LIVE | ...
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को अपना बता श्रेय ले रही थी भाजपा की चाची 420 सरकार, ‘‘आप’’ ने कर दिया एक्सपोज

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को अपना बता श्रेय ले रही थी भाजपा की चाची 420 सरकार, ‘‘आप’’ ने कर दिया एक्सपोज

- 13 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने एमसीडी की बुक्ड प्रॉपर्टी को बिजली कनेक्शन देने का आदेश दिया, लेकिन सीएम रेखा गुप्ता इसे अपना बता रहीं- सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 19 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
sourabh
105
SHARES
698
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 19 नवंबर (राज कुमार) आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने एमसीडी की बुक्ड प्रॉपर्टीज को बिजली कनेक्शन देने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को अपना बता कर श्रेय ले रही भाजपा चाची 420 सरकार की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि बुक्ड प्रॉपर्टी को लेकर कई साल से दिल्ली हाईकोर्ट में केस लंबित था। बीते 13 नवंबर को कोर्ट ने फैसला दिया कि एमसीडी की बुक्ड प्रॉपर्टी को बिजली का कनेक्शन नहीं मिलेगा, यह नहीं हो सकता है, लेकिन सीएम रेखा गुप्ता इसे अपना आदेश बता रही हैं और भाजपा सांसद मनोज तिवारी व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मुख्यमंत्री को बधाई दे रहे हैं। यह बेशर्मी की हद है कि रेखा गुप्ता की सरकार ने ‘‘आप’’ सरकार के कामों को अपना बताकर क्रेडिट चोरी करते-करते अब हाईकोर्ट के साथ ही फर्जीवाड़ा कर दिया। ये लोग इतने बड़े क्रेडिट चोर हैं कि दिल्ली सरकार के जारी आदेश में हाईकोर्ट के फैसले का कहीं जिक्र तक नहीं किया है।

बुधवार को ‘‘आप’’ मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार फर्जीवाड़ा के रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। दुनिया के लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक सरकार फर्जीवाड़े और 420 करने में इतनी आगे निकल सकती है। भाजपा सरकार द्वारा प्रदूषण के डेटा, यमुना की सफाई के साथ फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। जब इनका फर्जीवाड़ा पकड़ा जाता है तो कहते हैं कि क्या इतनी जल्दी ठीक कर दें? अगर इतनी जल्दी ठीक नहीं कर सकते हैं तो फिर ठीक करने का दावा क्यों कर दिया। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने बसें खरीदी और सीएम रेखा गुप्ता उसका क्रेडिट लेना चाहती है। अरविंद केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरी बनवाए और बोर्ड बदल कर रेखा गुप्ता श्रेय लेना चाहती हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का क्रेडिट चुराते-चुराते भाजपा सरकार अपने फर्जीवाड़े में इतनी आगे निकल गई है कि अब अदालतों के काम का क्रेडिट भी चुराने की कोशिश की जा रही है। भाजपा सरकार द्वारा सिर्फ दिल्ली के लोगों के साथ ही फर्जीवाड़ा नहीं किया जा रहा है, अब अदालत तक के साथ दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता फर्जीवाड़ा कर रही हैं। उन्होंने फिल्म चाची 420 का उल्लेख करते हुए कहा कि सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट के साथ भी फर्जीवाड़ा कर दिया है। भाजपा वालों को लगता है कि उनका फर्जीवाड़ा किसी को पता ही नहीं चलेगा। मंगलवार को सभी अखबारों में सीएम रेखा गुप्ता के हवाले से एक खराब छपी थी कि बुक प्रॉपर्टी में भी अब बिजली कनेक्शन का लाभ मिलेगा। बताया गया है कि एमसीडी द्वारा अनधिकृत निर्माण पर बुक की गई प्रॉपर्टी पर बिजली कनेक्शन पर रोक लगाई जाती थी। अब रेखा गुप्ता की सरकार ने फैसला लिया है कि अब इन प्रॉपर्टी पर बिजली के कनेक्शन दोबारा मिलेंगे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने से पहले मीडिया को इसकी सच्चाई की जांच करनी चाहिए थी कि यह फैसला कब और क्यों हुआ? सीएम कार्यालय से यह रिलीज बनाकर भेजी गई और मीडिया ने सीएम पर भरोसा करके प्रकाशित कर दी। इसके बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी सीएम रेखा गुप्ता का धन्यवाद करने पहुंच गए और कहा कि इस फैसला का बहुत दिनों से इंतजार था। इससे अब दिल्लीवालों को राहत मिलेगी। इसके बाद भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीसरा फर्जीवाड़ा किया। वीरेंद्र सचदेवा ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए इस निर्णय को अभूतपूर्व बताया।

सौरभ भारद्वाज ने खुलासा किया है कि यह आदेश दिल्ली हाईकोर्ट के जज मिनी पुष्करना का है। मुख्यमंत्री का नहीं है। मुख्यमंत्री सिर्फ दिल्लीवालों और कोर्ट के साथ फर्जीवाड़ा कर रही हैं। सीएम रेखा गुप्ता पहले दिन से ही अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कामों का श्रेय चुराने का काम कर रही हैं। लेकिन इस फर्जीवाड़े में चाची 420 इतना आगे निकल गई हैं कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को भी अपना आदेश बता रही हैं। हमें नहीं पता था कि रेखा गुप्ता दिल्ली हाईकोर्ट की जज भी हैं। यह फर्जीवाड़ा सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। भाजपा की सीएम रेखा गुप्ता अब अदालत के निर्णय का क्रेडिट भी ले रही हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बुक प्रॉपर्टी पर बिजली कनेक्शन देने की मांग को लेकर कई सालों से कोर्ट में केस चल रहा था। उन्होंने बताया कि जब एमसीडी किसी प्रॉपर्टी को बुक कर देती है तो उसको बिजली का कनेक्शन नहीं मिलता है। इस बारे में मैंने कई बार कहा है कि इसका फैसला हाईकोर्ट में लंबित है और हमें उम्मीद है कि दिल्ली हाईकोर्ट कोई अच्छा फैसला देगा, जिससे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी। 13 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट की जज मिनी पुष्करना द्वारा यह फैसला सुनाया गया है। आदेश में उन्होंने लिखा है कि एमसीडी जिस प्रॉपर्टी को बुक कर देगी, उसमें बिजली का कनेक्शन नहीं मिलेगा, यह नहीं हो सकता है। अगर एमसीडी को किसी प्रॉपर्टी को ध्वस्त या सील करना है तो उस समय बिजली के कनेक्शन काटे जाएंगे। सिर्फ बुकिंग के नाम पर बिजली के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे और अगर कोई प्रॉपर्टी बुक्ड है और उस पर एक्शन नहीं हो रहा है, तो उस पर बिजली के कनेक्शन देने के निर्देश दिल्ली हाईकोर्ट ने बीएसईएस को दे दिए।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर फर्जीवाड़ा करने के लिए 17 नवंबर 2025 को बिजली विभाग के विशेष सचिव रवि दधीच ने आदेश जारी किया। इसमें लिखा गया कि सरकार ने नवीनतम फैसले की समीक्षा की और विधि विभाग से परामर्श कर निर्देश जारी किए हैं। जबकि हाईकोर्ट का फैसला तो डिस्कॉम पर पहले से बाध्यकारी था। इस आदेश में जानबूझ कर कोर्ट के फैसले को छिपाया गया। भाजपा सरकार के मन में चोरी और फर्जीवाड़ा था। इसलिए कोर्ट के आदेश का नाम छिपाया गया। इतनी बेशर्मी कौन करता है? दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को भाजपा सरकार अपना आदेश बता रही है और भाजपा सांसद मनोज तिवारी और वीरेंद्र सचदेवा सीएम का धन्यवाद कर रहे हैं। मैं इस चाची 420 के लिए सीएम रेखा गुप्ता से कहना चाहता हूं कि वह मेरे पर मानहानि का केस दायर करें। क्योंकि मैं भी उस कोर्ट में जाकर बताना चाहता हूं कि सीएम रेखा गुप्ता फर्जीवाड़े में इतनी डूबी हुई हैं कि कोर्ट के निर्णय का भी क्रेडिट खाना चाहती हैं। मैं कोर्ट से भी मांग करता हूं कि सीएम रेखा गुप्ता को चाची 420 के नाम से प्रमाणित करें ताकि वह इस नाम से पहचानी जाएं। इतनी चार सौ बीसी तो किसी भी सरकार ने नहीं की है, जितनी सीएम रेखा गुप्ता ने की है।

इस दौरान विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि चाची 420 सरकार अब कोर्ट के काम का भी क्रेडिट ले रही है। पिछले 18-19 सालों में भाजपा ने एमसीडी को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। इस भ्रष्टाचारों में बुक बिल्डिंग्स का भ्रष्टाचार सबसे बड़ा है। अगर कोई गरीब आदमी एमसीडी को बिना पैसे दिए अपना मकान बनाता है तो उसकी प्रॉपर्टी को बुक कर दिया जाता है। उस प्रॉपर्टी को ध्वस्त भी किया जाएगा और बिजली का कनेक्शन नहीं मिलेगा। वहीं, अगर संपन्न या भू-माफिया हैं और भाजपा से सेटिंग है तो उनको पैसा देकर अपनी प्रॉपर्टी बुक होने से बचा सकते हैं। एक ही जगह पर चार मकान बन रहे हैं। उसमें से तीन ने पैसा दिया और एक ने नहीं दिया तो उसकी प्रॉपर्टी बुक कर दी जाएगी। जिसने पैसा दे दिया है, उसकी प्रॉपर्टी बुक नहीं होगी। एमसीडी ने बीएसईएस को निर्देश दिया कि जब तक प्रॉपर्टी को एमसीडी से एनओसी नहीं मिलती है तब तक बिजली कनेक्शन नहीं देना है। अब जब दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के लोगों के हक में फैसला दिया ताकि भाजपा और एमसीडी की दलाली बंद होगी। लेकिन अब भाजपा वाले इसका भी क्रेडिट ले रहे हैं। भाजपा की पूरी सरकार ही फ्रॉड है।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Itihas 20 October

Aaj Ka Itihas 20 October: इतिहास के पन्नों में दर्ज बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 20 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 20 October 2026

Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: दशहरे पर हनुमान जी की कृपा किस राशि पर

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

वहीं, ‘‘आप’’ नेता घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि आज दिल्ली में चाची 420 सरकार चल रही है। इस सरकार के वाइस चांसलर मोदी जी हैं। मोदी जी ने छठ पूजा मनाने के लिए एक नकली मिनरल वाटर वाली यमुना बना दी। मोदी जी के आइडियाज को ही भाजपा सरकार में बैठे लोग लागू करते हैं। प्रदूषण के आंकड़ों और यमुना की सफाई में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। पिछले 9 महीने से दिल्ली के लोग भाजपा सरकार से बहुत दुखी और परेशान हैं। दिल्लीवालों ने बड़ी उम्मीदों के साथ भाजपा को वोट दिया था, लेकिन यह सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। दिल्ली की जनता को भाजपा के इस फर्जीवाड़े का समझना चाहिए। ये लोग कोई काम नहीं करेंगे, क्योंकि इनकी पूरी जिंदगी फर्जीवाड़ा करने में ही निकल गई है। दिल्ली की जनता को अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। आम आदमी पार्टी सड़क से सदन तक दिल्ली की जनता की आवाज उठा रही है। अब दिल्ली के लोगों को एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव में फ्रॉड सरकार पर दबाव बनाने का मौका मिला है। सभी 12 वार्डों में ‘‘आप’’ को जिताकर फ्रॉड सरकार को सख्त संदेश दें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Aadhar Card New Rule: अब फोटोकॉपी का झंझट खत्म! UIDAI का नया ऐप बदल देगा वेरिफिकेशन का तरीका

Next Post

New Telecom Rule: अब मोबाइल पर कॉल आते ही दिखेगा नाम, 15 दिसंबर से देश में लागू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Itihas 20 October

Aaj Ka Itihas 20 October: इतिहास के पन्नों में दर्ज बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 20 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 20 October 2026

Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: दशहरे पर हनुमान जी की कृपा किस राशि पर

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit: तीन जिलों में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे गृहमंत्री

सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Jhota Murder Case

Jhota Murder Case: पिता बोले- बहू होगी एक्शन कमेटी में शामिल

सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Next Post
New Telecom Rule

New Telecom Rule: अब मोबाइल पर कॉल आते ही दिखेगा नाम, 15 दिसंबर से देश में लागू

Ultra Processed Food

क्या आप भी खा रहे हैं 'स्वादिष्ट ज़हर'? Ultra Processed Food पर नई रिपोर्ट ने उड़ाये होश

Fight Air Pollution at Home

क्या आपके घर की हवा भी है जहरीली? जानिए बचने के 5 अचूक उपाय

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।