LIVE | ...
बुधवार, 23 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - LPG Crisis Proposal: पंजाब विधानसभा में केंद्र की विदेश नीति पर प्रस्ताव

LPG Crisis Proposal: पंजाब विधानसभा में केंद्र की विदेश नीति पर प्रस्ताव

पंजाब विधानसभा में एलपीजी संकट और केंद्र की विदेश नीति को लेकर प्रस्ताव पेश, कल होगी विस्तृत चर्चा।

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 11 मार्च 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Punjab Vidhan Sabha
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

LPG Crisis Proposal: देश भर में उभर रहे गैस और ऊर्जा संकट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पंजाब विधानसभा में आज विदेश नीति में केंद्र सरकार की असफलता और देश की ऊर्जा सुरक्षा पर उसके प्रभाव को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया गया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक द्वारा सदन में पेश किए गए इस प्रस्ताव पर गुरुवार (कल) विस्तृत चर्चा की जाएगी।

प्रस्ताव पेश किए जाने के दौरान सदन में काफी हंगामा भी हुआ, जिसमें सदस्यों ने एलपीजी की बढ़ती कमी और इस स्थिति के गंभीर आर्थिक प्रभावों को लेकर चिंताएँ व्यक्त कीं। स्पीकर ने कहा कि प्रस्ताव औपचारिक रूप से पेश कर दिया गया है और इस पर कल खुलकर चर्चा होगी।

सदस्यों ने जोर देकर कहा कि सदन इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग करता है, क्योंकि एलपीजी की कमी की रिपोर्टों ने पंजाब भर के उपभोक्ताओं, रेस्तरां, ढाबों और छोटे व्यापारियों में बेचैनी पैदा करनी शुरू कर दी है।

प्रस्ताव पेश करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि सदन केंद्र सरकार की असफल विदेश नीति और असंतुलित ऊर्जा नीति के कारण देश में उत्पन्न स्थिति पर अपनी गहरी चिंता और नाराजगी दर्ज करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की असफल विदेश नीति और असंतुलित ऊर्जा नीति के कारण देश भर में ऊर्जा संकट की स्थिति पैदा हो गई है।

उन्होंने कहा कि भारत में मौजूदा हालात केवल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों का परिणाम नहीं हैं, बल्कि यह कमजोर, असंतुलित और दिशाहीन विदेश नीति का भी नतीजा हैं।

यह भी पढे़ं 👇

23 September History

23 September History: बिस्मार्क की नियुक्ति से लेकर Bruce Springsteen के जन्म तक, जानें आज के दिन की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Depression, Odisha-Andhra में अगले 48 घंटे भारी बारिश का Red Alert

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 23 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 23

आज का राशिफल 23 सितंबर 2026: किस राशि को मिलेगा अचानक धन लाभ? जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 23 सितम्बर 2026

कैबिनेट मंत्री ने चेतावनी दी कि देश की ऊर्जा सुरक्षा अब गंभीर खतरे का सामना कर रही है और देश के विभिन्न हिस्सों से एलपीजी की कमी की चिंताजनक रिपोर्टें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एलपीजी सप्लाई की गंभीर कमी के कारण देश भर में रेस्तरां, ढाबे, छोटे व्यापारी और आम उपभोक्ता गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने सदन को बताया कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई सहित कई बड़े शहरों में पहले ही एलपीजी की उल्लेखनीय कमी की रिपोर्टें सामने आ रही हैं। देश में पाँच लाख से अधिक रेस्तरां का प्रतिनिधित्व करने वाली नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 72 घंटों के भीतर एलपीजी आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो हजारों रेस्तरां और भोजनालय मजबूरन बंद करने पड़ सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि यह संकट पंजाब में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जहाँ कई क्षेत्रों में वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप हो गई है और रेस्तरां, ढाबों तथा छोटे होटल संचालकों को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति रुक रही है।

उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों और भोजनालयों की लागत तेजी से बढ़ रही है, जबकि आम लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का सीधा असर झेल रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इन परिस्थितियों में जनता को भरोसा देने के बजाय केंद्र सरकार गैस सिलेंडरों की कीमतें बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति दर्शाती है कि केंद्र सरकार संकट की गंभीरता को छिपाने की कोशिश कर रही है।

यह प्रस्ताव इस बात पर भी चिंता व्यक्त करता है कि क्या देश की विदेश नीति को इस तरह ढाला जा रहा है, जिससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को दांव पर लगाकर कुछ कॉरपोरेट संस्थाओं के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है।

सदन को बताया गया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें वर्तमान में दिल्ली में 913 रुपये, मुंबई में 939 रुपये और चेन्नई में 1002 रुपये हैं, जबकि हाल ही में घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 1500 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रस्ताव का समर्थन करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार की असफल विदेश नीति ने देश के हितों से समझौता किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की असफल विदेश नीति के कारण आज देश के हित अमेरिका के सामने दांव पर लगे हुए हैं।

प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने देश की विदेश नीति को असफल बताते हुए खाद्य और ऊर्जा क्षेत्रों में उभर रही चुनौतियों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि नंगल और बठिंडा में एनएफएल यूनिट लगभग बंद हो चुके हैं। उन्होंने सवाल किया कि अब हमें यूरिया कहाँ से मिलेगा। यह केवल एलपीजी का ही नहीं बल्कि एलएनजी का भी मुद्दा है, जबकि पानीपत प्लांट को पूरी आपूर्ति मिल रही है।

सदन के समक्ष रखा गया यह प्रस्ताव केंद्र सरकार की असफल विदेश और ऊर्जा नीतियों की कड़ी निंदा करता है और कहता है कि देश एक गंभीर ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रहा है। प्रस्ताव में मांग की गई है कि केंद्र सरकार तुरंत एलपीजी आपूर्ति को सामान्य करने के लिए आपातकालीन कदम उठाए, घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी वापस ले, एक स्पष्ट और पारदर्शी ऊर्जा नीति अपनाए जो भारत के राष्ट्रीय हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे तथा संकट से प्रभावित छोटे व्यापारियों, रेस्तरां उद्योग और आम उपभोक्ताओं के लिए तत्काल राहत उपायों की घोषणा करे।

यह प्रस्ताव केंद्र सरकार से यह भी अपील करता है कि देश की विदेश और ऊर्जा नीतियों को राष्ट्रीय हितों, आर्थिक स्थिरता और जनता की जरूरतों के अनुरूप पुनः परिभाषित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे संकटों से बचा जा सके।

पंजाब विधानसभा में गुरुवार (कल) इस प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab Police Transfers: 19 अफसरों के तबादले, कई जिलों में बड़ा फेरबदल

Next Post

Punjab Mining Revenue: पोटाश खोज से 20,000 करोड़ आय संभव

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

23 September History

23 September History: बिस्मार्क की नियुक्ति से लेकर Bruce Springsteen के जन्म तक, जानें आज के दिन की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Depression, Odisha-Andhra में अगले 48 घंटे भारी बारिश का Red Alert

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 23 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 23

आज का राशिफल 23 सितंबर 2026: किस राशि को मिलेगा अचानक धन लाभ? जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Top 5 News Today

Top 5 News Today: हूतियों की Saudi को धमकी से लेकर UPI Charges तक, जानें आज की बड़ी खबरें

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Jio ₹999 Plan

Jio ₹999 Plan: 98 दिन वैलिडिटी, 2GB Daily Data और ₹35,000 के Free Benefits!

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Next Post
Barinder Goyal

Punjab Mining Revenue: पोटाश खोज से 20,000 करोड़ आय संभव

Energy Crisis India

Energy Crisis India: विदेश नीति पर हरजोत बैंस का बड़ा हमला

Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान का सबसे बड़ा हमला, सरकार पर चौतरफा घेरा, सेंसेक्स 1342 अंक धड़ाम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।