चंडीगढ़, 7 जुलाई (The News Air)
भारती जनता पार्टी के प्रदेश महा सचिव व कोर समिति के मैंबर रहे मलविंदर सिंह कंग अपने सैंकड़ों साथियों समेत आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में शामिल हो गए। कंग भारतीय जनता पार्टी की पंजाब यूनिट में कई उच्च पदों पर रहे चुके हैं। उन्होंने प्रदेश इकाई के प्रवक्ता के तौर पर भी सेवाएं निभाई हैं। इसके इलावा वह भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय एग्जीक्यूटिव मैंबर रहे और हरियाणा युवा मोर्चा के इंचार्ज के तौर पर भी कार्य किया। कंग पंजाब यूनिवर्सिटी सेनेट के मैंबर रहे और पंजाब यूनिवर्सिटी के इतिहास में लगातार दो बार प्रधान रहने वाले पहले व्यक्ति बने। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से किसानी विरोधी लाए तीन नए कानूनों के विरोध में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। मलविंदर सिंह कंग का ‘आप’ के दिल्ली से विधायक और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह, पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, विधायक और नौजवान विंग के सूबा प्रधान गुरमीत सिंह मीत हेयर और पार्टी के प्रदेश महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट ने पार्टी के मुख्य दफ़्तर चंडीगढ़ में औपचारिक तौर पर स्वागत किया।
पूर्व भाजपा नेता मलविंदर सिंह कंग का स्वागत करते जरनैल सिंह ने कहा कि आज मोदी और कैप्टन की लोक विरोधी नीतियों के कारण सूबे के राजनैतिक, खिलाड़ी, वकील, पत्रकार और समाज सेवी समेत हर वर्ग ‘आप’ के साथ जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नौजवान नेता मलविंदर सिंह कंग का ‘आप’ में आना सिद्ध करता है कि पंजाब के नौजवान प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन करना चाहते हैं।
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मलविंदर सिंह कंग पंजाब के नौजवानों के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मलविंदर सिंह कंग के पार्टी में आने से काफी मजबूती मिली है।