LIVE | ...
सोमवार, 22 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - फर्जी आरोपों और झूठे केसों के साथ भाजपा दिल्ली सरकार की वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य व्यवस्था को..

फर्जी आरोपों और झूठे केसों के साथ भाजपा दिल्ली सरकार की वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य व्यवस्था को..

ठप करने की साज़िश रच रही है-आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 5 जनवरी 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER
A A
0
भाजपा दिल्ली सरकार
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

ये जाँच किसी भ्रष्टाचार को ढूँढने के लिए नहीं किए जा रहे, इनका मक़सद सिर्फ़ और सिर्फ़ केजरीवाल जी के हेल्थकेयर मॉडल को रोकना है-आतिशी

जाँच के ज़रिए भाजपा चाहती है-अस्पताल के एमएस काम करने से डर जाए, मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टर टेस्ट लिखने से डरे, स्वास्थ्य विभाग के अफ़सर दवाइयाँ ख़रीदने से डरें-आतिशी

भाजपा के इन फर्जी जाँचों से हर अफ़सर-डॉक्टर को डर लगेगा कि हमनें दवाइयाँ ख़रीद दी, टेस्ट के कॉंट्रैक्ट आगे बढ़ा दिए तो झूठे आरोप लगाकर हमें जेल भेज दिया जाएगा-आतिशी

इन फर्जी जाँचों के कारण मोहल्ला क्लिनिक-अस्पताल में दवाइयाँ नहीं होंगी,अस्पतालों में सर्जरी का सामान नहीं होगा, टेस्ट की व्यवस्था नहीं होगी, यही भाजपा की साज़िश है-आतिशी

भाजपा न तो अपने किसी राज्य में न ही केंद्र सरकार में अच्छे अस्पताल दे पाई लेकिन अब दिल्ली सरकार की वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य व्यवस्था को ख़त्म करने की साज़िश रच रही है-आतिशी

जिन लोगों ने आयुष्मान भारत में 18 लाख फ़र्जी नामों पर उँगली नहीं उठाई वो आज संयुक्त राष्ट्र सहित पूरे विश्व में विख्यात मोहल्ला क्लीनिक मॉडल पर सवाल उठा रहे है-आतिशी

केजरीवाल जी के मोहल्ला क्लीनिक के तर्ज़ पर आज देशभर के अलग-अलग राज्यों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का मॉडल शुरू किया जा रहा है, लेकिन इससे सीखने के बजाय भाजपा इसे रोकना चाहती है-आतिशी

भाजपा कितने भी प्रयास कर ले पर दिल्ली की जनता जानती है अरविंद केजरीवाल जी ने उनकी ज़िंदगी को बेहतर बनाने का काम किया है- आतिशी

अरविंद केजरीवाल जी और उनकी सरकार भाजपा की हर साज़िश के बावजूद दिल्ली की जनता के लिए काम करती रहेगी-आतिशी

नई दिल्ली, 05 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता व दिल्ली कैबिनेट मंत्री ने शुक्रवार को प्रेस-कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए दिल्ली सरकार के शानदार हेल्थकेयर मॉडल को ठप करने के भाजपा के प्रयास का पर्दाफ़ाश किया। आप नेता आतिशी ने कहा कि, फर्जी आरोपों और झूठे केसों के साथ भाजपा दिल्ली सरकार की वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य व्यवस्था को ठप करने की साज़िश रच रही है। ये जाँच किसी भ्रष्टाचार को ढूँढने के लिए नहीं किए जा रहे, इनका मक़सद सिर्फ़ और सिर्फ़ केजरीवाल जी के हेल्थकेयर मॉडल को रोकना है। जाँच के ज़रिए भाजपा चाहती है कि अस्पताल के एमएस काम करने से डर जाए, मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टर टेस्ट लिखने से डरे, स्वास्थ्य विभाग के अफ़सर दवाइयाँ ख़रीदने से डरें। भाजपा के इन फर्जी जाँचों से हर अफ़सर-डॉक्टर को डर लगेगा कि हमनें दवाइयाँ ख़रीद दी, टेस्ट के कॉंट्रैक्ट आगे बढ़ा दिए तो झूठे आरोप लगाकर हमें जेल भेज दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, इन फर्जी जाँचों के कारण मोहल्ला क्लिनिक-अस्पताल में दवाइयाँ नहीं होंगी,अस्पतालों में सर्जरी का सामान नहीं होगा, टेस्ट की व्यवस्था नहीं होगी, यही भाजपा की साज़िश है। भाजपा न तो अपने किसी राज्य में न ही केंद्र सरकार में अच्छे अस्पताल दे पाई लेकिन अब दिल्ली सरकार की वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य व्यवस्था को ख़त्म करने की साज़िश रच रही है। उन्होंने कहा कि, जिन लोगों ने आयुष्मान भारत में 18 लाख फ़र्जी नामों पर उँगली नहीं उठाई वो आज संयुक्त राष्ट्र सहित पूरे विश्व में विख्यात मोहल्ला क्लीनिक मॉडल पर सवाल उठा रहे है। लेकिन भाजपा कितने भी प्रयास कर ले पर दिल्ली की जनता जानती है अरविंद केजरीवाल जी ने उनकी ज़िंदगी को बेहतर बनाने का काम किया है और अरविंद केजरीवाल जी और उनकी सरकार भाजपा की हर साज़िश के बावजूद दिल्ली की जनता के लिए काम करती रहेगी।

आप नेता आतिशी ने कहा कि, आज देश में रहने वाले किसी भी आदमी से सरकार अस्पताल और सरकारी डिस्पेंसरी के बारे में पूछा जाए तो लोग एक स्वर में जबाव देते है कि, सरकारी अस्पताल यानी टूटी-फूटी बिल्डिंग, एक ऐसी जगह जहां न डॉक्टर होते है न इलाज होता है। सरकारी डिस्पेंसरी का मतलब वो टूटी-फूटी बिल्डिंग जहां डॉक्टर नहीं मिलते, दवाइयाँ नहीं मिलती। पूरे देश में सरकारी अस्पताल और डिस्पेंसरी की व्यवस्था चरमराई हुई है। यही कारण है कि देश भर में लोग सरकारी अस्पताल में न जाकर प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाना पसंद करते है चाहे उनके पास पैसे हो या नहीं हो।

उन्होंने कहा कि, इस देश में 9 साल पहले जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार बनी तो पहली बार सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट अस्पतालों से बेहतर बनाने की बात हुई। पहली बार देश के इतिहास में सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राइवेट से बेहतर बनाने की बात हुई। और ये काम अरविंद केजरीवाल जी की सरकार ने पिछले 9 सालों में करके दिखाया है।

यह भी पढे़ं 👇

historical

June 21 History: आज ही के दिन बना था अमेरिकी संविधान, ब्राजील ने जीता था तीसरा वर्ल्ड कप

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 21 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून तक 6 राज्यों में मानसून, बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश अलर्ट

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates 21 June 2026

Breaking News Live Updates 21 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 21 जून 2026

इसलिए आज दिल्ली में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का मोहल्ला क्लिनिक का जो मॉडल है, उसकी न सिर्फ़ दिल्ली और देश में बल्कि पूरी दुनिया में तारीफ़ होती है। संयुक्त राष्ट्र संघ के दो पूर्व सेक्रेटरी जनरल कोफ़ी अन्नान जी और बान की मून जी ख़ुद आकर दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के मॉडल को देखकर उन्होंने कहा कि ये शायद प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का दुनिया का सबसे शानदार मॉडल है।

आतिशी ने कहा कि, दिल्ली कि लोगों ने भी मोहल्ला क्लिनिक पर अपना भरोसा दिखाया है। जब से मोहल्ला क्लिनिक की शुरुआत हुई है तब से 7 करोड़ से अधिक ओपीडी हो चुकी है। मात्र इस वित्त वर्ष में भी अबतक मोहल्ला 2.25 करोड़ ओपीडी हो चुके है।

उन्होंने कहा कि, दिल्ली के लोग मोहल्ला क्लिनिक में इसलिए जाते है क्योंकि वहाँ उन्हें साफ़-सुथरा, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हेल्थकेयर सेटअप मिलता है। यहाँ लोगों को कंसल्टेशन के लिए कोई फ़ीस नहीं चुकानी होती बल्कि एक एमबीबीएस डॉक्टर फ्री कंसलटेंट देता है, लोगों को हज़ारों की महँगी दवाई नहीं ख़रीदनी होती बल्कि वहाँ लोगों को फ्री दवाइयाँ मिलती है, चाहे वे अमीर हो या ग़रीब हो। लोगों की मोहल्ला क्लीनिक में हर टेस्ट फ्री मिलता है। यही कारण है कि आज पूरे देश में अलग-अलग राज्यों में मोहल्ला क्लिनिक के तर्ज़ पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का मॉडल शुरू किया जा रहा है। लेकिन भाजपा न तो अपने शासित किसी राज्य या देशभर में अच्छे अस्पताल दे पाई, न प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाए दे पाई।

उन्होंने दिल्ली में भी हम देखते है कि, बॉर्डर इलाक़ों के आसपास मोहल्ला क्लिनिक में या दिल्ली सरकार के अस्पतालों में बहुत भीड़ होती है क्योंकि वहाँ ज़्यादातर लोग दिल्ली के बाहर से आते है। उदाहरण के लिए जीटीबी अस्पताल के बाहर ही देखे तो वहाँ पर आने वाली 70-80 प्रतिशत एंबुलेंस यूपी के नंबर प्लेट की होती है।

आतिशी ने कहा कि, दिल्ली सरकार देश के हर हिस्से से आए लोगों को अच्छा हेल्थकेयर देने को तैयार है लेकिन भाजपा इसमें अड़ंगा लगा रही है। भाजपा न तो अपने किसी राज्य में न ही केंद्र सरकार में अच्छे अस्पताल दे पाई है लेकिन अब वो दिल्ली सरकार की वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य व्यवस्था को ख़त्म करने की साज़िश रच रही है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं पर झूठे आरोप लगाकर और फर्जी जाँच के ज़रिए

उन्होंने कहा कि, आजकल रोज़-रोज़ नई जाँच और आरोप दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर लगाए जा रहे है। दिल्ली सरकार ने आज तक किसी जाँच से इंकार किया है और न पीछे हटे है। आज तक कहीं भी एक रूपये के भी भ्रष्टाचार का सबूत नहीं मिला है। लेकिन ये जाँच किसी भ्रष्टाचार को ढूँढने के लिए नहीं किया जा रहा है, ये जाँच इसलिए की जा रही है, सीबीआई को इसलिए केस भेजे जा रहे है ताकि अफ़सर काम करने से डर जाए, अस्पताल के एमएस काम करने से डर जाए, मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टर टेस्ट लिखने से डरे, स्वास्थ्य विभाग के अफ़सर दवाइयाँ ख़रीदने से डरें। क्योंकि हर अफ़सर को डर लगेगा कि हमनें दवाइयाँ ख़रीद दी, टेस्ट के कॉंट्रैक्ट आगे बढ़ा दिए तो झूठे आरोप लगाकर हमें जेल भेज दिया जाएगा। इसका नतीजा ये होगा कि मोहल्ला क्लिनिक-अस्पताल में दवाइयाँ नहीं होंगी, अस्पतालों में सर्जरी का सामान नहीं होगा, टेस्ट की व्यवस्था नहीं होगी। यही भाजपा की साज़िश है।

उन्होंने कहा कि, मैं भाजपा से कहना चाहूँगी कि आप दिल्ली में कभी चुनाव नहीं जीत सकते क्योंकि आपने कभी लोगों के लिए काम नहीं किया है। क्योंकि भाजपा अरविंद केजरीवाल जी से, आम आदमी पार्टी से लंबी लकीर नहीं खींच पा रही इसलिए वो दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को ठप करना चाहती है।

आतिशी ने कहा कि, मैं भाजपा को याद दिला दूँ कि जनता देख रही है कि एक के बाद केजरीवाल जी जनता को सुविधाएँ देते है बेशक भाजपा उनपर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब आयुष्मान भारत की बात आती है जहां 18 लाख फर्जी नामों की बात आती है तो भाजपा वहाँ उँगली तक नहीं उठाती है और।

उन्होंने कहा दिल्ली की जनता बेबकूफ़ नहीं है। उन्हें पता है कई अगर एक आदमी ने उनकी ज़िंदगी को बेहतर करने का काम किया है तो वो आदमी अरविंद केजरीवाल है। और उनकी सरकार भाजपा की हर साज़िश के बाबजूद दिल्ली की जनता के लिए काम करती रहेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दिल्ली की अदालत ने 11 आतंकी हमलों में शामिल हिजबुल आतंकवादी को…

Next Post

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के अधीन पड़े अप्रयुक्त फंडों को लोगों की भलाई के लिए..

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

historical

June 21 History: आज ही के दिन बना था अमेरिकी संविधान, ब्राजील ने जीता था तीसरा वर्ल्ड कप

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 21 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून तक 6 राज्यों में मानसून, बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश अलर्ट

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates 21 June 2026

Breaking News Live Updates 21 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 21 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 21 जून 2026: साल का सबसे बड़ा दिन, जानें आपकी किस्मत क्या कहती है

रविवार, 21 जून 2026
AAP Protest

Punjab में AAP का बड़ा प्रदर्शन: Fake Video Controversy में SAD और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

शनिवार, 20 जून 2026
Next Post
विभिन्न योजनाओं

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के अधीन पड़े अप्रयुक्त फंडों को लोगों की भलाई के लिए..

कांग्रेस आंदोलन

मप्र में जनवरी में वादे पूरे नहीं तो कांग्रेस आंदोलन करेगी : जीतू पटवारी

भारत में कोविड के 761 नए मामले आए सामने, 12 की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।