बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नवांशहर की पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले के पीछे के.जेड.एफ. का हाथ; दो हथियारों सहित तीन काबू

नवांशहर की पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले के पीछे के.जेड.एफ. का हाथ; दो हथियारों सहित तीन काबू

पंजाब पुलिस पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध - विदेशी हैंडलरों द्वारा चलाया जा रहा था यह आतंकवादी मॉड्यूल और पुलिस संस्थाओं और अल्पसंख्यक नेताओं को निशाना बनाने का कार्य सौंपा गया था: डीजीपी गौरव यादव - जी.टी. रोड जालंधर स्थित डेड लेटर बॉक्स से हैंड ग्रेनेड प्राप्त किया था, जांच के दौरान हुआ खुलासा - इस आतंकवादी मॉड्यूल के अन्य सदस्य को पकड़ने के लिए जांच जारी: एआईजी सीआई नवजोत सिंह माहल - 

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 14 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Breaking-File
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 14 दिसंबर (The News Air) नवांशहर की पुलिस चौकी आसरों पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के कुछ दिन बाद, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर ने एस.बी.एस.नगर जिला पुलिस के साथ मिलकर इस हैंड ग्रेनेड हमले के मास्टरमाइंड आतंकवादी मॉड्यूल खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर इस मामले को सफलता पूर्वक सुलझा लिया है। पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान युगप्रीत सिंह उर्फ युवी, जसकरन सिंह उर्फ शाह निवासी जगोतीया और हरजोत सिंह उर्फ जोत निवासी दुगला मोहल्ला, राहों के रूप में की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो हथियार – एक देसी पिस्तौल और एक रिवॉल्वर – सहित छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

यह सफलता इस साल 2 दिसंबर को कुछ व्यक्तियों द्वारा थाना काठगढ़ की पुलिस चौकी आसरों पर किए गए हैंड ग्रेनेड हमले के लगभग दो हफ्तों के भीतर हासिल की गई है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 120 दिनांक 2.12.2024 को थाना काठगढ़ में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 109 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधी जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम (यूके) और अन्य देशों में स्थित हैंडलरों द्वारा चलाए जा रहे केजेडएफ मॉड्यूल के सदस्य हैं और उन्हें पंजाब और हरियाणा में पुलिस संस्थाओं और अल्पसंख्यक नेताओं को निशाना बनाने का कार्य सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि इस मॉड्यूल को पिछले छह महीनों में कम से कम 4.5 लाख रुपये की फंडिंग प्राप्त हुई है।

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने 28 नवंबर को जालंधर के जी.टी. रोड स्थित एक डेड लेटर बॉक्स (डी.एल.बी.) से हैंड ग्रेनेड प्राप्त किया था और 2 दिसंबर को एस.बी.एस. नगर स्थित पुलिस चौकी आसरों को निशाना बनाया था। उल्लेखनीय है कि डी एल बी एक गुप्त ठिकाना होता है जो कि व्यक्तिगत तौर पर मिले बिना दो व्यक्तियों के बीच जानकारी या वस्तुओं के आदान प्रदान के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एआईजी सीआई जालंधर नवजोत सिंह माहल ने बताया कि खुफिया जानकारी और व्यक्तिगत सूचना के आधार पर किए गए ऑपरेशन में सीआई जालंधर की टीम ने एस.बी.एस. नगर पुलिस के साथ मिलकर एस.बी.एस. नगर सिटी के रेलवे क्रॉसिंग के पास एक विशेष नाका लगाया और उक्त अपराधियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर नवांशहर बस स्टैंड की ओर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

उन्होंने कहा कि इस आतंकवादी मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 205 दिनांक 13.12.2024 को थाना सिटी नवांशहर में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत नया मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सरकारी स्कूल पख़ी कला के विद्यार्थियों ने किया पंजाब विधानसभा का दौरा

Next Post

हरियाणा के 22 जिलों और 34 उप-मंडलों में चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Haryana News

हरियाणा के 22 जिलों और 34 उप-मंडलों में चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

Haryana

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के समन्वित कृषि प्रणाली मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता

वित्त मंत्री

'बिल लाओ इनाम पाओ' योजना: टैक्स अनुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए 3592 विजेताओं को...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।