LIVE | ...
बुधवार, 10 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - वेतन में दोगुनी वृद्धि करने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा एग्जीक्यूटिव कोचों के साथ विचार-विमर्श

वेतन में दोगुनी वृद्धि करने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा एग्जीक्यूटिव कोचों के साथ विचार-विमर्श

खेल मुकाबलों के लिए खिलाडिय़ों को तैयार करने के लिए प्रशिक्षकों द्वारा निभाई गई अग्रणी भूमिका को सराहा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 9 अक्टूबर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
एग्जीक्यूटिव कोचों
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

Mahabhoj Novel Analysis

महाभोज: वह उपन्यास जिसने Indian Democracy की असलियत उजागर की

बुधवार, 10 जून 2026
ATM

ATM में Cash खत्म? SBI पर ₹100 करोड़ का गंभीर आरोप

बुधवार, 10 जून 2026
Balirajgarh Archaeological Excavation

बलिराजगढ़: रामायण काल का सबसे बड़ा सबूत?

बुधवार, 10 जून 2026
Financial Union Territor

क्या Mumbai बनेगा India का पहला Financial Union Territory?

बुधवार, 10 जून 2026

चंडीगढ़, 9 अक्तूबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को ऐलान किया कि हाल ही में एशियाई खेल में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को चीन से वापसी के 10 दिनों के अंदर-अंदर नकद इनाम और अन्य लाभ दिए जाएंगे।
यहाँ एग्जीक्यूटिव कोचों के साथ विचार-विमर्श के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने पदक विजेता खिलाडिय़ों के सम्मान की कभी परवाह नहीं की, परन्तु हमारी सरकार इस कार्य को पूरी प्राथमिकता देगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि पदक विजेताओं को वतन वापसी के बाद में जल्द से जल्द नकद इनाम और अन्य लाभ दिए जाएँ। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र मंतव्य चीन में हुई एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाना है।
एक खिलाड़ी के जीवन में प्रशिक्षकों की निर्णायक भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए खिलाडिय़ों को तैयार करने के लिए प्रशिक्षकों का रोल अहम होता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों द्वारा मेहनत और खिलाडिय़ों में भरे आम्त-विश्वास के साथ वह मैदान में उपलब्धियाँ हासिल करते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य खिलाडिय़ों के कॅरियर में दिए गए बेमिसाल योगदान के लिए प्रशिक्षकों का सम्मान करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के पास बहुत बढिय़ा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल ही में हुई एशियाई खेलों में अपनी काबिलीयत का लोहा मनवाया है। इन खेलों में पंजाब के खिलाडिय़ों ने कई पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि इसका सेहरा एक ओर खिलाडिय़ों के समर्पण को जाता है, दूसरी ओर प्रशिक्षकों द्वारा निभाई गई अग्रणी भूमिका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। भगवंत सिंह मान ने एशियाई खेलों में खेल भावना के शानदार मुज़ाहरे के लिए इन खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को मुबारकबाद दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में खेल सभ्याचार को सुरजीत करने के लिए वचनबद्ध है और इसमें प्रशिक्षक अहम रोल अदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए कोशिशें कर रही है और इसलिए खेलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि खेलों को प्रोत्साहित कर पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए प्रशिक्षक एक प्रेरक की भूमिका निभा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के पुरज़ोर यत्नों के स्वरूप पंजाब के इन खिलाडिय़ों ने राज्य के लिए नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने के लिए उनको नकद इनाम और अन्य सुविधाएं दे रही है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इतिहास में यह पहला मौका है, जब पंजाब के खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी के लिए भी वित्तीय सहायता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में आईं नयी तकनीकों संबंधी वाकिफ़ होकर खिलाडिय़ों को तैयारी करवाने में प्रशिक्षक सबसे अहम होते हैं। उन्होंने कहा कि इससे खिलाडिय़ों को भविष्य की चुनौतियों से बढिय़ा तरीके से निपटने के योग्य बनाने में मदद मिली है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह हमारे लिए ख़ुशी का अवसर है कि एशियाई खेलों में गए पंजाब के 48 में से 33 खिलाडिय़ों ने कुल 19 पदक जीते हैं, जिनमें से आठ स्वर्ण, छह रजत और पाँच कॉस्य पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद एशियाई खेलों के इतिहास में पंजाब के खिलाडिय़ों ने इस बार सबसे अधिक पदक जीते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में हीरे पैदा करने के लिए प्रशिक्षक बहुत मेहनत करते हैं और परमात्मा की कृपा स्वरूप यह जि़म्मेदारी उनको मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टी की बात है कि उनकी सरकार ने 12000 से अधिक अध्यापकों की सेवाएं रेगुलर की हैं और एग्जीक्यूटिव कोचों के वेतन में वृद्धि करके इसको दोगुना कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 37000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी हैं। उन्होंने कहा कि अब अधिक से अधिक सरकारी नौकरियाँ हासिल करने के लिए गाँवों में मुकाबलेबाज़ी चल रही है। उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, प्राईवेट सैक्टर में और 2.89 लाख नौकरियाँ दी जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों की असंख्य ऊर्जा को सही दिशा में ले जाने के लिए वचनबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने दुख से कहा कि पंजाब में पिछली सरकारों ने खेल के क्षेत्र को बुरी तरह से अनदेखा किया, जिससे राज्य को बहुत बड़ा नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार खेल के क्षेत्र में पुरातन शान बहाल करने के लिए शिद्दत से काम कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मज़बूत कर रही है, जिससे उभरते हुए खिलाडिय़ों को विश्व स्तरीय सुविधाएं हासिल हो सकें।
इस अवसर पर खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सभी आदरणीय गणों का स्वागत किया।
इस दौरान दो प्रशिक्षकों नीतीश ठाकुर और जगबीर सिंह ने वेतन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का तहे-दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य में खेल सभ्याचार को प्रफुल्लित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने वेतन बढ़ाने की लम्बे समय से लटकती आ रही माँग को स्वीकार करने के लिए मुख्यमंत्री के शुक्रगुजार होते हुए कहा कि इससे वह अपनी ड्यूटी और अधिक समर्पित भावना और उत्साह से निभाएंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विराट के साथ मैच विनिंग पार्टनरशिप पर बोले राहुल

Next Post

नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग के 15 महीने: पंजाब पुलिस ने 20979 नशा-तस्करों समेत…..

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mahabhoj Novel Analysis

महाभोज: वह उपन्यास जिसने Indian Democracy की असलियत उजागर की

बुधवार, 10 जून 2026
ATM

ATM में Cash खत्म? SBI पर ₹100 करोड़ का गंभीर आरोप

बुधवार, 10 जून 2026
Balirajgarh Archaeological Excavation

बलिराजगढ़: रामायण काल का सबसे बड़ा सबूत?

बुधवार, 10 जून 2026
Financial Union Territor

क्या Mumbai बनेगा India का पहला Financial Union Territory?

बुधवार, 10 जून 2026
UP Exports 2 Lakh Crore

UP ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: Export ₹2 Lakh Crore पार

बुधवार, 10 जून 2026
Oil Tanker

अमेरिकी वारप्लेन ने Oil Tanker पर किया हमला, 24 भारतीयों की जान खतरे में

बुधवार, 10 जून 2026
Next Post
IGP Punjab police

नशों के विरुद्ध निर्णायक जंग के 15 महीने: पंजाब पुलिस ने 20979 नशा-तस्करों समेत.....

ईडी ने दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्ला खान से जुड़े ठिकानों पर ली तलाशी

ईडी ने दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्ला खान से जुड़े ठिकानों पर ली तलाशी

हमास-इज़राइल हिंसा में मरने वालों की संख्या लगभग 1,600 तक पहुंची

हमास-इज़राइल हिंसा में मरने वालों की संख्या लगभग 1,600 तक पहुंची

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।