LIVE | ...
रविवार, 4 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केंद्र सरकार की डीडीए की लापरवाही ने ली मां-बेटे की जान, एलजी दें इस्तीफा- आप

केंद्र सरकार की डीडीए की लापरवाही ने ली मां-बेटे की जान, एलजी दें इस्तीफा- आप

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 1 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 01 अगस्त (The News Air): आम आदमी पार्टी ने मयूर विहार फेस-3 में केंद्र सरकार के डीडीए द्वारा बनाए जा रहे नाले में डूबने से हुई मां-बेटे की मौत पर एलजी वीके सक्सेना का इस्तीफा मांगा है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का कहना है कि बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद निर्माणाधीन नाले में पानी भर गया। डीडीए ने वहां कोई बोर्ड तक नहीं लगा रखा था, ताकि लोगों को पता चल सके। उस नाले में ढाई साल का बच्चा गिर गई। उसे डूबता देख बचाने आई उसकी मां भी पानी में डूब गई और दोनों की दुखद मौत हो गई। यह हादसा नहीं, हत्या है। इसके लिए सीधे तौर पर एलजी के अधीन डीडीए जिम्मेदार है, लेकिन इस पर भाजपा और एलजी पूरी तरह मौन हैं। वहीं, स्थानीय विधायक कुलदीप कुमार का कहना है कि डीडीए ने जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन नहीं किया। इसलिए यह हादसा हुआ। एलजी को दिल्ली सरकार के काम रोकने का बड़ा शौक है, लेकिन अपने अधीन विभागों पर कोई ध्यान नहीं है।

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह, वरिष्ठ नेता कुलदीप कुमार और मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मयूर विहार में मां-बेटी की नाले में डूबने से हुई दुखद मौत को लेकर गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता की। संजय सिंह ने कहा कि बुधवार को दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भयंकर बारिश हुई। जिसके कारण कई जगहों पर जलभराव हुआ। हमारे मंत्री, विधायक और पार्षदों ने अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार मौके पर जाकर काम किया। अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर जो भी जरूरी इंतजाम किए जा सकते थे, वो किए गए। लेकिन इस बीच एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई और भाजपा और दिल्ली के एलजी इस पर पूरी तरह से मौन हैं। इन लोगों के मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है। इसकी वजह ये है कि दिल्ली बॉर्डर पर मयूर विहार फेज 3 में एलजी और केंद्र के अधीन डीडीए नाले का पुनर्निर्माण करा रहा था। डीडीए ने घोर लापरवाही करते हुए नाले को नहीं ढका। वहां किसी तरह का बोर्ड नहीं लगाया गया, ताकि लोगों को पता चले कि वहां निर्माण कार्य चल रहा है। इस बीच एक ढाई साल का बच्चा इस नाले में गिर गया और उसे बचाने के लिए गई उसकी मां भी नाले में गिर गई, और मां-बेटे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा नहीं, हत्या है। और इस हत्या के लिए डीडीए के वे लोग जिम्मेदार हैं जिन्होंने यह निर्माण कार्य करते हुए जरा सी भी सावधानी नहीं बरती।

संजय सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं चल सकता कि जहां भाजपा और एलजी की जिम्मेदारी होगी, वहां वे पूरी तरह से खामोश रहेंगे और कोई एक शब्द भी नहीं बोलेंगे। इस घटना की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उनसे जितना भी हो सका, मौके पर जाकर उन्होंने सारे प्रयास किए। इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है? क्या इसके लिए जिम्मेदारी तय नहीं होनी चाहिए? भाजपा बार-बार मेयर को गिरफ्तार करने की बात करती है। मुख्यमंत्री को पहले से ही फर्जी मामले में जेल में डाल रखा है, अब कहती है कि वो इस्तीफा दे दें। इस घटना के लिए दिल्ली के एलजी को बर्खास्त करना चाहिए। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एक मासूम बच्चे और उसकी मां की जान गई है। केंद्र की भाजपा सरकार और डीडीए क्या काम कर रहे हैं?

संजय सिंह ने कहा कि अब तो देश की संसद लीक हो गई है। बाहर पेपर लीक होता है, अंदर संसद लीक होती है। इस सरकार में हर जगह केवल लीक ही हो रहा है। मोदी हैं तो हर जगह लीक, रिश्वतखोरी मुमकिन है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से लेकर पूर्वांचल और द्वारका एक्सप्रेस वे में हर जगह गड्ढे हैं। कभी दिल्ली, कभी राजकोट, तो कभी जबलपुर का एयरपोर्ट गिर जाता है। कहीं अटल सेतु में दरार पड़ रही है, तो गुजरात में मोरबी का पुल गिर गया है और बिहार में कई पुल गिर गए। ये इस देश में क्या हो रहा है? भाजपाइयों ने इलेक्टोरल बॉन्ड से कितनी रिश्वत खा ली है? और कितने पैसे खाकर ये लोगों की जान जोखिम में डालेंगे? पैसे लेते वक्त यह भी सोचना चाहिए था कि जिस संसद की छत लीक हो रही है, वहां प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह भी बैठते हैं। संसद भवन में जिन कंपनियों ने काम किया उन्होंने भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए कितनी रिश्वत और चंदा दिया, इसकी जांच होनी चाहिए। संसद भवन का डिजाइन एचसीपी डिजाइन प्लानिंग और मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक बिमल पटेल ने तैयार किया है, जो गुजरात से आते हैं। अगर देश की नई संसद पहली बारिश भी नहीं झेल पा रही है तो आप समझ सकते हैं कि किस हद तक भ्रष्टाचार किया गया है। भाजपा सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इन्हें हर जगह, हर निर्माण में रिश्वत चाहिए। भाजपा ने करीब 3.2 लाख करोड़ रुपए का ठेका उन कंपनियों को दिया जिन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए इन्हें रिश्वत दी है। लोगों का जीवन जोखिम में डालकर भाजपा के लोग रिश्वत खा रहे हैं। कम से कम इन्हें इतना तो सोचना चाहिए कि संसद में मोदी जी और अमित शाह भी बैठते हैं, वहां भी रिश्वत खा ली। भ्रष्टाचार करने में भाजपा ने भगवान राम को भी नहीं छोड़ा। भगवान राम के मंदिर का गर्भ गृह की छत पहली बारिश में ही टपकने लगी थी।

यह भी पढे़ं 👇

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

इस दौरान कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि डीडीए की नाकामी की वजह से एक मां और मासूम बच्चे की मौत हो गई। मेरे कई बार आग्रह करने और पत्र लिखने के बाद डीडीए ने आखिरकार दिल्ली और यूपी की खोड़ा कॉलोनी के बीच इस नाले का पुनर्निर्माण का कार्य शुरू करवाया। लेकिन इसके बावजूद इसमें इतनी लापरवाही बरती गई कि निर्माण कार्य के दौरान वहां एक बोर्ड तक नहीं लगाया गया, न ही वहां कोई बैरिकेडिंग की गई, वह एरिया पूरी तरह से खुला था। बुधवार रात को बारिश के समय एक ढाई साल का बच्चा उस नाले में गिर गया, जब उसकी मां उसे बचाने के लिए गई तो वह भी उसमें गिर गई। जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। डीडीए विभाग सीधे तौर पर दिल्ली के एलजी के अधीन आता है। हम बार-बार कहते हैं कि उन्हें दिल्ली जल बोर्ड के मामले में दखल देने, अधिकारियों को धमकाने और दिल्ली के कामों में रोड़े पैदा करने का बहुत शौक है। लेकिन जो विभाग सीधे तौर पर उनके अधीन आते हैं, उस पर उनका रत्ती भर भी ध्यान नहीं है। यह कोई आम हादसा नहीं, बल्कि हत्या है जो डीडीए के अधिकारियों की लापरवाही के चलते हुई है। एलजी ऐसे अफसरों को कब सजा देंगे? उस परिवार को न्याय मिलना चाहिए और उन अधिकारियों को निलंबित करके उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उपराज्यपाल सबके सामने आकर इसकी जिम्मेदारी लें कि उनकी लापरवाही के कारण एक मां और मासूम बच्चा इस दुनिया से चले गए। इस घटना के दौरान मैं पीड़ित परिवार के साथ पूरे समय मौजूद था। इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। लेकिन जो लोग बात-बात पर राजनीति करते थे, वो लोग गायब हैं।

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हम सब जानते हैं कि दिल्ली में कई सारी एजेंसियां काम करती हैं। एलजी को दिल्ली सरकार के काम रोकने का तो बहुत शौक है लेकिन अपने काम समय से और जिम्मेदारी से करने के लिए वे कभी नजर नहीं आते। सुप्रीम कोर्ट ने भी अक्टूबर 2023 में कहा था कि केवल अपने हाथ में पावर लेने की होड़ में दिल्ली की हालत खराब की जा रही है। डीडीए सीधे तौर पर एलजी के तहत आता है। यह घटना बेहद दुखद है, लेकिन इसे टाला जा सकता था। जब इतनी बारिश हो रही है और पता है कि दिल्ली और उत्तराखंड में बादल फटा है, जिसकी वजह से जलभराव की पूरी संभावना है, तो इतना बड़ा नाला खुला कैसे छोड़ दिया गया? उसे क्यों नहीं ढका गया? उस नाले को ढकना चाहिए था, वहां बोर्ड लगाया जाना चाहिए था। डीडीए और एलजी को केवल इतना करना है कि वे अपना काम ढंग से कर लें। दिल्ली सरकार के कामों को रोकना उनकी प्राथमिकता तो है ही, लेकिन वे अपना काम सही से करें। दिल्ली में ही नहीं भाजपा के तहत पूरे भारत में जहां-जहां निर्माण कार्य हुए हैं, चाहे वो जम्मू की ऑल वेदर सड़क हो, एयरपोर्ट टर्मिनल हो या एक्सप्रेस वे हो। इन सबमें इन्होंने केवल अपनी जेबें भरी हैं। इन्हें लोगों की जान की कोई परवाह नहीं है। ये केवल 2 लाख का मुआवजा देकर अपनी जान छुड़ा लेते हैं। ऐसे लोगों पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए, तभी इनकी जवाबदेही तय होगी। आज ये लोग मीडिया के सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन उनसे सवाल पूछा जाना चाहिए कि क्या इस हादसे को टाला जा सकता था?

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने बिभव कुमार से कहा- हत्यारों को जमानत देते हैं, तुम्हें नहीं

Next Post

Motorola ने भारत में लॉन्च किया 50MP कैमरा वाला धांसू 5G फोन,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Social media influencer Mad Sandhu shot Amritsar

Social Media Influencer Mad Sandhu Shot Amritsar: क्या पुरानी रंजिश में हुआ मैड संधू पर जानलेवा हमला?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
MLA Sukhveer Singh Maiserkhana

AAP Suspends Maur MLA Sukhveer Singh Maiserkhana: क्या सरकारी स्कूलों पर सच बोलना पड़ा भारी?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Next Post
Motorola

Motorola ने भारत में लॉन्च किया 50MP कैमरा वाला धांसू 5G फोन,

Motorola

हमास को दूसरा बड़ा झटका सैन्य टॉप कमांडर डेफ भी इसरायली हमले में मारा गया

Motorola

वायनाड-हिमाचल से पहले 5 खतरनाक लैंडस्लाइड, एक में तो बह गए 4200 से ज्यादा गांव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।