LIVE | ...
शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आम आदमी पार्टी ने बिजली आंदोलन के तहत 18 जिलों में निकाली पदयात्रा

आम आदमी पार्टी ने बिजली आंदोलन के तहत 18 जिलों में निकाली पदयात्रा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 28 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
आम आदमी पार्टी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

7,433 गांवों और वार्डों में पहुंचा आम आदमी पार्टी का बिजली आंदोलन

दिल्ली से चली रोशनी की किरण अब हरियाणा को रोशन करेगी : डॉ. अशोक तंवर

हरियाणा में “आप” की सरकार आते ही 600 यूनिट तक का बिजली बिल जीरो आएगा : डॉ. अशोक तंवर

अदाणी से महंगी बिजली खरीदी रही खट्टर सरकार : चौ. निर्मल सिंह

सरकार ने गलत बिजली बिल भेजकर गरीबों के राशन कार्ड काटे : चौ. निर्मल सिंह

बिजली आंदोलन के तहत 25 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचे आप कार्यकर्ता : अनुराग ढांडा

अभी तक 850 से ज्यादा गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं समझी: अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 28 अगस्त (The News Air):आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 18 जिलों में बिजली आंदोलन अभियान के तहत पदयात्रा निकली। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कुरुक्षेत्र और करनाल में, प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने पानीपत, रोहतक और झज्जर में, राष्ट्रीय सह सचिव चौधरी निर्मल सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवार ने अंबाला में बिजली आंदोलन पदयात्रा का नेतृत्व किया। इसके अलावा प्रदेश भर के सभी कार्यकर्ता और नेता पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खट्टर सरकार के महंगे बिलों को जलाकर विरोध किया और जनता को जागरूक किया।

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जब दिल्ली में जब दिल्ली के लोगों ने झाड़ू की निशान पर मुहर लगाई तो 80 प्रतिशत और जब पंजाब के लोगों ने झाड़ू के निशान को चुना तो 90 प्रतिशत घरों का बिजली बिल जीरो आने लगा। जब हरियाणा के लोग झाड़ू के निशान पर मुहर लगाएंगे तो हरियाणा के लोगों का भी बिजली बिल जीरो आने लगेगा।

उन्होंने कहा कि जो रोशनी की किरण दिल्ली से चली थी वो आने वाले समय में हरियाणा और देश दोनों को रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सरकार बनते ही बकाया बिजली बिलों को माफ कर दिया था। जब पंजाब और दिल्ली में बिजली के बिल माफ हो सकते हैं तो हरियाणा में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि पंजाब में 600 यूनिट तक बिजली बिल जीरो आता है, ट्यूबवेल की बिजली भी फ्री दी जा रही है और सारे बकाया बिल माफ कर दिए हैं। हरियाणा में भी सरकार आते ही 600 यूनिट तक का बिजली बिल जीरो आएगा।

चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि बिजली को लेकर सरकार की नीति साफ है, अपने कारखाने बंद करके अदाणी से महंगी बिजली खरीदी जा रही है। आज एक लाख 63 हजार यूनिट डिमांड है और साढ़े नौ लाख यूनिट हमारे पास उपलब्ध है। इसके बावजूद गरीबों के घरों में 50-50 हजार तक के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। जिसके आधार पर उनका राशन कार्ड भी कट गया है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली और पंजाब में बिजली मुफ्त दी जा सकती है तो हरियाणा में क्यों नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा 9 साल पहले जब आई तो जनता से बहुत से वादे किए थे, जिसमें 15 लाख रुपए देना और हर साल दो करोड़ नौकरियां देने के अलावा किसानों से भी काफी वादे किए थे। जिस पर सरकार ने कोई काम नहीं किया। बल्कि भाजपा सरकार ने जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया है। भाजपा सरकार के राज में किसानों को दिल्ली के बॉर्डरों पर एक साल से भी ज्यादा समय तक संघर्ष करना पड़ा और 750 से ज्यादा किसानों को शहादत देनी पड़ी। आज भी सरकार किसानों के साथ ज्यादती कर रही है, किसानों पर मुकदमा दर्ज कर जेलों में डाला जा रहा है। प्रदेश के लोग पोर्टल की समस्या से परेशान हो चुके हैं।

यह भी पढे़ं 👇

21 August Historical Events

21 अगस्त: जब Mona Lisa चोरी हुई और Hawaii बना अमेरिका का राज्य!

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
IMD Weather Alert:

खतरनाक! अगले 2 हफ्ते भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 21

Breaking News Live Updates 21 अगस्त 2026: Friday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 21 August 2026

21 अगस्त राशिफल: इन राशियों का दिन रहेगा शानदार!

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

अनुराग ढांडा ने कहा कि बिजली हरियाणा की सबसे बड़ी समस्या है। प्रदेश के लोग महंगे बिजली बिलों से त्रस्त हो चुके हैं। बिजली मंत्री के खुद के गांव में 6-6 घंटे के कट लगते हैं। प्रदेश के लोगों को न बिजली पूरी मिलती है और न बिजली फ्री मिलती है। सरकार बिजली के मामले में पूरी तरह से फेल रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को लड़ाने का काम करती है। आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। धर्म और जाति के आधार पर वो राजनीति करते हैं जिनके पास बताने को कुछ नहीं होता।

उन्होंने कहा कि अभी तक 850 से ज्यादा गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन चुका हूं। आम आदमी पार्टी 7,433 गांवों व वार्डों में अब तक बिजली आंदोलन चला चुकी है। 6000 से ज्यादा जगहों पर लोग महंगे बिजली के बिलों को जला चुके हैं। पूरे प्रदेश में अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिजली आंदोलन के तहत 25 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचे हैं। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर एक महीने में 300 और दो महीने में 600 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मध्य प्रदेश में भाजपा निकालेगी 5 जन आशीर्वाद यात्रा, चित्रकूट से अमित शाह करेंगे शुभारंभ

Next Post

भाजपा ने आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

21 August Historical Events

21 अगस्त: जब Mona Lisa चोरी हुई और Hawaii बना अमेरिका का राज्य!

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
IMD Weather Alert:

खतरनाक! अगले 2 हफ्ते भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 21

Breaking News Live Updates 21 अगस्त 2026: Friday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 21 August 2026

21 अगस्त राशिफल: इन राशियों का दिन रहेगा शानदार!

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
US Ambassador

US Ambassador के Kashmir बयान पर Pakistan में तूफान!

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
AI

AI का भविष्य तीन देश तय करेंगे! India बाहर क्यों?

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Next Post
भाजपा

भाजपा ने आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी

आप के पास विमान किराए पर लेने के लिए पैसा है लेकिन मुआवजे के लिए नहीं: बाजवा

पिछले 10 साल में रिलायंस ने 150 अरब डॉलर का किया निवेश, भारतीय कॉर्पोरेट घरानों में सबसे आगे

पिछले 10 साल में रिलायंस ने 150 अरब डॉलर का किया निवेश, भारतीय कॉर्पोरेट घरानों में सबसे आगे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।