LIVE | ...
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा बताए, क्या केजरीवाल सरकार में बने सरकारी अस्पताल निजी हाथों में देने जा रही?- सौरभ भारद्वाज

भाजपा बताए, क्या केजरीवाल सरकार में बने सरकारी अस्पताल निजी हाथों में देने जा रही?- सौरभ भारद्वाज

अगर सारे सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में दे दिए जाएंगे तो गरीबों का मुफ्त इलाज कैसे होगा?- सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 9 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
sourabh
105
SHARES
697
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 09 नवंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की सरकार के दौरान दिल्ली में बनाए जा रहे 24 शानदार सरकारी अस्पतालों का काम रोकने को लेकर भाजपा की नियत पर सवाल खड़ा किया है। “आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता से स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या केजरीवाल सरकार में बनाए जा रहे सरकारी अस्पतालों को भाजपा सरकार निजी हाथों में देने जा रही है? अगर उन्हें निजी हाथों में दिया जाएगा तो इससे आम जनता का क्या फ़ायदा है और उनका मुफ्त इलाज कैसे हो सकेगा? केजरीवाल सरकार में 24 अस्पतालों का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिनका काम भाजपा सरकार ने रोक दिया है। इसलिए भाजपा के नेता इधर उधर की बात करने के बजाय ये बताएं कि इन अस्पतालों को लेकर भाजपा का क्या स्टैंड है?

रविवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार के दौरान सिर्फ शालीमार बाग में ही नहीं, बल्कि दिल्ली में करीब 24 अस्पतालों का निर्माण शुरू किया गया था। इनमें हजारों बेड वाले सरकारी अस्पताल शामिल थे, जो जनता के लिए तैयार होने वाले थे। लेकिन जैसे ही वीडियो सामने आया कि शालीमार बाग का 1470 बेड वाला अस्पताल लगभग तैयार हो चुका है, दिल्ली की भाजपा सरकार ने उसके लिए कोई काम शुरू नहीं किया। इसके अलावा हमें यह भी सूचना मिली है कि केजरीवाल सरकार के दौरान दिल्ली में जितने भी सरकारी अस्पताल बनाए जा रहे थे, उन्हें सरकार प्राइवेट हाथों में सौंपने वाली है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जो अस्पताल सरकारी थे, अगर उन्हें प्राइवेट कर दिया जाएगा, तो जनता को इसका कोई फायदा नहीं होगा। यह तो सीधे-सीधे प्राइवेट अस्पतालों को फायदा पहुंचाने वाला कदम होगा। इस मामले पर अभी तक भाजपा ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। भाजपा के प्रवक्ता भी इधर-उधर की बातें करके टालमटोल कर रहे हैं। वे कहते हैं कि यह अस्पताल पोर्टा कैबिन के अंदर है। सौरभ भारद्वाज ने चुनौती दी कि भाजपा के प्रवक्ता आ जाए। हम दोनों साथ चलते हैं और एक साथ निरीक्षण करते हैं। अगर पोर्टा कैबिन के अंदर कुछ बना हुआ होता, तो हम मान लेते। लेकिन यह तो अच्छा-खासा अस्पताल है, जिसमें हजारों बेड हैं। इसे भाजपा सरकार प्राइवेट अस्पतालों को कैसे सौंप सकती है?

यह भी पढे़ं 👇

No PUC No Fuel

No PUC No Fuel: बिना सर्टिफिकेट पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Weather Update

Weather Update: कहीं उमस, कहीं ठंडक, बिहार में 48 घंटे भारी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment: क्या 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000?

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Modi Captain Samit

PM Modi Captain Samit: 174 जानें बचाने वाले पायलट की बहादुरी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं यह बात बिल्कुल मानता हूं कि अस्पतालों को जिस समय पूरा होना था, वह समय पर पूरे नहीं हो सके। लेकिन दिल्ली की “आप” सरकार ने कभी यह नहीं सोचा कि इन्हें हम निजी हाथों में दे देंगे। जब भी ये अस्पताल बनते, आम लोगों के फ्री इलाज के लिए बनते और जनता को इसका फायदा होता। लेकिन अब अगर भाजपा सरकार इन्हें प्राइवेट हाथों में सौंपने का इरादा रखती है, तो यह दिल्ली के लोगों के साथ सीधा-सीधा धोखा होगा।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि करोड़ों रुपये की बहुमूल्य जमीन पर करोड़ों रुपये का खर्चा दिल्ली सरकार करे और फिर भाजपा इन्हें उठाकर प्राइवेट अस्पतालों को सौंप दें। यह तो पूरी तरह गलत है। इसके लिए दिल्ली की भाजपा मुख्यमंत्री या स्वास्थ्य मंत्री स्पष्ट करें कि सरकार की इस मामले में क्या योजना है? एक पार्टी प्रवक्ता तो कुछ भी कह सकता है और कल को पलट भी सकता है। मुख्यमंत्री या स्वास्थ्य मंत्री स्पष्ट बताएं कि क्या वे इन सरकारी अस्पतालों को निजी हाथों में सौंपने वाले हैं? क्या उनकी कोई ऐसी योजना है?

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

महिलाओं की सेहत मान सरकार की प्राथमिकता!‘नवी दिशा’ से पंजाब की 13 लाख से ज़्यादा महिलाएं पा रही हैं हर महीने मुफ्त सैनिटरी पैड

Next Post

“आप” ने एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

No PUC No Fuel

No PUC No Fuel: बिना सर्टिफिकेट पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Weather Update

Weather Update: कहीं उमस, कहीं ठंडक, बिहार में 48 घंटे भारी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment: क्या 20 अक्टूबर को आएंगे ₹2000?

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
PM Modi Captain Samit

PM Modi Captain Samit: 174 जानें बचाने वाले पायलट की बहादुरी

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Charanjit Singh Channi, Raja Warring, Sukhjinder Randhawa,

Raja Warring Resignation: ‘इस्तीफा लिया नहीं, मैंने खुद दिया’ बोले वड़िंग

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
India Ladakh Map

India Ladakh Map में 28 नए नाम दर्ज, चीन को जवाब

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Next Post
AAP Logo

"आप" ने एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

Sond

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस

Thali

अक्टूबर में सस्ती हुई Veg Thali, लेकिन खाने के तेल ने कम की राहत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।