बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नायब सिंह सैनी से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

नायब सिंह सैनी से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

प्रदेश सरकार द्वारा भगवान परशुराम की जयंती को सरकारी स्तर पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री - 36 बिरादरी ने भाजपा सरकार की विकास की नीतियों पर मुहर लगाकर हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाई- जनता ने विपक्ष को लगातार तीसरी बार आईना दिखाया- नायब सिंह सैनी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 14 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, हरियाणा
A A
0
CM Haryana
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 14 दिसंबर (The News Air) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां उनके निवास संत कबीर कुटीर पर प्रदेशभर से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भगवान परशुराम की जयंती को सरकारी स्तर पर बड़े भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके अलावा, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों द्वारा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग पर आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को बुलाकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने समाज की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की 36 बिरादरी ने भाजपा सरकार की विकास की नीतियों पर मुहर लगाकर हरियाणा के इतिहास में पहली बार भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। लोगों के विश्वास से ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार पर जो विश्वास दिखाया है, उस विश्वास पर हम खरा उतरेंगे और हरियाणा को तीव्र गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे।

जनता ने विपक्ष को लगातार तीसरी बार आइना दिखाया

नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव परिणाम से पहले ही विपक्ष के नेताओं ने सरकार बना ली थी और परिणाम आने के बाद वे ईवीएम पर दोष मढ़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यात्राएं निकालकर भाजपा सरकार के 10 सालों का हिसाब मांग रहे थे। लेकिन जब उनसे उनके कार्यकाल का हिसाब मांगा गया तो कोई जवाब नहीं दिया। कांग्रेस कार्यकाल के समय में एक भी सरकारी भर्ती ऐसी नहीं हुई, जो कोर्ट तक न पहुंची हो। जबकि भाजपा सरकार में गरीब घरों के बच्चे भी बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी हासिल कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों के नेता कभी एक दूसरे को गलत बताते थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बड़ी मजबूती से लोगों की सेवा का कार्य कर रहे हैं, तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता गले मिल गए। इसके बाद विपक्ष के लोग ईवीएम को हैक करने की बातें करते हैं। जबकि उन्हें यह नहीं पता कि जनता सब समझती है, इसलिए जनता ने विपक्ष को लगातार तीसरी बार आईना दिखाया है।

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

आमजन को सार्वजनिक सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सरकार की योजनाओं के लाभ पात्र लाभार्थियों को बिना देरी से पहुंचाने का काम किया जाए। यदि किसी नागरिक से शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यों के साथ-साथ नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए नई-नई कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि हरियाणा को विकास के मामले में आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में गरीब के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं, उसी का परिणाम है कि लोगों ने उन नीतियों पर विश्वास जताकर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर चलते हुए लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य है। पिछले 10 सालों में 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं और 7 जिलों में कॉलेज स्थापित करने का काम जारी है। इसके अलावा, हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया गया है, ताकि लड़कियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि गत दिनों प्रधानमंत्री ने बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस की आधारशिला रखी है। इसके माध्यम से किसानों को बागवानी के प्रति और सशक्त बनाया जाएगा, ताकि किसान अधिक आय अर्जित कर सकें।

प्रदेश सरकार ने किसान हित में किए अनेक कार्य

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान हित में अनेक कार्य किए हैं। इस साल बरसात न होने के कारण किसानों पर पड़े आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने 2000 रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस दिया है। अब तक दो किस्तों में 800 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में डाली जा चुकी है। जल्द ही तीसरी किस्त के रूप में लगभग 400 करोड़ रुपये की राशि और जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ने की – मोहन लाल बडौली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली ने कहा कि नये भारत के निर्माता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जिम्मेदारी श्री नायब सिंह सैनी को सौंपकर जन-जन में विश्वास जगाने का काम किया है और उसी का परिणाम है कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ने की है और लोगों के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा विकास के मामले में नये आयाम स्थापित करेगा।

प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हरियाणा देगा अपना महत्वपूर्ण योगदान – राज्य मंत्री गौरव गौतम

इस मौके पर राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर दोगुनी गति से आगे बढ़ेगा और हमारा हरियाणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर व्यक्ति की बात सुनते हैं और उसका समाधान सुनिश्चित करवाते हैं, उनकी इसी कार्यशैली से आज हरियाणावासियों का विश्वास उनके प्रति और अधिक बढ़ा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Breaking: शंभू बॉर्डर पर किसान ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम

Next Post

सरकारी स्कूल पख़ी कला के विद्यार्थियों ने किया पंजाब विधानसभा का दौरा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Vidhan Sabha

सरकारी स्कूल पख़ी कला के विद्यार्थियों ने किया पंजाब विधानसभा का दौरा

Breaking-File

नवांशहर की पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले के पीछे के.जेड.एफ. का हाथ; दो हथियारों सहित तीन काबू

Haryana News

हरियाणा के 22 जिलों और 34 उप-मंडलों में चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।