LIVE | ...
गुरूवार, 9 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भाजपा ने आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी

भाजपा ने आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 28 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
भाजपा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 28 अगस्त (The News Air) छत्तीसगढ़ में राज्य की भूपेश बघेल सरकार को हराने और 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में हुई गलती को दोहराने से बचने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

भाजपा ने देश के कई राज्यों से अपने नेताओं की फौज को प्रदेश की सभी 90 विधान सभा सीटों पर पहले ही उतार रखा है लेकिन अब पार्टी ने धरातल से मिल रहे फीडबैक के आधार पर आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले नेताओं को छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में तैनात कर दिया है।

वैसे तो भाजपा में आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले नेताओं की भरमार है। आरएसएस से भाजपा में आने वाले कई नेता केंद्र में मंत्री हैं, कई राज्यों में मुख्यमंत्री और मंत्री है, सरकार से लेकर पार्टी संगठन में अहम पदों पर बैठे हैं। लेकिन, पार्टी संगठन में राष्ट्रीय संगठन महासचिव के पद पर नियुक्त नेता को भाजपा संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच की कड़ी माना जाता है।

वर्तमान में यह जिम्मेदारी बीएल संतोष निभा रहे हैं जो आरएसएस द्वारा बुलाई गई बैठक में भाजपा की तरफ से शामिल होकर भाजपा के कामकाज की रिपोर्ट सौंपते हैं। राज्य के स्तर पर प्रदेश संगठन महासचिव भी कुछ हद तक इसी तरह की भूमिका निभाते हैं।

छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा आलाकमान की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पार्टी ने अपने दो प्रदेशों के संगठन महासचिवों को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग संभागों में तैनात कर दिया है।

यह भी पढे़ं 👇

Farmer ID Problem

Farmer ID नहीं बनी तो नहीं मिलेगा PM Kisan! 1 लाख किसानों को झटका

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Woman

Delhi में महिलाओं को हर महीने ₹2,500! रक्षाबंधन से शुरू होगी योजना

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
PM Awas Yojana

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव! AI करेगा चयन, ग्राम सभा जरूरी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
OPS Update NPS Employees

8th Pay Commission से पहले OPS पर बड़ा अपडेट! NPS कर्मचारियों को राहत

गुरूवार, 9 जुलाई 2026

पार्टी आलाकमान ने झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव कर्मवीर को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग की जिम्मेदारी देकर इस क्षेत्र में आने वाले 7 जिलों की चुनावी कमान सौंप दी है। बस्तर संभाग में आने वाले 7 जिलों में छत्तीसगढ़ राज्य की 12 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटें आती हैं।

इसके साथ ही पार्टी ने पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव सतीश धोंड को बिलासपुर संभाग का दायित्व सौंपा है। बिलासपुर संभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 8 जिले आते हैं जिसमें 25 विधानसभा और 4 लोकसभा की सीटें आती हैं।

इसके अलावा पार्टी ने बिहार भाजपा के कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल को छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग का दायित्व देकर इस संभाग के अंतर्गत आने वाले राज्य के 6 जिलों के 19 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर चुनावी रणनीति को जमीनी धरातल पर सौंपने की जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा ने बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को दुर्ग संभाग का दायित्व सौंपा है। दुर्ग संभाग में आने वाले जिलों की संख्या 8, विधानसभा सीटों की संख्या 20 और लोकसभा सीटों की संख्या 2 है।

भाजपा ने झारखंड के विधायक अनंत ओझा को सरगुजा संभाग का दायित्व सौंपा है। इस संभाग के अंतर्गत 6 जिले, प्रदेश की 14 विधानसभा और एक लोकसभा सीट आती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आम आदमी पार्टी ने बिजली आंदोलन के तहत 18 जिलों में निकाली पदयात्रा

Next Post

आप के पास विमान किराए पर लेने के लिए पैसा है लेकिन मुआवजे के लिए नहीं: बाजवा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Farmer ID Problem

Farmer ID नहीं बनी तो नहीं मिलेगा PM Kisan! 1 लाख किसानों को झटका

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Woman

Delhi में महिलाओं को हर महीने ₹2,500! रक्षाबंधन से शुरू होगी योजना

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
PM Awas Yojana

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव! AI करेगा चयन, ग्राम सभा जरूरी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
OPS Update NPS Employees

8th Pay Commission से पहले OPS पर बड़ा अपडेट! NPS कर्मचारियों को राहत

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Yogini Ekadashi 2026

Yogini Ekadashi 2026: 10 या 11 जुलाई? जानें सही तारीख

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder नदी में बहे! Maharashtra में बड़ा हादसा, चेतावनी जारी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Next Post

आप के पास विमान किराए पर लेने के लिए पैसा है लेकिन मुआवजे के लिए नहीं: बाजवा

पिछले 10 साल में रिलायंस ने 150 अरब डॉलर का किया निवेश, भारतीय कॉर्पोरेट घरानों में सबसे आगे

पिछले 10 साल में रिलायंस ने 150 अरब डॉलर का किया निवेश, भारतीय कॉर्पोरेट घरानों में सबसे आगे

News

पी.एस.पी.सी.एल. ने कॉर्पोरेशन की सामग्री के दुरुपयोग के लिए 3 अधिकारियों को किया निलंबित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।