LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मेहराज मलिक का मुद्दा दबाने के लिए भाजपा अब जम्मू कश्मीर के ‘‘आप’’ नेताओं को प्रताड़ित कर रही- संजय सिंह

मेहराज मलिक का मुद्दा दबाने के लिए भाजपा अब जम्मू कश्मीर के ‘‘आप’’ नेताओं को प्रताड़ित कर रही- संजय सिंह

विधानसभा चुनाव में ‘‘आप’’ के एक प्रत्याशी को 1.50 लाख रुपए मिले चंदे की जांच के नाम पर भाजपा की क्राइम ब्रांच ने 8 घंटे बैठाया- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जम्मू कश्मीर, 16 सितंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा पार्टी के नेताओं को प्रताड़ित करने पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल मांगने पर जेल में बंद ‘‘आप’’ विधायक मेहराज मलिक का मुद्दा दबाने के लिए भाजपा अब हमारे नेताओं को प्रताड़ित कर रही है। 2024 के विधानसभा चुनाव में ‘‘आप’’ प्रत्याशी मुद्दसर हुसैन को 1.50 लाख रुपए चंदा मिला था। एक साल बाद अब भाजपा की क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है और पूछताछ के नाम पर उनको और उनके सहयोगी को 8 घंटे तक बैठाकर प्रताड़ित किया। जबकि लोगों ने उनको यह चंदा चुनाव लड़ने के लिए दिया था। भाजपा इसकी खूब जांच करा ले, लेकिन उसे कुछ नहीं मिलेगा। भाजपा सिर्फ आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए हमारे नेताओं को परेशान कर रही है।

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि जन्मू कश्मीर में डोडा से आम आदमी पार्टी के मेहराज मलिक अपने क्षेत्र की जनता के लिए अस्पताल मांग रहे थे, लेकिन भाजपा के प्रशासन ने उन पर पीएसए लगाकर उनको जेल में डाल दिया। आज जम्मू कश्मीर की जनता मेहराज मलिक के समर्थन में सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रही है। तमाम संगठन भी मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए अपनी आवाज उठा रहे हैं। मैं खुद भी जम्मू कश्मीर गया, लेकिन मुझे पुलिस ने प्रेसवार्ता करने से रोक दिया। मुझे गेस्ट हाउस में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया और लाल चौक के पास आम आदमी पार्टी धरने में नहीं जाने दिया गया। जम्मू कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रहे फारुक अब्दुल्ला को भी मुझसे मिलने नहीं दिया गया, जबकि उनके बेटे जम्मू कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। मैं गेट पर खड़े होकर फारुक अब्दुल्ला से बात की। पूरे सुरक्षा घेरे में शाम को मुझे एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया और मै दिल्ली वापस आ गया।

संजय सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर से मेरे वापस आने के बाद भाजपा ने वहां एक नया घटनाक्रम शुरू कर दिया है। अक्टूबर 2024 में आम आदमी पार्टी के कुछ प्रत्याशी जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़े थे। ‘‘आप’’ के ज्यादातर प्रत्याशी आर्थिक तौर पर कमजोर होते हैं और जनता से चंदा लेकर चुनाव लड़ते हैं। ‘‘आप’’ पदाधिकारी युनूस के प्रत्याशी मुद्दसर हुसैन को चुनाव लड़ने के लिए एक ट्वीट कर लोगों से सहयोग की अपील की। लोगों ने उनके खाते में करीब 1.50 लाख रुपए सहयोग के तौर पर दिया। अब तक मेहराज मलिक की अवैध गिरफ्तारी का मुद्दा तूल पकड़ रहा है तो क्राइम ब्रांच ने मुद्दसर हुसैन और युनूस को बुला लिया।

संजय सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच पूछ रही है कि ये चंदा क्यों मांगा। मुद्दसर हुसैन ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए सार्वजनिक तौर पर चंदा मांगा गया है और ‘‘आप’’ के कई प्रत्याशी चंदा मांगते हैं। क्राइम ब्रांच का कहना है कि चंदे में विदेश से भी पैसा आया है। मुद्दसर हुसैन और युनूस ने बताया कि विदेश में रहने वाले भारतीय लोगों ने चंदा दिया होगा। क्राइम ब्रांच ने पूरी डिटेल मांग तो उन्होंने पूरी डिटेल भी दे दी। क्राइम ब्रांच ने 8 घंटे तक दोनों लोगों को बैठाकर टार्चर किया। ‘‘आप’’ के जम्मू कश्मीर प्रभारी इमरान हुसैन की जानकारी मांगी गई।

संजय सिंह ने कहा कि देश का हजारों लाखों करोड़ रुपए लुटने वाले लुटेरे के पीछे भाजपा पूरी मजबूती से खड़ी है। मोदी जी इन लुटेरों को सीने से लगाकर भाजपा शामिल कर रहे हैं। मोदी जी देश की संपत्तियां लूटने और हजार करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार करने वालों को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बना रहे हैं। लेकिन कश्मीर में आम आदमी पार्टी बढ़ने न पाए। इसलिए डेढ़ लाख रुपए के चंदे को लेकर ‘‘आप’’ प्रत्याशी की एक साल बाद जांच करा रहे हैं। भाजपा वाले कितना पाप लेंगे और कितने गुनाह करेंगे? आम आदमी पार्टी के लोगों को कितना प्रताड़ित करोगे। भाजपा को एक ‘‘आप’’ नेताओं को प्रताड़ित करने की एक सीमा तय करके बता देनी चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ईमानदार और सच्चे लोगों की पार्टी है। ‘‘आप’’ के प्रत्याशी चंदे की सार्वजनिक जानकारी देते हैं। मुद्दसर हुसैन को मिला डेढ़ लाख रुपए चंदा कोई गड़बड़ी, या घपले का पैसा नहीं है। आम आदमी पार्टी के समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने उनको चुनाव लड़ने के लिए सहयोग के रूप में दिया था। भाजपा इसकी खूब जांच करा ले, लेकिन भाजपा इन घटनाओं से देश के सामने बेनकाब हो रही है।

संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ भाजपा पाकिस्तान के चरणों में बैठी है, पाकिस्तान के साथ क्रिकेट का मैच खेल रही है और इनके घरों के लड़के हजारों करोड़ रुपए कमा रहे हैं। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता चंदा मांगकर चुनाव लड़ता है, उसकी जांच के नाम पर उसको प्रताड़ित कर कर रही है। आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार, भाजपा और जम्मू-कश्मीर की जांच एजेंसियों को चेतावनी देना चाहती है कि दुर्भावना की राजनीति लंबे समय तक नहीं चलती है। इसलिए आज भाजपा जो कर रही है, भविष्य में उसका प्रतिफल भी भुगतना पड़ सकता है। भाजपा ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करना बंद करे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गली-गली तक पहुंचा सैनिटाइजेशन अभियान, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खुद संभाली कमान

Next Post

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय सेहत और पशुओं की तंदुरुस्ती के लिए प्रशासन को सख़्त निर्देश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Vimal Elaichi Ad

SRK, Ajay Devgn को FDA Notice: Vimal Elaichi Ad पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 17 अगस्त 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: e-KYC की Deadline खत्म, सब्सिडी पर बड़ा असर

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Next Post
CM Mann

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय सेहत और पशुओं की तंदुरुस्ती के लिए प्रशासन को सख़्त निर्देश

Sanjeev Arora

हैपी फोर्जिंग्ज़ लिमिटेड पंजाब में 1000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

drugs

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 199वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 359 स्थानों पर छापेमारी; 86 नशा तस्कर काबू

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।