बुधवार, 11 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

फोर्टिस हेल्थकेयर मोहाली में 900 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

इस निवेश से राज्य की जनता के लिए उपलब्ध होगी 400 से अधिक बिस्तरों की सुविधा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025
A A
0
Sanjeev Arora
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 19 सितंबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब को जीवंत, स्वस्थ और समय के अनुसार बनाने के कदम के रूप में, कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज घोषणा की कि फोर्टिस हेल्थकेअर ने अपने मौजूदा कैंपस का और विस्तार करने के लिए मोहाली में 900 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने का निर्णय लिया है। इस विस्तार योजना के तहत फोर्टिस हेल्थकेअर 400 से अधिक बिस्तरों की क्षमता बढ़ाएगा, जिससे एक विश्व स्तरीय और अधिक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए, कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि इस विस्तार से फोर्टिस अस्पताल मोहाली का यह एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल कैंपस 13.4 एकड़ से अधिक में फैल जाएगा। यह प्रोजेक्ट 2500 से अधिक व्यक्तियों को सीधे तौर पर रोजगार देगा और 2200 से अधिक व्यक्तियों के लिए अप्रत्यक्ष नौकरियाँ पैदा होंगी, जिससे पंजाब की उन्नत स्वास्थ्य देखभाल और मेडिकल टूरिज़्म हब के रूप में भूमिका बढ़ेगी।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार स्वस्थ, रंगला पंजाब के निर्माण के लिए जन-निजी स्वास्थ्य देखभाल को मज़बूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस संबंध में श्री संजीव अरोड़ा ने आज फोर्टिस हेल्थकेअर द्वारा राज्य में किए गए निरंतर निवेशों और विस्तार योजना का स्वागत किया, जिससे पंजाब के डॉक्टरी उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में उभरने पर ज़ोर दिया गया।

और विवरण साझा करते हुए, उन्होंने कहा कि इस विकास से पंजाब क्लस्टर 1,000 बिस्तरों को पार कर जाएगा, जिसमें 2,500 करोड़ रुपये से अधिक का संचयी निवेश होगा, जिसकी भविष्य में और योजना बनाई जाएगी। यह उत्तरी भारत में सबसे बड़े और रणनीतिक तौर पर सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में से एक केंद्र के रूप में पंजाब की ताक़त को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि फोर्टिस पहले ही पंजाब में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुका है, जिससे विश्व स्तरीय अस्पतालों का एक मज़बूत नेटवर्क बन गया है। मोहाली में अपने निवेश में, फोर्टिस पहले ही 375 बिस्तरों की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिसमें 194 आईसीयू बिस्तर हैं जो 40 स्पेशलिटीज़ में हैं और कार्डियक साइंसेज़, ऑन्कोलॉजी, अंग प्रत्यारोपण, रोबोटिक सर्जरी और क्रिटिकल केयर में क्षेत्र में अग्रणी हैं। लुधियाना स्थित फोर्टिस अस्पताल में 259 बिस्तरों की सुविधा है (2013 से) और 2023 में स्तन स्वास्थ्य, डायबिटीज़ और रीढ़ की हड्डी की देखभाल में सुपर-स्पेशलिटी क्लीनिकों के साथ नई 70 बिस्तरों की सुविधा शुरू की गई है।

यह भी पढे़ं 👇

Hardeep Mundian

Punjab Budget Debate : भगवंत सिंह मान सरकार ने चार वर्षों में वे काम किए जो 70 वर्षों में नहीं हुए : हरदीप सिंह मुंडियां

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi Excise Case

Delhi Excise Case : केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

बुधवार, 11 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान का सबसे बड़ा हमला, सरकार पर चौतरफा घेरा, सेंसेक्स 1342 अंक धड़ाम

बुधवार, 11 मार्च 2026
Energy Crisis India

Energy Crisis India: विदेश नीति पर हरजोत बैंस का बड़ा हमला

बुधवार, 11 मार्च 2026

इसी प्रकार, अमृतसर स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में 4.5 एकड़ के कैंपस में 173 बिस्तरों की सुविधा है, जो पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को सुविधा प्रदान कर रहा है। श्रीमान सुपर स्पेशलिटी – जालंधर में 300 बिस्तरों वाला अस्पताल है, जहाँ फोर्टिस ने भविष्य के विस्तार के लिए 2.5 एकड़ अतिरिक्त भूमि प्राप्त की है।

इसके अलावा, श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार रंगला और स्वस्थ पंजाब के लिए एक मज़बूत आधार बना रही है। पंजाब सरकार यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज को भी सुनिश्चित कर रही है और जनसामान्य के बुनियादी ढाँचे को मज़बूत कर रही है। फोर्टिस हेल्थकेअर की विस्तार योजना राज्य के स्वास्थ्य देखभाल वातावरण में निजी कंपनियों के बढ़ते विश्वास को उजागर कर रही है। ये पहलें संयुक्त रूप से विश्व स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करेंगी, हज़ारों नौकरियाँ पैदा करेंगी और पंजाब को उन्नत स्वास्थ्य देखभाल और मेडिकल टूरिज़्म के नक्शे पर मज़बूती से स्थापित करेंगी।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के उद्योग और वाणिज्य सचिव श्री कमल किशोर यादव, आईएएस, इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ श्री अमित ढाका और फोर्टिस हेल्थकेअर के कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख मनु कपिला भी उपस्थित थे।

Previous Post

दरियाओं के कटाव भराई के कार्यों में और तेज़ी लाई जाए: बरिंदर कुमार गोयल द्वारा अधिकारियों को निर्देश

Next Post

आम आदमी को बड़ी राहत – मुख्यमंत्री द्वारा वेरका के दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Hardeep Mundian

Punjab Budget Debate : भगवंत सिंह मान सरकार ने चार वर्षों में वे काम किए जो 70 वर्षों में नहीं हुए : हरदीप सिंह मुंडियां

बुधवार, 11 मार्च 2026
Delhi Excise Case

Delhi Excise Case : केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई लोगों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

बुधवार, 11 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान का सबसे बड़ा हमला, सरकार पर चौतरफा घेरा, सेंसेक्स 1342 अंक धड़ाम

बुधवार, 11 मार्च 2026
Energy Crisis India

Energy Crisis India: विदेश नीति पर हरजोत बैंस का बड़ा हमला

बुधवार, 11 मार्च 2026
Barinder Goyal

Punjab Mining Revenue: पोटाश खोज से 20,000 करोड़ आय संभव

बुधवार, 11 मार्च 2026
Punjab Vidhan Sabha

LPG Crisis Proposal: पंजाब विधानसभा में केंद्र की विदेश नीति पर प्रस्ताव

बुधवार, 11 मार्च 2026
Next Post
Verka Milk Rate Revised 30th April 2025 Update

आम आदमी को बड़ी राहत – मुख्यमंत्री द्वारा वेरका के दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान

aap

‘‘आप’’ और भाजपा सरकार में हुए काम पर बहस की सीएम रेखा गुप्ता की चुनौती स्वीकार- सौरभ भारद्वाज

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।