LIVE | ...
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में की जनसभाएं, भाजपा – कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में की जनसभाएं, भाजपा – कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 05 जुलाई (The News Air): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के लिए चुनाव प्रचार किया। मान ने यहां कई जनसभाओं को संबोधित किया और भाजपा व कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहिंदर भगत के साथ जालंधर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या -74, 34 और वार्ड संख्या – 38 में जनसभाएं की और लोगों से आप उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि इस चुनाव के परिणाम से सरकार में कोई बदलाव नहीं हो सकता। न तो हमारी सरकार गिरेगी और न ही किसी और की सरकार बनेगी, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत से आपको सरकार में हिस्सेदारी मिलेगी, जिससे इस क्षेत्र का विकास और तेज गति से होगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से वादा किया और कहा कि आप उम्मीदवार को जिताएं, आपकी जो भी अर्जी मोहिंदर भगत मेरे पास लाएंगे मैं उन सभी पर हस्ताक्षर कर पास करुंगा*

मान ने कहा कि वह काफी समय से दोआबा में कार्यालय खोलने की योजना बना रहे थे, ताकि वह दोआबा और माझा क्षेत्र के लोगों से मिल सकें। इस उपचुनाव में एक अच्छी बात ये हुई कि आखिरकार वह उस योजना को लागू करने में सफल रहे और यहां अपना कार्यालय स्थापित किया। अब लोगों को अपने काम करवाने के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। अब सरकार खुद आपके दरवाजे पर है। मान ने कहा कि वह चुनाव के बाद भी इस आवास को अपने पास रखेंगे ताकि वह दोआबा और माझा क्षेत्र के लोगों के लिए सप्ताह में कम से कम दो दिन उपलब्ध रह सकें।

उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर हमला बोला और कहा कि कहा कि वह जालंधर के डिप्टी मेयर रहते हुए अपने वार्ड का काम नहीं करा सकी तो इतना बड़ा विधानसभा क्षेत्र का काम कैसे कराएगी? मान ने कहा कि गली – नाली और सीवरेज सिस्टम आदि का काम नगर निगम के अंतर्गत आता है। जालंधर नगर निगम में अभी कांग्रेस का मेयर है, उसने इसके लिए कुछ नहीं किया।

मान ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल का इतना बुरा हाल हो गया है कि सुखबीर बादल अपने उम्मीदवार से समर्थन वापस लेकर लोगों से बहुजन समाज पार्टी को वोट करने के लिए बोल रहे हैं।

मान ने कहा कि मैं राजनीति में पैसे कमाने नहीं आया हूं। अगर मुझे पैसे कमाने होते तो कलाकार के तौर पर मैं आज तक बहुत कमा चुका होता। आज से 20 साल पहले मुझे एक शो के लिए 25 लाख रुपए मिलते थे। विदेशों में एक शो के 75 से 80 लाख मिलता था। मैं पंजाब के लोगों की सेवा के लिए और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए राजनीति में आया हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे पैसे नहीं कमाने है, लेकिन जिस-जिस ने पंजाब को लूटा है मैं उससे ब्याज समेत वापस लूंगा और उससे आम लोगों के विकास के लिए काम करुंगा। उन्होंने कहा कि मुझे हराने के लिए अकाली दल भाजपा और कांग्रेस तीनों पार्टियां इकट्ठी हो गई है क्योंकि तीनों ने मिलकर पंजाब को लूटा है। उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियों को इस बात से बहुत दिक्कत है कि आम घरों के नौजवान विधायक मंत्री और मुख्यमंत्री कैसे बन गए।

यह भी पढे़ं 👇

Social Media War Against India Fake News Analysis 2026

Social Media War Against India Fake News Analysis 2026: क्या आपके फोन पर आ रही फेक वीडियो विदेशी साजिश है?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Nifty 50 Longest Losing Streak Stock Market Crash

Nifty 50 Longest Losing Streak Stock Market Crash: क्या बियर मार्केट में एंट्री कर चुका है शेयर बाजार?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence Critical Thinking Work Quality: क्या आप भी एआई के जवाबों पर आंख बंद करके भरोसा कर रहे हैं?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Virsa Singh Valtoha

Virsa Singh Valtoha Fake AI Audio Case: क्या AI ऑडियो से घिरी पंजाब की राजनीति?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

मान ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर भी हमला बोला और कहा कि उसने यहां के लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि उसे आम आदमी पार्टी में रहते हुए दो नंबर के काम करने में दिक्कत होती थी, इसलिए भाजपा में चला गया। आजकल भाजपा भ्रष्टाचारी नेताओं की पहली पसंद है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जिसका बाप सोने की बिस्किट की स्मगलिंग करता है, वह मुझपर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है।

पंजाब को फिर से रंगला बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दें- मोहिंदर भगत

आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों और गरीबों की सरकार है। मान सरकार अमीरों से टैक्स वसूल कर उस पैसे से आमलोगों को सुविधाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ जालंधर रहने के लिए आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के विकास के लिए बेहद संवेदनशील हैं, इसलिए आम आदमी पार्टी का इस चुनाव में जीतना बेहद महत्वपूर्ण है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विजीलैंस ब्यूरो ने हवलदार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया

Next Post

सीएम मान की अनूठी पहल, जालंधर में डॉक्टरों के साथ की मीटिंग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Social Media War Against India Fake News Analysis 2026

Social Media War Against India Fake News Analysis 2026: क्या आपके फोन पर आ रही फेक वीडियो विदेशी साजिश है?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Nifty 50 Longest Losing Streak Stock Market Crash

Nifty 50 Longest Losing Streak Stock Market Crash: क्या बियर मार्केट में एंट्री कर चुका है शेयर बाजार?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence Critical Thinking Work Quality: क्या आप भी एआई के जवाबों पर आंख बंद करके भरोसा कर रहे हैं?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Virsa Singh Valtoha

Virsa Singh Valtoha Fake AI Audio Case: क्या AI ऑडियो से घिरी पंजाब की राजनीति?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Abhijit Dipke Jantar Mantar March

CJP Delhi Protest CEC Gyanesh Kumar Resignation: 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Manali Tourist Heavy Traffic Congestion News

Manali Tourist Heavy Traffic Congestion News: क्या मनाली यात्रा का आपका प्लान भी अटक सकता है?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Next Post
CM Mann

सीएम मान की अनूठी पहल, जालंधर में डॉक्टरों के साथ की मीटिंग

पेंशन योजना

डा. बलजीत कौर के आदेश पर पटियाला में बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ कार्रवाई, चार बच्चों को बचाया गया

हाथरस

हाथरस 'सत्संग' भगदड़ पर 'भोले बाबा' की पहली बार आई प्रतिक्रिया, कहा-

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।