LIVE | ...
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - इंदौर और ऋषिकेश में ट्रेनों में टुकड़ों में मिले महिला के शव की शिनाख्त हुई,

इंदौर और ऋषिकेश में ट्रेनों में टुकड़ों में मिले महिला के शव की शिनाख्त हुई,

हत्या का रहस्य कायम

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 19 जून 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
ट्रेनों
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

इंदौर, 19 जून (The News Air)  शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बुधवार को दावा किया कि इंदौर और ऋषिकेश में दो यात्री ट्रेनों के भीतर अलग-अलग टुकड़ों में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। हालांकि, महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जीआरपी की कवायद जारी है।

जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के दोनों हाथ और दोनों पैर ऋषिकेश में एक यात्री ट्रेन में 10 जून को मिले थे, जबकि उसके शरीर के बाकी हिस्से उत्तराखंड की इस धार्मिक नगरी से करीब 1,150 किलोमीटर दूर इंदौर में एक अन्य यात्री ट्रेन से नौ जून को बरामद किए गए थे। जीआरपी की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया, ‘‘नृशंस हत्याकांड की शिकार महिला की पहचान मीरा (35) के रूप में हुई है। वह रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र की रहने वाली थी।’’ उन्होंने बताया कि मीरा विवाहित थी और उसकी दो बेटियां भी हैं।

 35 वर्षीय महिला की हत्या

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 35 वर्षीय महिला पति से झगड़े के बाद छह जून को अपने घर से चली गई थी और खोजे जाने पर उसका कोई पता नहीं चलने के बाद उसके परिवार ने 12 जून को बिलपांक पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।कोरी ने बताया कि महिला की हत्या के संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही विस्तृत जांच जारी है। जीआरपी इस हत्याकांड में पक्का सुराग देने वाले व्यक्ति को 10,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

यह भी पढे़ं 👇

11 October History in Hindi

11 October History in Hindi: अमिताभ बच्चन के जन्म से लेकर परमाणु बम की चेतावनी तक, 11 अक्टूबर का वो सच जिसने दुनिया बदल दी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: बिहार में 20 सेमी बारिश, 5 राज्यों में रेड अलर्ट जारी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 11 October

Aaj Ka Rashifal 11 October: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती के हाथ पर हिन्दी की देवनागरी लिपि में ‘‘मीरा बेन’’ और ‘‘गोपाल भाई’’ गुदा मिला था। कोरी ने बताया, ‘‘हमें पता चला है कि गोपाल दरअसल मीरा के सगे भाई का नाम है। रतलाम क्षेत्र में एक समुदाय में लड़कियों के हाथ पर उनके नाम के साथ उनके भाई का नाम गुदवाने की परंपरा है।’’

जीआरपी थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि उनकी जुटाई जानकारी के मुताबिक इस साल राज्य भर में मीरा नाम की 39 महिलाएं लापता हुई हैं। उन्होंने बताया, “रतलाम जिले की निवासी मीरा के भाई के नाम (गोपाल) के साथ ही महिला के हुलिये और आभूषणों के आधार पर उसके शव की पहचान की गई। हालांकि, हम पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच भी करा रहे हैं।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

वायु प्रदूषण से कैंसर रोगियों के लिए बढ़ जाता है हृदय रोग और मौत का खतरा : Research

Next Post

डायटीशियन ने खुद 21 दिनों में 7 किलो वजन किया कम! वेट लॉस का ये तरीका है बेहद असरदार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

11 October History in Hindi

11 October History in Hindi: अमिताभ बच्चन के जन्म से लेकर परमाणु बम की चेतावनी तक, 11 अक्टूबर का वो सच जिसने दुनिया बदल दी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: बिहार में 20 सेमी बारिश, 5 राज्यों में रेड अलर्ट जारी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 11 October

Aaj Ka Rashifal 11 October: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab: मान सरकार का नशे पर आखिरी प्रहार, बाइक रैली रवाना

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
CJP Protest Delhi

CJP Protest Delhi: धरने की आग में झुलसी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Next Post
ट्रेनों

डायटीशियन ने खुद 21 दिनों में 7 किलो वजन किया कम! वेट लॉस का ये तरीका है बेहद असरदार

ग्रीष्मोत्सव

ग्रीष्मोत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री ने बतौर मुख्यतिथि की शिरकत

Lal Chand

सीजन दौरान एक दिन में 12. 83 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की हुई रिकार्ड आमद; उसी दिन 12. 47 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।