुपये से लौहांजी से काटल-कठार-मड़ी का घाट सड़क के उन्नयन, 10.01 करोड़ रुपये से सुखी जोहड़ी-कडां-काटल का बाग सड़क के सुधार कार्य, 1.55 करोड़ रुपये से गांव भनेत के सम्पर्क मार्ग, 1.33 करोड़ रुपये से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की विज्ञान प्रयोगशाला, 1.20 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना सुधार हरिपुर, 1.61 करोड़ रुपये लागत के ग्राम पंचायत भवन सुल्तानपुर, 12.14 करोड़ रुपये लागत की परवाणु टाउनशिप और हिम एरा शॉप मार्ट जाबली में औद्योगिक सड़कों के उन्नयन कार्यों के शिलान्यास किए। 

धर्मपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने अपना ईमान बेच दिया और पार्टी के विरुद्ध जाकर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट किया। उन्होंने कहा ‘‘जिन लोगों ने क्रॉस वोट के लिए अनैतिक आचरण अपनाया, पार्टी को धोखा दिया, उन्हें कोई दैवीय ताकत भी नहीं बचा सकती। 28 फरवरी को बजट पारित होना था, लेकिन कुछ विधायकों ने स्पीकर को धमकाया। सीपीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस की सुरक्षा में कांग्रेस पार्टी के छह बागी विधायक हेलीकॉप्टर से शिमला पहुंचे, लेकिन बजट पास करवाने के लिए विधानसभा में नहीं बैठे। आज बागी छुपे हुए हैं और परिजन भी उनके लिए परेशान हैं।’’

उन्होंने कहा कि आम लोगों को लाभ पहंुचाने के लिए वर्तमान राज्य सरकार ने बिना किसी मांग के अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जो शायद भाजपा को पसंद नहीं आई। अपने पहले बजट में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के प्रयास किए, जबकि इस बार दूसरे बजट में आम लोगों के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रुपये की, विधवा महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च उठाने के लिए राज्य सरकार योजना लाई तथा दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया, लेकिन जब बजट पारित करने की बारी आई तो पार्टी के ही छह विधायकों ने विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के तहत आज प्रदेश के 4000 अनाथ बच्चे सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं आपके लिए आया हूं, आपके लिए काम करूंगा और षड़यंत्रों से डरने वाला नहीं। प्रदेश की संपदा को किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दूंगा। जो ईमान बेचकर आये हों, वो क्या सेवा करेंगे। धन नहीं, बल्कि जनता ही वर्तमान राज्य सरकार की ताकत है।’’

अपने भावुक सम्बोधन में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष शायद सत्ता के भूखे हैं जबकि मुझे कुर्सी से अधिक जनता की सेवा का मोह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन भर उन्होंने संघर्ष किया, मुसीबतों का डटकर सामना किया है। वर्तमान राज्य सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने हैं और राहुल गांधी ने ही उन्हें गरीबों की ईमानदारी से सेवा करने की राह दिखाई है। वर्तमान राज्य सरकार आमजन की सरकार है और आम आदमी का शोषण कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Shivraj

शिवराज का BIG SHOCK: UPA ने किया MSP पर धोखा! बोले- ‘कत्ल’ भी करते हो तो चर्चा नहीं होती!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
UP BJP Next President 2025 Niranjan Jyoti

UP BJP President 2025: क्या साध्वी निरंजन ज्योति बनेंगी यूपी बीजेपी अध्यक्ष?

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
IndiGo Flights

IndiGo Flights : पिता की अस्थियां लेकर एयरपोर्ट पर फंसा बेटा, 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Winter Health Tips

Winter Health Tips: गोलगप्पे खाने से खिसका जबड़ा, सर्दियों में डैंड्रफ का इलाज और 3 सुपरहेल्दी सूप्स

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025

मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का सरकार ने प्रयास। पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण हजारों घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए। आम परिवार की भावना को अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि मैं स्वयं आम परिवार से आया हूं, इसलिए नियमों को बदल कर आपदा में 1.30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का मण्डल तथा सुबाथू में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जहां विधायक जमीन उपलब्ध करवाएंगे, वहां खेल का मैदान बनाया जाएगा तथा इसके लिए समुचित धन उपलब्ध करवाया जाएगा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि लोकतंत्र बलिदानों से मिला है और लोकतंत्र संविधान के अनुरूप चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लालची लोगों ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया, जिसका मुंह तोड़ जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुबह का भूला शाम को घर वापिस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं राजनीति के लिए नहीं, बल्कि लोगों की सेवा के लिए लाई गई हैं।

मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार ने कहा कि सत्ता के भूखे लोगों ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ईमानदारी से लोगों की सेवा कर रहे हैं और सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी। पिछले 14 माह में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। मुख्यमंत्री ईमानदारी से लोगों के काम करने में विश्वास रखते हैं और वे सभी विधायकों द्वारा बताए गए जनहित के कार्र्यों को प्राथमिकता से पूरा कर रहे हैं।

मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के साथ लाखों लोगों की दुआएं और देवी-देवताओं का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि धन-बल से सरकार को अस्थिर कर सत्ता को हथियाने की कोशिश की गई, जो निंदनीय है। आने वाली पीढ़ियां इस घटना को इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में याद रखेगी और इससे पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि 14 माह में वर्तमान सरकार ने 4 चुनावी गारंटियां पूरी की हैं और आने वाले समय में सभी गारंटियां चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी।

स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री एक योद्धा होने के साथ-साथ ईमानदार नेता हैं, जिन्हंे संकट के समय भगवान का आशीर्वाद मिला। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि कुछ साथियों ने उन्हें धोखा दिया है, लेकिन आज सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कसौली का विधायक बिकाऊ नहीं है और हम सभी हिमाचल के स्वाभिमान को बना कर रखेंगे। उन्होंने कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए 88.78 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, कसौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कांग्रेस नेता सुरेंद्र सेठी, एपीएमसी सोलन के चेयरमैन रोशन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

Shivraj

शिवराज का BIG SHOCK: UPA ने किया MSP पर धोखा! बोले- ‘कत्ल’ भी करते हो तो चर्चा नहीं होती!

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
UP BJP Next President 2025 Niranjan Jyoti

UP BJP President 2025: क्या साध्वी निरंजन ज्योति बनेंगी यूपी बीजेपी अध्यक्ष?

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
IndiGo Flights

IndiGo Flights : पिता की अस्थियां लेकर एयरपोर्ट पर फंसा बेटा, 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Winter Health Tips

Winter Health Tips: गोलगप्पे खाने से खिसका जबड़ा, सर्दियों में डैंड्रफ का इलाज और 3 सुपरहेल्दी सूप्स

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Indigo Flight Cancelon Rahul Gandhi

Rahul Gandhi on IndiGo: यह ‘सरकार के एकाधिकार मॉडल’ का नतीजा

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
RBI Repo Rate Cut

RBI Repo Rate Cut: सस्ता हुआ कर्ज, होम और कार लोन की EMI में भारी गिरावट

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

The News Air

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • वेब स्टोरीज

© 2025 THE NEWS AIR