The News Air- पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का सियासी ‘खेल’ शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू से हुई है। इसमें पीएम ने सिखों के साथ अपनी पुरानी यादें बताईं। पंजाब में विवादित मुद्दे सुरक्षा चूक से दूरी बना ली। पंजाब में भाजपा के नेता अब उन्हीं बातों को शेयर कर रहे हैं। पीएम के सिखों के लिए किए काम और उनकी तारीफ़ में कहे शब्द अब भाजपा के प्रचार का हिस्सा बना दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें-BJP में शामिल हुए पूर्व WWE चैंपियन, पंजाब में करेंगे प्रचार
वहीं पीएम मोदी अब पंजाब में 3 रैलियां करने वाले हैं। इनमें 14 को जालंधर, 16 को पठानकोट और 17 फरवरी को अबोहर में चुनावी रैली होगी। इसके ज़रिए वह पंजाब के माझा, मालवा और दोआबा एरिया को कवर करेंगे। 13 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह भी जालंधर और पटियाला में प्रचार करेंगे।
पंजाब के बारे में PM ने यह कहा
रात को फंस गया तो सिखों ने मदद की : पीएम ने कहा कि पंजाब में उन्होंने पार्टी का काम किया है। मैंने पंजाबियों की वीरता देखी है। आतंकवाद के वक़्त कोई शाम के बाद निकल नहीं पाता था। मैं मोगा या तरनतारन में था और अगले स्टेशन पर जाना था। कार्यक्रम की वजह से देर हो गई। मेरे साथ ड्राइवर था। दुर्भाग्य से हमारी गाड़ी रास्ते में ख़राब हो गई। मेरे पास पुरानी अंबेसडर थी। खेत में 2-3 सरदार थे। वह दौड़ते हुए आए। उन्होंने धक्का लगाने में मदद की। उन्होंने हमें कहा कि बुरा न लगे तो एक बात करूं। वह मुझे और ड्राइवर को खेत में बनी झोपड़ी में ले गए। मुझे संभाला और सुबह जाने को कहा। सुबह उनका बेटा मैकेनिक को ढूंढ लाया और कार ठीक करवाई।
अकाली दल से राजनीतिक कंप्रोमाइज : पीएम ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उस समय के लिए अनिवार्य थी। उसकी वजह से पंजाब की एकता और शांति का माहौल बना। पंजाब खून-खराबे से बाहर निकला। भाजपा ने राजनीतिक स्वार्थ के बजाय पंजाब के हित को सर्वोपरि रखते हुए राजनीतिक कंप्रोमाइज किया।
सुरक्षा चूक पर कुछ कहा तो जांच प्रभावित होगी : PM मोदी ने कहा कि इस विषय पर मैंने मौन रखा है। पंजाब के फिरोजपुर में उनकी सुरक्षा चूक पर कुछ कहा तो इससे सुप्रीम कोर्ट द्वारा कराई जा रही जांच प्रभावित होगी। सुप्रीम कोर्ट इस मामले को गंभीरता से देख रहा है। जो सच होगा, देश के सामने आ जाएगा।
डायरेक्ट बैनिफिट से किसानों को ज़्यादा पैसा मिला : मोदी ने कहा कि किसानों के लिए हमने डायरेक्ट बैनिफिट स्कीम शुरू की। उस वक़्त सीएम रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह को इसके लिए मनाया। इसके बाद किसानों ने ख़ुद तारीफ़ की कि उनके पास ज़मीन उतनी ही है लेकिन पैसा ज़्यादा मिला। किसानों ने ख़ुद इसकी वीडियो बनाकर जारी की।
किसान हित में बनाए क़ानून देश हित में वापस लिए : पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कृषि सुधार क़ानून किसान हित में बनाए गए थे लेकिन देश हित में उन्हें वापस लिया गया है। किसानों के कल्याण के लिए मैं जो कर सकता हूं, करता रहूंगा।